श्री तुंगीगिरि-गजपंथ-देवलाली पूजन
(वीरछंद)
तुंगीगिरि है क्षेत्र मनोहर, मांगीतुंगी इसका नाम,
रामचन्द्र बलभद्र निन्यानव कोटि मुनियों के सिद्धिधाम।
श्री गजपंथ क्षेत्र अति मनहर, छोटा सा पर्वत अभिराम,
सातों ही बलभद्र अरु आठ क्रोड मुनिवर पद निर्वाण।
शान्तिनाथ स्वामी की प्रतिमा, अति मनोज्ञ है स्वर्ण समान,
आदिनाथ श्री भरत बाहुबलि, महावीर जिन बिम्ब महान्।
जिन चौबीसी नमन करने, मैं समवशरण सादर वन्दूँ,
सीमन्धर मानस्तम्भ पूजूँ, निज स्वभाव को अभिनन्दूँ।
परमागम है भव्य जिनालय, स्वर्णमयी है शान्तिनाथ,
पंच परमश्रुत अक्षर रत्नो टंकोत्कीर्ण हुआ है आज।
सर्व सिद्ध प्रभु अरिहन्तों को, सादर सविनय नमन करूँ,
इस अनादि के मिथ्यात्व को, हे स्वामी सम्पूर्ण हरूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो अत्र अवतर
अवतर संवौषट् आह्वाननं। ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व
जिन बिम्बेभ्यो अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित
जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(वीरछंद)
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
जन्म-जरा-मरणादि नाश कर मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो जन्म-जरा-
मृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
भव आतप को जयकर स्वामी मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो संसारताप
विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
अक्षयपद की प्राप्ति करूँ मैं, मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो अक्षयपद
प्राप्ताय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
कामबाण विध्वंस करूँ मैं मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो कामबाण
विध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
क्षुधा व्याधि को नष्ट करूँ मैं मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो क्षुधारोग
विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
मोह तिमिर अज्ञान नष्ट कर मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो मोहान्धकार
विनासनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
अष्टकर्म सम्पूर्ण नष्ट कर मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो अष्टकर्म
दहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
महामोक्ष फल पाऊँ स्वामी मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये
फलं निर्वपामीति स्वाहा।
तुंगीगिरि से मोक्ष गये श्री रामचंद्र बलभद्र प्रधान,
गजपंथ से सातों ही बलभद्र मोक्ष में गये महान्।
पंच परम श्रुत मंदिर में श्री शान्तिनाथ को नमन करूँ,
पद अनर्घ्य अविलम्ब प्राप्ति हित मोह क्षोभ को दूर करूँ।
ॐ ह्रीं श्री तुगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो अनर्घ्यपद
प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(वीरछंद)
सिद्धक्षेत्र तुंगीगिरि पावन रामचन्द्र का मोक्ष स्थान,
गव गवाख्य नील महानील तथा सुग्रीव सुडील महान्॥
इसी क्षेत्र से मुक्त हुए हैं महा योद्धा श्री हनुमान्,
निन्यानव कोटि मुनियों ने तप कर पाया सिद्ध विमान॥
भव्य तलहटी में बहु जिन मंदिर हैं अति सुन्दर पावन,
कठिन चढ़ाई इस पर्वत की भव्य जनों को मन भावन॥
गजपंथा से आठ कोटि मुनि मुक्त हुए धरकर निज ध्यान,
हुए सप्त बलभद्र मुक्ति प्राप्त, करके शुक्ल ध्यान बलवान॥
नीचे जिन मंदिर अति मनहर जिन प्रतिमा पूजूं वसुयाम,
ज्ञान भावना भाऊँ स्वामी पाऊँ मैं निज में विश्राम॥
नगर देवलाली में सुन्दर नगर कहान मनोहर है,
समवशरण है चौबीसी है महावीर जिन मंदिर है॥
आदिनाथ श्री भरत बाहुबली शान्तिनाथ सीमंधर नाथ,
पार्श्वनाथ की चरण शरण प्रातः पूजूं वसुयाम॥
कहान नगर के प्रांगण में सुशोभित है सीमंधर मानस्तंभ महान्,
परमागम है भव्य जिनालय अतिसुन्दर सोलहवें श्री तीर्थंकर महान्॥
स्वाध्याय मंदिर है अतिसुन्दर सरस्वती जिनभवन महान्,
श्री कानजी स्वामी की ध्वनि गूंजति भाई तू है भगवान् समान॥
सर्वसिद्ध अरहंतों को मैं नमन करूँ भव दुःख क्षय हेतु,
स्वानुभूति निज अंतरंग पा पाऊँ भवसागर का सेतु॥
पूजा का फल यही चाहता आत्मज्ञान की महिमा हो प्राप्त,
आत्मा की अनुभूति करूँ मैं निज शिवसुख हो प्राप्त॥
ॐ ह्रीं श्री तुंगीगिरि, गजपंथ, देवलाली स्थित जिनालय संबंधी सर्व जिन बिम्बेभ्यो पूर्ण
जयमाला अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
तुंगीगिरि गजपंथ को सविनय करूँ प्रणाम,
भव्य देवलाली नगर पूजूँ जिनवर धाम।
तत्त्वज्ञान की भावना भाऊँ मैं दिन-रात,
सम्यक्दर्शन प्राप्त कर पाऊँ ज्ञान प्रभात।
॥इत्याशीर्वाद॥
पुष्पांजलिम् क्षिपेत्
Artist: कवि राजमल जी पवैया
स्रोत: करलो जिनवर की पूजन (पंडित सदासुख ग्रन्थमाला, अजमेर), पृष्ठ २४७ से २५१