श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Varanasi Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

सप्तम तीर्थंकर सुपार्श्व जिन तेईसवें पार्श्व भगवान।
वाराणसी नगर में जन्मे दोनों तीर्थंकर गुणवान॥
गर्भ जन्म तप कल्याणक मंगलमय यहीं हुए भगवंत।
भाव सहित पूजन करते हैं मुझे सुमति दो हे अरहंत॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्।

(अष्टक)

शुचिमय समतानीर सुपावन जन्म मरण क्षय करता है।
समयभाव रस जो पी लेता भव रोगों को हरता है॥
श्री सुपार्श्व अरु पार्श्वनाथ की जन्मभूमि को करूँ नमन।
भाव सहित जिनवर दर्शन से होता है सम्यक्दर्शन॥१॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

ज्ञान भाव रस जो पी लेता भव की तपन बुझाता है॥श्री.२॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।

शुचिमय समता अक्षत अनुपम अक्षयपद का दाता है।
शुद्धभाव मे जो आता वह भव सागर तर जाता है॥श्री.३॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद अक्षतं नि.।

शुचिमय समता पुष्प सुगंधित कामभाव क्षय करता है।
द्रव्य दृष्टि बनने वाला ही भ्रमण चतुर्गति हरता है॥श्री.४॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।

शुचिमय समता के चरु उत्तम क्षुधारोग क्षय करते हैं।
जो पर्याय दृष्टि तजते हैं वे ही शिवसुख भरते हैं॥श्री.५॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।

शुचिमय समता दीपज्योति से मोहतिमिर हट जाता है।
शुक्ल ध्यान से ज्ञानावरणी कर्म पूर्ण मिट जाता है॥श्री.६॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।

शुचिमय समता धूप सुपावन अष्टकर्म की धाता है।
कर्म आवरण वह क्षय करता जो भी दृष्टा ज्ञाता है॥
श्री सुपार्श्व अरु पार्श्वनाथ की जन्मभूमि को करूँ नमन।
भाव सहित जिनवर दर्शन से होता है सम्यक्दर्शन॥७॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.।

शुचिमय समता का पावन फल महामोक्षफल दाता है।
आत्मध्यान की परमशक्ति से भव संकट कट जाता है॥श्री८॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो मोक्षफलप्राप्ताय फलं नि.।

शुचिमय समताभाव अर्घ्य ही पद अनर्घ्य का दाता है।
निज पर भेदज्ञान जो करता वह इस पद को पाता है॥श्री.९॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पदप्राप्ताय अर्घ्य नि.।

(जयमाला)

प्रभु सुपार्श्व अरु पार्श्व की जन्म भूमि सुविशाल।
चरण कमल प्रभु पूज कर हरूँ कर्मजंजाल॥
काशी नगरी का ही नाम बनारस, वाराणसी प्रसिद्ध।
गंगा तट पर बसी मनोहर सकल जगत मे अतिसुप्रसिद्ध॥१॥

श्री सुपार्श्व ने ग्रैवेयक तज माँ पृथ्वी उर धन्य किया।
सुप्रतिष्ठ राजा के घर में श्री जिनवर ने जन्म लिया॥२॥

जब वैराग्य हुआ उर मे तो राज्य पाट सब ठुकराया।
केवलज्ञान महान तपस्या निश्चय करके प्रगटाया॥३॥

गिरि सम्मेदप्रभासकूट से महामोक्ष निर्वाण लिया।
पद सिद्धत्व प्रगटकर प्रभु ने ज्ञानानंद महान लिया॥४॥

सप्तम तीर्थंकर सुपार्श्व जिन प्रभु उपसर्गजयी भगवान।
विनय भाव से पूजन करके पाऊँ वीतराग विज्ञान॥५॥

इसी नगर में पार्श्वनाथ प्रभु प्राणत स्वर्ग त्याग आए।
माँ वामा के उदर पधारे देवों ने मंगल गाए॥६॥

अश्वसेन नृप के घर जन्मे बजी सुरों की शहनाई।
इन्द्रादिक ने गिरि सुमेरू अभिषेक रचा महिमा गाई॥७॥

बालब्रह्मचारी रह प्रभु ने उर वैराग्य किया धारण।
पंच महाव्रत ले निश्चय तप किया मुक्ति का जो कारण॥८॥

चार मास छद्मस्थ रहे प्रभु अहिच्छत्र मे ध्यान किया।
पूर्व बैर से कमठ जीव ने आ उपसर्ग महान किया॥९॥

जय करके उपसर्ग ध्यान से अनुपम केवलज्ञान लिया।
मुक्त हुये सम्मेदशिखर से पद सिद्धत्व प्रधान लिया॥१०॥

तेईसवें तीर्थंकर प्रभु पार्श्वनाथ को करूँ नमन।
नगर बनारस चरण पूज प्रभु के पाऊँ सम्यक्दर्शन॥११॥

है अनेक जिनमंदिर इस पावन नगरी में परम विशाल।
वृषभादिक श्री वीरजिनेश्वर की जय जय होती तिहुँकाल॥१२॥

गंगा के तट स्यादवाद विद्यालय विद्या का आगार।
शिखरबंद जिनमन्दिर दो हैं जिनध्वज लहराती मनहार॥१३॥

इस नगरी के दर्शन करके हर्ष हुआ मन मे भारी।
प्रभु चरणों की पूजन करके करूँ मुक्ति की तैयारी॥१४॥

पहिले सम्यक्दर्शन पाऊँ फिर पाऊँ सम्यक्दर्शन।
फिर सम्यक्चारित्र प्राप्त कर निश्चय व्रत लूँ महा सघन॥१५॥
ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्ताय अर्घ्य नि.।

वाराणसी महान की महिमा अपरम्पार।
निज स्वभाव जो साधते हो जाते भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र-ॐ ह्रीं श्री वाराणसी अतिशयक्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ११६ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))