तारंगागिरि सिद्धक्षेत्र को भाव सहित मे करूँ नमन।
वरदत्तादि वरांग मुनीश्वर सागरदत्त आदि बन्दन॥
साढ़े तीन कोटि मुनियों की यह निर्वाण भूमि पावन।
श्रद्धा भाव विनय से करता मुनि चरणो की मै पूजन॥
वृषभादिक श्री वीर जिनेश्वर के पद पंकज का अर्चन।
दर्शन के द्वारा मै भी प्रभु नाश करूँ भव दुख क्रन्दन॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः,
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
क्षीरोदधि का धवलनीर चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
दोष अठारह नाश हेतु सिद्धों को शीश झुकाता हूँ॥
तारंगागिरि सिद्ध क्षेत्र को नमन करूँ मै अति हर्षाय।
वरदत्तादिक साढ़े तीन कोटि मुनि वंदूँ मन वचकाय॥१॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.
मलयागिरि का बावन चंदन हे प्रभु भेंट चढ़ाता हूँ।
निजस्वरूप की प्राप्ति हेतु सिद्धों को शीश झुकाता हूँ।
तारंगा गिरि सिद्धक्षेत्र को नमन करूँ मै अति हर्षाय।
वरदत्तादिक साढ़े तीन कोटि मुनि वंदूँ मन वच काय॥२॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।
मुक्ता सम उज्जवल तंदुल हर्षित हो भेंट चढ़ाता हूँ।
निजअखंड पद पाने को सिद्धों को शीश झुकाता हूँ॥तारंगा.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि.।
कल्प वृक्ष के नवल पुष्प चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
शील स्वभाव प्राप्त करने सिद्धों को शीष झुकाता हूँ॥तारंगा.४॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।
दिव्य ज्योति मय स्वर्णदीप चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
मोह महातम नाश हेतु सिद्धों को शीश झुकाता हूँ॥तारंगा॥५॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरिसिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।
पावन धूप सुगंधमयी चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
अष्ट कर्म पर जय पाने सिद्धों को शीश झुकाता हूँ॥तारंगा॥६॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरिसिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।
पावन धूप सुगंधमयी चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
अष्ट कर्म पर जय पाने सिद्धों को शीश झुकाता हूँ। तारंगा॥७॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्ट कर्मदहनाय धूपं नि.।
भाँति भाँति के उत्तम फल चरणों मे भेंट चढ़ाता हूँ।
निज स्वभाव फल मोक्षहेतु सिद्धों को शीश झुकाता हूँ।तारंगा.॥८॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.।
जय फलादि वसुद्रव्य अर्घ पुलकित हो भेंट चढ़ाता हूँ।
निज अनर्घ पद प्राप्ति हेतु सिद्धों को शीश झुकाता हूँ॥तारंगा॥९॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
तारापुर तारा सुगढ़ इसके नाम अनेक।
तारंगागिरि पूजिये जागे स्वपर विवेक॥
जंबू द्वीप सुभरत क्षेत्र मे है गुजरात प्रान्त सुन्दर।
उत्तर मे मेहसाणा के आगे तारंगागिरि मनहर॥१॥
