( कुण्डलिया )
यह उपगूहन अंग ही, करता पर उपकार।
सम्यग्दर्शन पूर्ण ही, ले जाता भवपार॥
ले जाता भवपार दोष न कहता सबके।
थोड़े से गुण भी हों तो प्रगटाता सबके॥
विनयभक्ति से भावसहित करता हूँ पूजन।
सभी प्राणियों का हित करता यह उपगूहन॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य उपगूहनांग अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य उपगूहनांग अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य उपगूहनांग अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( मानव )
शिवसुख आशारसरिता से पावन जल निर्मल लाऊँ।
जन्मादि रोग क्षय करके उज्ज्वलता हृदय सजाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥१॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता से ध्रुव शीतल चंदन लाऊँ।
संसारताप सब क्षयकर शीतलता हृदय सजाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥२॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता से अक्षत गुण उज्ज्वल लाऊँ।
अक्षयपद प्राप्त करूँ मैं आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥३॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता से गुणपुष्प अपूर्व मँगाऊँ।
चिर कामबाण दुःख नाशूँ गुण महाशील प्रभु पाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥४॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता के निज रसमय सुचरु चढ़ाऊँ।
चिर क्षुधाव्याधि विनाशऊँ पद निराहार निज पाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥५॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता के दीपक निज हृदय जगाऊँ।
चिर मोहभ्रान्ति को नाशूँ कैवल्यज्ञाननिधि पाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥६॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता से निज धूप ध्यानमय लाऊँ।
ध्रुव नित्य निरंजन पद या अब अष्टकर्म विनाशऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥७॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता पर क्षायिकसमकितनिधि पाऊँ।
जगदाग्नि बुझाऊँ स्वामी ध्रुवधाम मोक्षफल पाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥८॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
शिवसुख आशारसरिता पर वसुविध गुणअर्घ्य बनाऊँ।
पदवी अनर्घ्य निज पाऊँ आनंदसिन्धु उर लाऊँ॥
परदोष न कहने का ही कर्त्तव्य समकिती जन का।
समकित की ऊर्जा पाना फल उत्तम उपगूहन का॥९॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( दिग्वधू )
रागादि भावहिंसा भवदुःख का मूल जानो।
शुभभाव भी अगर है तो उसको भूल मानो॥१॥
मिथ्यात्व परिग्रह ही सबसे बड़ा परिग्रह।
चौबीस परिग्रह तज व्रत धारो अपरिग्रह॥२॥
वस्तुस्वरूप जैसा वैसा ही सदा मानो।
परभाव ग्रहण करना चोरी का पाप जानो॥३॥
विपरीत मान्यता को तो तुम असत्य जानो।
परभावों में विचरण है तो कुशील मानो॥४॥
ये पंचपाप तज दो तो शुद्धमहाव्रत हो।
संसार नाश होकर ध्रुव मोक्षमहापद हो॥५॥
उपगूहन अंग सहित सम्यक्त्व पाऊँ नामी।
निज आत्मप्रशंसा तज निज को ही ध्याऊँ स्वामी॥६॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( ताटंक )
प्रभु उपगूहन अंग धारकर सम्यग्दर्शन सुदृढ़ करूँ।
गुणीजनों की करूँ प्रशंसा निन्दादिक के भाव हरूँ॥१॥
परनिन्दा का भाव न हो प्रभु आत्मप्रशंसा दोष न हो।
पर के दोष भी ना बोलूँ तो उनसे आगे दोष न हो॥२॥
श्रावकजन से दोष अगर हो तो मैं उनको समझाऊँ।
किन्तु न उनके दोष प्रकटकर अल्प पाप भी उपजाऊँ॥३॥
मुनि से अगर दोष हो जाए तो मैं ना कहूँ भलीप्रकार।
मुनियों की निन्दा न हो सके ऐसा करूँ सदैव विचार॥४॥
दोषीजन के दोषों का मैं करूँ न स्वामी कभी प्रचार।
उनके गुण का वर्णन ही है उनके दोषों का परिहार॥५॥
आत्मधर्म जिनधर्म वृद्धि का ही मैं स्वामी करूँ उपाय।
क्षमा मार्दव संतोषादिक शुद्धभावना हो सुखदाय॥६॥
उर उपबृंहण अंग हो सम्यक् गुणीजनों का हो सम्मान।
सतत निरंतर शुद्धभाव का ही हो अंतर में बहुमान॥७॥
आत्मधर्म की वृद्धि हेतु प्रभु तज दूँ सब संकल्प विकल्प।
निजगुण की बढ़वारी करके हो जाऊँ स्वामी अविकल्प॥८॥
धर्माभास नहीं हो हे प्रभु गुरु आभास नहीं हो रंच।
नहीं देवआभास हृदय हो करूँ न ऐसे कभी प्रपंच॥९॥
ॐ ह्रीं श्री उपगूहनांगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
उपगूहन अंग पूजकर करूँ स्वयं का प्रभु कल्याण।
सम्यग्दर्शन की महिमा से पाऊँगा ध्रुव पद निर्वाण॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगंबरवेश॥
पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्
卐
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ४२ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))