(अडिल्ल छंद)
भूत वर्त भविषत् सु तीन चौवीसिका,
जंबू भरतखेत तीन जग ईशका;
निरवाणादि अतीत वर्त वृषभादि हैं,
महापद्मादि अनागत कर अरि वादि हैं।
ये तीनों चौवीस बहत्तर नाथकों,
थापि जजूँ मन वचन काय नाय निज माथको,
आह्वानन संस्थापन मम सनहितयुता,
भावभक्ति अति आनि हान नति भ्रमयुता।
ॐ ह्रीं श्री अतीत वर्तमान अनागत त्रयचतुर्विंशति जिनाः अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(गीता छंद)
गंग क्षीर सुनीर निरमल स्वर्ण झारीमें भरैं,
जन्म जरा मरणादि हारन अचल पद प्राप्ति करै;
भरत जंबूद्वीपके त्रय काल त्रय चौवीसका,
पूजूं सदा मन वचन तनतैं, दाय पद जगदीशका।
ॐ ह्रीं जंबूद्वीप-भरतक्षेत्रोत्पन्न अतीत-वर्तमान-अनागत त्रयचतुर्विंशति-जिनेभ्यः जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्पूर केशर मिलित चंदन अगर आदि सुगंधतैं,
भरि स्वर्ण झारी धार देते छूटे भव तप बंधतैं। भरत०
(चंदनं)
अक्षि श्वेत सारे सुरभि मंडित तंदुलोध सुथालमें;
भरि जजत जिनके चरणयुगको, अक्षय पद अद्भुत में,
भरत जंबूद्वीपके त्रय काल त्रय चौवीसका,
पूजूं सदा मन वचन तनतैं, दाय पद जगदीशका।
(अक्षतान्)
सुमन स्वर्ण स्वरूपमय शुभ स्वर्ण थाल भराईये,
अरि अनंत भंग सु करन कारण शील सार बढाईये। भरत०
(पुष्पं)
पकवान मेवा आदि चरुवर कनक भाजनमें भरैं;
क्षुधा वेदनि नाश कारण रसन प्रिय तन बल करैं। भरत०
(नैवेद्यं)
दीप मणिमय ज्योतिभर धर ध्वान्त ध्वसंनि रवि समा,
ते धारि थारी कनक निर्मित पूजये भ्रम हन तमा। भरत०
(दीपं)
धूप मेलि सुगंध नाना कीजिये भ्रम नाशंनी;
सो कनक धूपायन हि खेवत अष्ट कर्म विनाशनी। भरत०
(धूपं)
नारियल दाख बदाम पिस्ते फल अनेक सु लाईये,
सो कनक भाजन भरि सुपूजन मोक्ष महा फल पाईये। भरत०
(फलं)
जल गंध तंदुल सुमन चरुवर दीप धूप फलौध ही,
करि अर्घ द्रव्य अनर्घ लेके नसैं भव-अघ औध ही। भरत०
ॐ ह्रीं जम्बूद्वीप भरतक्षेत्रे उत्पन्न अतीत, वर्तमान, अनागत तीन चौबीसी जिनेन्द्रेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रत्येक अर्घ
(अडिल्ल छंद)
आदि सुदर्शन मेरुतनी दक्षिण दिशा,
भरतक्षेत्र सुखदाय सरस सुंदर लसा;
जहां चौवीसी तीन तनी जिनरायजी,
बहत्तर जिन सर्वज्ञ नमों शिरनायजी।
ॐ ह्रीं सुदर्शनमेरु दक्षिणदिशा भरतक्षेत्रसंबंधी तीनचौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यो अर्घं नि०
ताहि मेरुके उत्तर ऐरावत सोहनो,
आगत नागत वर्तमान मनमोहनो;
जहां चौवीसी तीन तनी जिनरायजी,
बहत्तर जिन सर्वज्ञ नमों शिरनायजी।
ॐ ह्रीं सुदर्शनमेरुकी उत्तरदिशा ऐरावतक्षेत्रसंबंधी तीन चौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं नि०
(कुसुमलता छंद)
खंड धातुकी विजयमेरुकी दक्षिण दिशा भरत शुभ जान,
तहां चौवीसी तीन विराजै, आगत नागत अरु वर्तमान।
तिनके चरणकमलको निशदिन अरघ चढाय करूँ उर ध्यान,
या संसार समुद्रतें काढौं, अहो जिनेश्वर करुणावान।
