श्री तुङ्गीगिरि पूजा (पं. सवाईसिंहई गोपालसाहजी) | Shri Tungigiri Puja (Pt. Savai Singhai Gopalsah)

( श्रीयुत स्व० पं० सवाईसिंहई गोपालसाहजी कृत )

( दोहा )
सिद्धक्षेत्र उत्कृष्ट अति, तुंगीगिरि शुभ थान।
मुक्ति गये मुनिराज जे, ते तिष्ठहु इत आन॥
ॐ ह्रीं श्रीमांगीतुंगीसिद्धक्षेत्रसे राम, हनू, सुग्रीव, सुडील, गव,
गवाख्य, नील, महानील और निन्यानवेकरोड़ मुनि मोक्षपदप्राप्ता अत्र अव-
तरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं। अत्र मम
सन्निहिता भवत भवत वषट्।

( अष्टक )
( चाल नन्दीश्वरराष्टक )
गंगाजल प्रासुक भर झारी, तुव चरनन ढिग धारों,
परिग्रह तिसना लगी आदिकी, ताको ह्वै निरवारों।
राम हनू सुग्रीव आदि जे, तुंगीगिरि थित थाई,
कोडि निन्यानवे मुकत गये मुनि, पूजों मन वच काई॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

चन्दन केशर गार मली विचि, घार देत पय आगे।
भव भरमन आताप जासतै, पज्जत तुगतहिं भागे। राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०

मुक्ताफल सम उज्ज्वल अक्षत, थार धारकर पूजों।
अक्षयपदको प्रापति कारन, या सम और न दूजो। राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।

कमल केतकी बेल चमेली, जापर अलि गुंजावे।
पुंज नसों अरचों तुम चरनन, कामविथा मिट जावे। राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।

गूंजा खाजा व्यंजन ताजे, तुरतहिं घृत उपराजे।
दृग सुख काज न सन्मुख धारे, क्षुधावेदनी भाजे॥ राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०।

दीप रतनकर सुरपति पूजत, हम कपूर धर खासं।
नाशे मिथ्यातम अनादिको, ज्ञान भानु परकाशे॥ राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि०।

अगर तगर कृष्णागरु चन्दन, जे सुवास मन भावै।
खेवत धूप धूमके मिसकर, दुष्ट करम उड़ जावै। राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्व०।

श्रीफल पुंगी शुचि नारंगी, केला आम्र सुवासा।
पूजत अष्ट करम दल धूजत, पाऊँ पद अविनासी॥ राम०॥
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्व०।

जल फलादि वसु दरव साजके, हेमपात्र भर लाऊं।
मन वच काय नमूं तुव चरना, बार बार शिर नाऊं। राम०
ॐ ह्रीं श्रीतुंगीगिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि०।

( जयमाला )
( दोहा )
राम हनू सुग्रीव आदि जे, तुंगीगिरि थित थाय।
कोडि निन्यानवे मुकति गये, पूजों मन वच काय॥१॥

तुम पद प्रापत कारने, सुमरो तुव गुणमाल।
प्रति माफक वरनन करों, सार सुभग जयमाल॥२॥

धन्य धन्य मुनिराज, कठिन व्रतधारी, भव भवमें सेवा
चरन मिले मुह थारी। दो पर्वत हैं अति तुंग चूलिका
भारी, मनो मेरु शिखर उनहार दृगन सुखकारी॥३॥ पहलो
है मंगी नाम तुंगी है दूजा, जहाँ चढ़त जीव थक जात
करम चिर धूजा। अति सुन्दर मन्दिर लखत भई सुध म्हारी,
भव भवमें सवा चरन मिले मुह थारी। धन्य धन्य मुनिराज
कठिन व्रत धारी, भव भवमें सेवा चरन मिल मुह थारी
॥४॥ जहां राम हनू सुग्रीव सु खग बलधारी, अरु गव
गवाक्ष महानील नील अघहारी। इन आदि निन्यानवे कोडि
मुनी तप कीना, लयो पंचमगतिका वास बहुरि गत रही ना
॥५॥ मैं पूजों त्रिकरन शुद्धनसे अघ भारी, भव भवमें सेवा
चरन मिले मुह थारी। तुम विरत अहिसा लिया दयाके
कारन, ता पापनको वच झूठ किया निरवारन॥६॥ पुनि
भये अदत्ता वस्तु सरवके त्यागी, नव बाड़ सहित व्रत ब्रह्म-
चर्य अनुरागी। चउवीस परिग्रह त्याग भये अनगारी, भव
भवमें सेवा चरन मिले मुह थारी॥७॥ षट्काय दयाके हेतु निरख
भू चाले, वच शास्त्र उकति अनुसार असतका टाले। भाजन
के षट्चालीस दोष निरवारे, लख जंतु वस्तुको लेय देख
भू धारे॥८॥ पन करन विषै चकचूर भये अविकारी, भव
भवमें सेवा चरन मिले मुह थारी। षट् आवश्यक नित करें
नियम निरवाहें, तज न्हवन क्रिया जलकाय घात ना चाहें
॥९॥ निज करसों लुञ्चे केश राग तन भागी, बालकव्रत
निर्मय रहें वस्त्रके त्यागी। कबहु दंतधवन नहिं करें दया
व्रतधारी, भव भवमें सेवा चरन मिले मुह थारी॥१०॥ बिन
जांचे भोजन लेय उदंड अहारी, लघु भुक्ति करें इक बार
तपी अधिकारी। जामें आलस न बढ़े राग हू हीना, निशि
दिन रस आतम चखे करे विधि छीना॥११॥ कर घात करम
चउ नाश ज्ञान उजियारी, भव भवमें सेवा चरन मिले मुह
थारी। दे भव्यनको उपदेश अघाती जारे, भये मुकति रमाके
कंत अष्ट गुन धारे॥१२॥ तिन सिद्धनिको मैं नमों सिद्धिके
काजा, सिधथल में दे मुदवास त्रिजगके राजा। नावत नित
माथ ‘गुपाल’ तुम्हें बहु भारी, भव भवमें सेवा चरन मिले
मुह थारी॥१३॥

ॐ ह्रीं श्रीमांगीतुंगी सिद्धक्षेत्रसे राम हनू सुग्रीव सुडील गव
गवाख्य नील महानील और निन्यानवे करोड़ मुनि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो
पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

( घत्ता )
तुम गुनमाला परम विशाला, जो पहरे नित्य भव्य गले।
नाशें अघजाला हू सुख हाला, नित प्रति मंगल हात भले॥१४

इत्याशीर्वादः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६७१ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)