श्री तीनगुप्तिधारक मुनिराज पूजन, रत्नत्रय मंडल विधान | Shri Teengupttidharak Muniraj Pujan, Ratnatray Mandal Vidhan

( तांटक )
मोक्षमार्ग में तीनगुप्ति का संबल है बहु सुखदायी।
यह संसार भाव क्षयकर्ता जो भव-भव तक दुःखदायी॥१॥
मनोगुप्ति बिन व्रतशीलादिक पालन करना निष्फल है।
मनोगुप्तिधारी मुनि होते सच्चे मन से निर्मल हैं॥२॥
वचनगुप्ति से ही असत्य की निवृत्ति होती है परिपूर्ण।
परम सत्य की प्रवृत्ति ही है एकमात्र सुखप्रद सम्पूर्ण॥३॥
कायगुप्तिधारी ही होते करुणा के समुद्र मुनिराज।
परम जितेन्द्रिय परम अहिंसक होकर पाते निज पदराज॥४॥
रत्नत्रय की भक्तिपूर्वक तीनगुप्ति सम्यक् धारूँ।
परम श्रेष्ठ निर्वाणभक्ति पा भवसागरदुःख निवारूँ॥५॥

( दोहा )
तीनगुप्ति पूजन करूँ, अपने में हो गुप्त।
परम संयमी बनूँ प्रभु, राग-द्वेष कर लुप्त॥

ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीतीनगुप्तिधारकमुनिराज अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीतीनगुप्तिधारकमुनिराज अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीतीनगुप्तिधारकमुनिराज अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

( मानव )
निज अनुभवरस नीर चढ़ाऊँ हृदय विवेक जगाऊँ।
जन्मजरा रोग क्षय के हित निज में चरण बढाऊँ॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥१॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान चंदन की महिमा उर में आयी है।
संसारताप क्षय करने की सुरुचि हृदय भायी है॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥२॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान के अक्षत अक्षयपद दाता उत्तम।
भवसागर तर जाने को जग विख्याता सर्वोत्तम॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥३॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय संसारतापविनाशनाय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान उपवन के पुष्पों को हृदय सजाऊँ।
चिर कामवासना पीड़ा विनशा सुशील हो जाऊँ॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥४॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यानरस निर्मित नैवेद्य बनाऊँ स्वामी।
भवव्याधि क्षुधा को क्षयकर सुख पाऊँ अन्तर्यामी॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥५॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान के दीपक ज्योतिर्मय हृदय जगाऊँ।
अज्ञानतिमिर भ्रम क्षयकर कैवल्यज्ञान प्रकटाऊँ॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥६॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान की निरुपम निज धूप ध्यानमय लाऊँ।
वसुकर्म समुद्र विनाशूँ पद नित्य निरंजन पाऊँ॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥७॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान तरुवर के फल श्रेष्ठ मोक्षफल दाता।
निर्भार अतीन्द्रिय सुखप्रद पूर्णोदय रवि विख्याता॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥८॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय महामोक्षप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

शुद्धात्म ध्यान के वसुगुणमय अर्घ्य अनूप बनाऊँ।
ध्रुवपद अनर्घ्य निज पाकर निज शाश्वत सौख्य सजाऊँ॥
त्रयगुप्ति साधना समकित बिन कभी नहीं होती है।
ग्रीवक तो मिल सकता है पर मुक्ति नहीं होती है॥९॥
ॐ ह्रीं श्री तीनगुप्तिधारकमुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

महार्घ्य

( वीर )
आत्मभान पूर्वक आत्मा में सतत लीन होना है गुप्ति।
मन वच काय अरु भोग-उपभोग प्रवृत्ति रोकना निश्चय गुप्ति॥१॥
भले प्रकार योग का निग्रह करना ही है उत्तम गुप्ति।
मन वच तन की चंचलता को सदा रोकना ही है गुप्ति॥२॥
रागादिक भावों से अपनी आत्मा की रक्षा करना।
निर्विकल्प अपने स्वरूप में सदा गुप्त हो दुःख हरना॥३॥
निज अखंड अद्वैत परम चिद्रूप स्वात्मा में स्थित हो।
सब संकल्प विकल्प छोड़ निज समता गृह में सुस्थित हो॥४॥
वसुप्रवचनमातृका श्रेष्ठ ही पंचसमिति त्रयगुप्ति महान।
इन्हें धार शिवभूति सुमुनि ने प्राप्त किया निज पद निर्वाण॥५॥
मैं भी ऐसा यत्न करूँ प्रभु इन्हें धार शिवपद पाऊँ।
अंतरंग-बहिरंगगुप्ति त्रय पालूँ निज को ही ध्याऊँ॥६॥
मनोयोग में चार जीत लूँ वचनयोग भी जीतूँ चार।
काययोग सातों भी जीतूँ जीतूँ पंद्रह भलीप्रकार॥७॥