ॐ ह्रीं धातकीखंडद्वीपकी पूर्वदिशा विजयमेरुकी दक्षिणदिशा भरतक्षेत्रसंबंधी तीन चौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं नि०
याहि द्वीपकी प्रथम शिखरकी उत्तर ऐरावत हे मान;
आगत नागत वर्तमान जिन बहत्तर सदा शाश्वते जान। तिनके०
ॐ ह्रीं धातकीखंडद्वीपकी पूर्वदिशा विजयमेरुकी उत्तरदिशा ऐरावतक्षेत्रसंबंधी तीन चौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं नि०
धातुखंड गिरि अचल सुमेरु, दक्षिण तास भरत बहु घेर,
तामैं तोवीसी त्रय जान, आगत नागत अरु वर्तमान। तिनके०
ॐ ह्रीं धातकीखंडद्वीपकी पश्चिमदिशा अचलमेरुकी दक्षिणदिशा भरतक्षेत्रसंबंधी तीन चौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं नि०
अचलमेरु उत्तरदिशि जाय, ऐरावत शुभ क्षेत्र बताय,
तामैं चौवीसी त्रय जान, आगत नागत अरु वर्तमान। तिनके०
ॐ ह्रीं धातकीखंडद्वीपकी पश्चिमदिशा अचलमेरुकी उत्तरदिशा ऐरावतक्षेत्रसंबंधी तीन चौबीसीके बहत्तर जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं नि०
(कुंडलिया छंद)
द्वीप अढाईके विषैं पंचमेरु हितदाय,
दक्षिण उत्तर तासके भरत ऐरावत भाय;
भरत ऐरावत भाय ओक क्षेत्रके मांहि,
चौवीसी है तीस दिसों दश दिशके ठांही।
दशो क्षेत्रके बीच सातसौ वीस जिनेश्वर,
अरघ लाय करजोर जजैं, ‘रविमल’ मन सुध कर।
ॐ ह्रीं पांचमेरुसंबंधी दशक्षेत्रकेविषैं तीसचौबीसीके, सातसौबीस जिनेन्द्रेभ्यः अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
चौवीसी तीसों तनी, पूजा परम रसाल;
मन वच तनसे शुद्ध कर, अब वरनों जयमाल।
(पद्धरी छंद)
जय द्वीप अढाईमें जु सार, गिर पांच मेरु उन्नत अपार;
ता गिर पूरव पश्चिम जु और, शुभ क्षेत्र विदेह वसे जु ठौर। १
ता दक्षिण क्षेत्र भरत सु जान, है उत्तर ऐरावत महान;
गिर पांच तने दश क्षेत्र जोय, ताको वर्णन अब सुनो लोय। २
जो भरत तनों वर्णन विशाल, तैसो ही ऐरावत रसाल;
इक क्षेत्र बीच विजयार्ध ओक, ता उपर विद्याधर अनेक। ३
इक क्षेत्र तने षट खंड जान, तहां छहों काल वरतें समान;
जो तीन कालमें भोगभूमि, दश जाति कल्पतरु रहे झूमि। ४
जब चोथो काल लगै जु आय, तब कर्मभूमि वरते सुआय;
जब तीर्थकरको जनम होय, सुर लेय जजैं गिरमेरु जोय। ५
बहु भक्ति करैं सब देव आय, ता थेई थेई थेई थेई तान लाय;
हरि तांडव नृत्य करे अपार, सब जीवन मन आनंदकार। ६
इत्यादि भक्ति करकै सुरेन्द्र, निज थान जाय जुत देववृंद;
या विधि पांचों कल्याण जोय, हरि भक्ति करै अति हरष होय। ७
या काल विषैं पुण्यवंत जीव, नरजन्म धार शिव लहै अतीव;
अब त्रेसठ पुरुष प्रवीन जोय, सब याही काल विषै जु होय। ८
(दोहा)
ये चौवीसी तीनकी, समुच्चय करी सुपूज,
आगैं भिन्न भिन्न करत हौं, भक्ति अधिक मम हूज़। २०
ॐ ह्रीं श्री जंबूद्वीप भरतक्षेत्रे उत्पन्न भूत वर्तमान भावि तीन चौबीसी जिनेन्द्रेभ्यः महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ २९६ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))