श्री तारंगागिरि पूजा (पं. दीपचन्दजी परवार) | Shri Tarangagiri Puja (Pt. Deepchand Parwar)

वरदत्तादिक आठ कोटि मुनि जानिये,
मुक्ति गये तारंगागिरिमे मानिये।
तिन सबका शिरनाय सु पूजा ठानिय,
भवदधि तारन जान सु विरद बखानिये॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसे वरदत्तादि साढ़े तीन कोटि मुनि मोक्षपदप्राप्ता अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट्।

(अष्टक)

शीतल प्रासुक जल लाय भाजनमें भरके,
जिन चरनन देत चढ़ाय रोग त्रिविध हरके।
तारंगागिरि से जान वरदत्तादि मुनी,
सब ऊंठ कोटि परमान ध्याऊं मोक्षधनी॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलयागिरि चन्दन लाय केशर माँहि घसे,
जिन चरण जजूँ चितलाय भव आताप नसे। तारंगा०

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं।

तंदुल अखंड भर थार उज्जल अति लीजे,
अक्षयपद कारनसार पुंज सु ढिग कीजे। तारंगा०

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।

चंपा गुलाब जुहि आदि फूल बहुत लीजे,
पूजों श्रीजिनवर पांव कामव्यथा छीजे। तारंगा०

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

नाना पकवान बनाय सुवरण थाल भरे,
प्रभुको अरचों चितलाय रोग क्षुधादि टरे। तारंगा०

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

दीप कपूर जगाय जगमग जोति लसे,
करूँ आरति जिन चित लाय मिथ्या तिमिर नसे। तारंगा०

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०

कृष्णागरु धूप सुवास खेऊं प्रभु आगे,
जल जाय कर्मकी राशि ध्यानकला जागे। तारंगा०॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।

श्रीफल कदली बादाम पुंगीफल लोजे,
पूजों श्रीजिनवर धाम शिवफल पालीजे। तारंगा०॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०।

शुचि आठों द्रव्य मिलाय तिनको अर्घ करो,
मन वच तन देहु चढ़ाय भवतर मोक्ष वरो।
श्रीतारंगागिरिसे जान वरदत्तादि मुनी,
सब ऊंठ कोटि परमान ध्याऊं मोक्षधनी॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०।

(जयमाला)

(दोहा)

तुम गुन अगम अपार गुरु, मैं बुधि कर हों बाल।
पै सहाय तुव भक्तिवश, वरनत तुव गुनमाल॥१॥

(पद्धरी छंद)

गुजरात देशके मध्य जान, इक सोहे ईडर संस्थान।
ताकी दिशि पश्चिममें बखान, गिरि तारंगा सोहे महान॥१॥

तहँते मुनि उठ करोड़ सोय, हनि कर्म गये सब मोक्ष सोय।
ता गिरपर मंदिर है विशाल, दर्शनतें चित होवे खुशाल॥२॥

नायक सुमूल संभव अनूप, देखत भवि ध्यावत निज स्वरूप।
पुनि तीन टोंकपर दर्श जान, भविजन वंदत उर हर्ष ठान॥

तहां कोटि शिला पहली प्रसिद्ध, दूजी तीजी है मोक्ष सिद्ध।
तिनपर जिनचरण विराजमान, दर्शन फल इम सुनिये सुजान॥

जो बंदे भविजन एक बार, मनवांछित फल पावे अपार।
वसु विधि पूजे जो प्रीति लाय, दारिद तिनको सुखमें पलाय।

सब रोग शोक नाशे तुरंत, जो ध्यावे प्रभुको पुण्यवंत।
अरु पुत्र पौत्र सम्पत्ति सुहोय, भव भवके दुख डारे सुखोय॥

इत्यादिक महिमा है अपार, वर्णन कर कवि को लहे पार।
अब बहुत कहा कहिये बखान, कहें ‘दीप’ लहें ते मोक्षथान॥

ॐ ह्रीं श्रीतारंगागिरिसे वरदत्तसागरदत्तादि साढ़ेतीन कोटिमुनि मोक्षपदप्राप्तेभ्यः पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(घत्ता)

तारंगा बंदो मन आनन्दो, ध्याऊ मन वच शुद्ध करा।
सब कर्म नशाऊं शिवफल पाऊं, ऊंठ कोटि मुनिराजवरा॥

इत्याशीर्वादः।


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६५९ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)