( दोहा )
महा अर्घ्य अर्पण करूँ, तीनगुप्ति उर धार।
निज स्वरूप में गुप्त हो पाऊँ पद अविकार॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीतीनगुप्तिधारक मुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

( दोहा )
तीनगुप्ति धारण करूँ, करूँ स्वयं में वास।
आप कृपा से हे प्रभो, पाऊँ मुक्तिनिवास॥
स्वाध्याय की भावना, जागे हृदय महान।
दिव्यध्वनि की स्वध्वनि सुन, करूँ प्रभो कल्याण॥

( वीर )
जिन आगम का सार जानकर जागे रत्नत्रय मंतव्य।
मुक्तिप्राप्ति का सतत यत्न करना ही हो सबका कर्त्तव्य॥१॥
पंचमहाव्रत पंचसमिति त्रयगुप्ति त्रयोदशविध चारित्र।
इसको धारण करके प्राणी हो जाते हैं पूर्ण पवित्र॥२॥
गुणस्थान चौदह सब जानूँ क्रम-क्रम चौदहवाँ लाऊँ।
हो अयोग केवली जीत चौदहवाँ सिद्ध स्वपद पाऊँ॥३॥
सभी मार्गणा चौदह जानूँ इनसे भी मैं जाऊँ रीत।
चौदह जीवसमास जानकर इन सबके भी लूँ मैं जीत॥४॥
भय मैथुन आहार परिग्रह चारों संज्ञाएँ जीतूँ।
पंचपरावर्त्तन से स्वामी सदा-सदा को ही रीतूँ॥५॥
कोटि-कोटि कुल त्यागूँ स्वामी त्यागूँ योनि चुरासी लाख।
इकशत पापप्रकृति अरु अड़सठ पुण्यप्रकृतियाँ कर दूँ राख॥६॥
सातों समुद्घात मैं जानूँ केवलिसमुद्घात पाऊँ।
मुक्तिप्राप्ति का सतत यत्न करना ही हो सबका कर्त्तव्य॥७॥
आर्त्तरौद्र ध्यानों को छोड़ूँ धर्म शुक्ल पा बनूँ स्वनाथ।
क्षय पच्चीस कषायें कर दूँ अकषायी हो जाऊँ नाथ॥८॥
पंचवर्गणाएँ भी त्यागूँ पंचशरीर त्याग दूँ नाथ।
नव क्षायिकलब्धियाँ प्राप्तकर बन जाऊँ मैं नाथ स्वनाथ॥९॥
मिथ्यात्वादिक पाँचों प्रत्यय सब ही क्षयकरके मानूँ।
सैंतालीसनयों को समझूँ सैंतालीसशक्ति जानूँ॥१०॥
द्रव्यास्त्रव दो, भाव आस्रव पाँच त्यागकर बनूँ प्रवीण।
द्रव्यबंध चारों ही त्यागूँ भावबंध भी त्यागूँ तीन॥११॥
आस्रव बंध सर्व क्षय कर दूँ पाऊँ निज सिद्धत्व प्रकाश।
आत्मशक्ति की प्रबल भक्ति से मुक्तिभवन में करूँ निवास॥१२॥
पंचमगति पाने को उत्तम विधि रत्नत्रय श्रेष्ठ महान।
इसे धारने वाले ही पाते हैं शिवसुखमय निर्वाण॥१३॥
मैं परमात्मा हूँ यह दृढ़निश्चय करके रत्नत्रय धारूँ।
रत्नत्रय की प्राप्ति हेतु प्रभु तन मन धन सब कुछ वारूँ॥१४॥
ॐ ह्रीं श्री परमअहिंसामयीतीनगुप्तिधारक मुनिराजाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

( वीर )
तीनगुप्ति की पूजन करके पाऊँ निज की शुद्ध सुवास।
वसुप्रवचन मातृका धारकर निज आत्मा में करूँ निवास॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगम्बरवेश॥
पुष्पांजलिं क्षिपेत्


स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ १२३ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 2 (मुनिराज पूजन एवं महाजयमाला) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 2 (Muniraj Pujan evam Mahajaymala))