अरावली पर्वत माला से संबंधित पर्वत पावन।
तपो भूमि है ज्ञान भूमि निर्वाण भूमि अति मनभावन॥२॥
वरदत्तादि वरंग सु सागरदत्त सिद्ध हो गए महान।
साढ़े तीन कोटि मुनियों ने तप करके पाया निर्वाण॥३॥
अति प्राचीन काल से इसका नगर तारवर नाम प्रसिद्ध।
है चालुक्यकाल के मन्दिर जिन बिम्बों से महा समृद्ध॥४॥
कोटि शिला अरु सिद्ध शिलापर्वत के हैं दो भाग प्रधान।
कई गुफाएं बनी हुई है मुनियो के तप हेतु महान॥५॥
पर्वत पर है टोंक अनेकों जिन प्रतिमाओं से शोभित।
चरण चिन्ह श्री ऋषिमुनियों के बने हुए सुर नर वंदित॥६॥
नीचे जिन मंदिर अनेक हैं कलापूर्ण सुन्दर विख्यात।
ऋषभण अजित संभव आदिक श्री महावीर स्वामी के ख्यात॥७॥
संवत ग्यारह सौ से पहिले की प्रतिमाएँ रहीं विराज।
परम दिगम्बर वीतराग तीर्थंकर जिन स्वामी जिनराज॥८॥
ऊँचा मानस्तंभ सुशोभित प्रभु की जय गाथा गाता।
मान गलित हो जाता जो भी तत्व भावना को भाता॥९॥
देवोपम अतिशय से शोभित सिद्धक्षेत्र है महा महान।
वृषभाषिक श्री वीर जिनेश्वर के प्राचीन बिम्ब छविमान॥१०॥
तीर्थक्षेत्र है सिद्धक्षेत्र है पुण्य क्षेत्र है पूज्य महान।
भेद ज्ञान कर कोटि कोटि मुनियों ने पाया पद निर्वाण॥११॥
श्री बाहुबलि प्रतिमा सुन्दर नन्दीश्वर प्रतीक पावन।
दृश्यसरोवर सहित प्राकृतिक शुभपर्वत है मनभावन॥१२॥
वीतराग निर्ग्रन्थ साधुओं ने तप कर शिव पद पाया।
पंच महाव्रत धारे फिर भी निज स्वभाव ही उरभाया॥१३॥
परिषह जयकर आत्म ध्यान धर श्रेणी चढ़ सर्वज्ञ हुए।
केवलज्ञान सम्पदा पाकर त्रिभुवन पति विश्वज्ञ हुए॥१४॥
अन्तिम शुक्ल ध्यान के द्वारा योग अभाव किया तत्क्षण।
एक समय मे सिद्धलोक पा मुक्तिप्रिया से किया मिलन॥१५॥
अष्ट स्वगुण तुमने प्रगटाए अष्ट कर्म का नाश किया।
सम्यक्दर्शन ज्ञानचरित्र सुफल पा मोक्ष प्रकाश लिया॥१६॥
मै भी चरणों मे आया हूँ मुझे सुमति दो हे भगवान।
सम्यक्दर्शन शीघ्र प्राप्त हो मै भी पाऊँ सम्यक्ज्ञान॥१७॥
ले सम्यक्चारित्र मुक्ति के पावन पथ पर आज जाऊँ।
ध्रुव स्वभाव का आश्रय लेकर परमतपस्वी बन जाऊँ॥१८॥
तीर्थयात्रा का पवित्र फल रत्नत्रय की निधि पाऊँ।
यह मानव सफल करूँ मे सिद्धस्वपद निज प्रगटाऊँ॥१९॥
तारंगागिरि सिद्ध क्षेत्र को बार बार मै करूँ प्रणाम।
भाव द्रव्य संयम मयमुनि बन मै भी पाऊँ प्रभु शिव धाम॥२०॥
द्रव्य दृष्टि होते ही स्वामी पाप पुण्य का करूँ अभाव।
ज्ञान स्वभावी सिद्ध स्वरूपी प्रभु प्रगटाऊँ शुद्ध स्वभाव॥२१॥
तारंगा की पुण्य भूमि को बार बार मै करूँ नमन।
तत्वों के श्रद्धान पूर्वक मोक्ष मार्ग को ग्रहण करूँ॥२२॥
ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो साढ़े तीन कोटि मुनि चरण कमलेभ्यो पूर्णार्घ्य नि.।
श्री तारंगा क्षेत्र की महिमा अपरम्पार।
निज स्वभाव जो साधते हो जाते भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्य- ॐ ह्रीं श्री तारंगागिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ३६ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))