( रामचन्द्र कृत अडिल्ल )
बोध शुद्ध प्रकाशक प्रभुजिन भान ही।
लोक अलोक मझार और नहिं आन ही॥
प्रणमूं श्रीवर्द्धमान वीरके पाय ही।
आह्वाननविधि करूँ विमल गुण ध्याय ही॥१॥
ओं ह्रीं श्री वर्द्धमान जिनेन्द्र अत्रावतर अवतर संवौषट् आह्वाननम्।
ओं ह्रीं श्री वर्द्धमान जिनेन्द्र अत्र तिष्ठ ठ: ठ: स्थापनम्।
ओं ह्रीं श्री वर्द्धमान जिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधी करणम्।
( अथ अष्टक गीता छंद )
कर्पूर-वासित शरद शशिसम धवल हार तुषारतें।
मुनि चित्त सों अति विमलसौरभ रवैं मधुकर प्यारतें॥
सो हिमन-उद्भव कुंभ मणिमय नीर भर तृट् छेदही।
श्रीवीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥१॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय जन्म मृत्युजरागरोगविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
मलयनीर कपूर शीतल वर्ण पूरण इंदु ही।
आमोद बहुल समीरतें दिग रवैं मधुकरवृंद ही॥
सो द्रव्य भवतप नाश कारण कनक भाजन लेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥२॥
ओं ह्रीं श्रीमहावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय संसारतापगरोगविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
हिमन उद्भव मोतीसची शालिसित शशियुति धरें।
दीरघ अखंडित सरल पिंडन मुक्ता मन को हरें॥
कर पुंजकारण अक्षयपदके उभै करमें लेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥३॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
मंदार मेरु सुपारि तरुके सुमन गंधा-सक्त ही।
मधुप आवैं भविनके चख लखै होय पवित्त ही॥
सो समर बाण विध्वंस कारण कुसुम उत्कर लेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥४॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
पद्मा-निवास सरोज-आश्रित क्षुधा की आमोदसों।
चित्त सुधा भुंजन को तृपति ह्वै रवैं मधुकरमोदसों॥
सो ही पीयूष क्षुधा-विनाशन चारुचरु करलेय ही।
श्रीवीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥५॥
ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
त्रैलोक्य मध्य जिनेन्द्र महिमा तेजतें दरसाय ही।
पाप-तम दिग दशों निविड सुमूलतें नसजाय ही॥
सो दीप मणिमय तेज भास्कर कनक भाजन लेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥६॥
ओं ह्रीं श्रीमहावीर जिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप संग हुताश धारे धूम्र-व्रज दिग में हवै।
दिगपाल चिंतें मनो शिनिधर नील से आवैं इहै॥
सो मलय परिमल घ्राण रंजन सुगं को अति प्रेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥
ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ फलोत्कर पक्क मधुरं स्वर्ण से मन को हरे।
आमोद पावन पुंज कगहूँ मनोवांछित फल भरे॥
भर थाल कनकभय अमर तरुके लखें चखको प्रेय ही।
श्री वीरनाथ जिनेन्द्र के युग चरण चर्चूं श्रेय ही॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
नीर गंध इत्यादि द्रव ले कमल पद सन्मतितने।
जे जजें ध्यावें बंदि मनवें ठानि उत्सव अतिघने॥
सुर होय चक्री काम हलधर तीर्थ पद की श्रेय ही।
सुख रामचन्द लहंत शिवके अर्थ कर प्रभु धेय ही॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
( अथ पञ्चकल्याणक। दोहा )
षष्ठी शुक्ल अषाढ़ ही पुष्पोत्तरतें देव।
चय त्रिशला-उर अवतरे जजूँ भक्ति धरयेव॥१॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय आषाढ़शुक्लषष्ठी गर्भ कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
चैत्र शुक्ल त्रयोदशि सुगं कीनो जन्म कल्यान।
क्षीर-उदधितें मेरुपैं मैं जजहूँ धर ध्यान॥२॥
ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेन्द्राय चैत्र शुक्ल त्रयोदश्यां जन्मकल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
अगहन दशमी कृष्ण हो तप धारे बन जाय।
सुर नर-पति पूजा करी मैं जजहूँ गुण गाय॥३॥
ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेन्द्राय मार्गशिरकृष्ण दशम्यां तप कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
दशमी सित वैशाख की घातिकर्म चकचूर।
केवल ज्ञान उपायो जजूँ चरण गुण भूर॥४॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय वैशाखशुक्लदशम्यां ज्ञान कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
कार्तिक वदि मावस गये शेष कर्म हनि मोक्ष।
पावापुरतें वीरजी जजूँ चरण गुण पोष॥५॥
ओं ह्रीं श्री महावीर जिनेन्द्राय कार्तिककृष्णाअमावस्यां मोक्ष कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
( अथ जयमाला। दोहा )
सन्मति सन्मति दो मुझे हो सन्मतिदातार।
इहै भक्तिपावन जगत होय अमल विस्तार॥१॥
( पद्धरी छंद )
जय महावीर द्युति अमल भान।
सिद्धारथ चित्त अंबुज फुलान॥
जय-त्रिसला कुख कुमुदनि अनूप।
प्रफुलावन को मुख चंद रूप॥१॥
जय कुण्डलपुर जन्मा सुथान।
हरिवंश व्योम मधि सुष्ट भान॥
जय कनक वर्ण कर मत्त काय।
हरि चिह्न बहत्तर वर्ष आय॥२॥
जय इंद्र कढ्यो महावीर सूर।
सुन देव चलो ह्वै सर्पक्रूर॥
फुंकार हाल विकराल देख।
क्रीडत कुमार भाजे विशेख॥३॥
प्रभु धीर महापन्नग अज्ञान।
कर क्रीड हरयो मद को विनान॥
ह्वै प्रगट देवनय पूज पाय।
परशंस कढ्यो महावीर राय॥४॥
लख पूरब भव अनुप्रेक्ष्य चिंत्य।
भयभीत भये भवनें अत्यंत॥
लौकांति आय थुनि पूज्य पाय।
निजथान गये सुर असुर आय॥५॥
रच शिविका कर उत्सव अपार।
बन जाय धरे प्रभु नज सिंगार॥
नुति सिद्ध लोंच कच नगन काय।
धर षष्ठम लब चिद्रूप लाय॥६॥
तप द्वादश द्वादश वर्ष ठान।
चउघाति हने गह खड्ग ध्यान॥
जय अनंत चतुष्टय-लब्ध देव।
बसु प्रातिहार्य अतिशय सुमेव॥७॥
जय भव्यन कर भव-सिंधु पार।
मैं प्रणमूं युग कर सीस धार॥
जय समर-विटपिजारन हुताश।
जय मोह तिमिरनाशन प्रकाश॥८॥
जय दोष अठारा रहित देव।
मुझ देहु सदा तुम चरण सेव॥
हूँ करूँ वीनती जोड़ हाथ।
भव तारन-तरन निहार नाथ॥९॥
( घत्ता छंद )
श्री वीर जिनेश्वर नमत सुरेश्वर वसु विधिकर युगपद-चरचम्।
बहूतूर बजावें गुण गण गावें, रामचन्द्र मन अति हरषम्॥१०॥
ओं ह्रीं श्री महावीरजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
इति श्री महावीर जिन पूजा सम्पूर्णा।
( अथ पूजा फल। )
( पूर्णार्घ ( अडिल्ल ) )
कीरति ह्वै सफुराय सुराधिप बहुसिर नावै।
वृद्धि सिद्धि समऋद्धि बुद्धिता श्रिय अति पावैं॥
धर्म अर्थ लहि कामदेव नरपतिपद थावै।
वृषभ आदि जिन जजे अर्घ कर जे नर ध्यावै॥
वृषभादि चउबीस जिनेश्वर ध्याव ही।
अर्घ करै गुणगाय तूर बजावही॥
ते पावै शिव शर्म भक्ति सुरपति करै।
रामचन्द्र सक नांहि कीर्ति जग विस्तरै॥
ओं ह्रीं श्री ऋषभ, अजित, सम्भव, अभिनन्दन, सुमति, पद्म, सुपार्श्व, चन्द्रप्रभ, पुष्पदन्त, शीतल, श्रेयांस, वासुपूज्य, विमल, अनन्त, धर्म, शान्ति, कुन्थु, अर, मल्लि, मुनिसुव्रत, नमि, नेमि, पार्श्व, वर्द्धमान इति चतुर्विंशति जिनेन्द्रेभ्यः पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ १५४ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)