(चाल सवैया तेवीसा)
श्रीसुप्रतिष्ठ महीपतिके कुल अंबरभानु सुपारस स्वामी,
भव्य सरोजतिको विकसावन मोह महातमको रवि नामी,
स्वस्ति प्रकाशन जीवनको पग स्वस्ति चिह्न परो जगनामी,
अत्र विराजि जिनेश्वरके दुख दूर करौ प्रभु अंतरयामी।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्, अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्, अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
अष्टक
(छन्द कुसुमलटा)
विधि अरिके भरमाये जगतजन जन्म मरण दुःख पाते हैं,
सो दुख दूर करनके कारन उत्तम जल ले आते हैं;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
भव आताप तपत जगप्राणी विकल भये विललाते हैं,
तिहिं दुख दूर करनके कारन चंदन लेकर आते हैं;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
निज गुण घातक अरिके वसमें काल अनंत बिताया है,
तिहि अरिफंद निकंद करनको अक्षत लेकर आया है;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
समर शूल दुखमूल जगतमें सुर नर वस कर राखे हैं,
तिहिं मदभंजन हेत कुसुमकर श्रीजिनचरन चढाते हैं;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
सुर नर पशु सब याके वसमें क्षुधा महा दुखकारी है,
तिहिं निरवारनको जगवासी चरुवर द्रव्य समारी है;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मोहमहातम छायौ जगजन शिवमारग नहिं पाते हैं,
निज उर ज्ञान प्रकाश करनको बहुविधि दीप बनाते हैं;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
निज गुण घात करनको प्यारे रागद्वेष परधान बडे,
तिनको नास करनको भविजन धूपायन ले आन खडे;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
चहुंगति भ्रमत बहुत दुख पायौ काल अनंत गमाया है,
गमनागमन निवारन कारन उत्तम फल ले आया है;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्मचक्र विकराल जगतमें बहुविधि जीव भ्रमाया है,
भवभ्रम हरन करन थिरतापद यातैं अर्घ चढाया है;
जगजाहर जिनराज सुपारस प्रभुकी पूज रचाते हैं,
सो नर सुरपति पद लहि जगमें मनवांछित फल पाते हैं।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
पंचकल्याणक अर्घ
(छंद सुंदरी)
शुक्ल भादव छठि बखानिये, गरभ मंगल तादिन मानिये,
करत सेव शची जिनमात की, घर प्रमोद हृदय बहु भांतिकी।
ॐ ह्रीं भाद्रपदशुक्लषष्ठ्यां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अ०
शुक्ल जेठ दुआदशि जानिये, जन्म मंगल तादिन मानिये,
सुर सुरेश जजें गिरि शीसजी, हम जजें इतही निशदीशजी।
ॐ ह्रीं ज्येष्ठशुक्लद्वादश्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अ०
जन्मकी तिथिको जिनराजजी, तप धरो तजि राज समाजजी,
धरत संजम मनपरजे भयो, सुर असुर सबही आनंद लयौ।
ॐ ह्रीं ज्येष्ठशुक्लद्वादश्यां तपोमंगलप्राप्ताय श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अ०
असित फागुन छठि सुहावनी, परम केवलज्ञान लयौ घनी,
जगत जीवनको वृष भाषियौ, हम जजें वर ज्ञान प्रकाशियौ।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णषष्ठ्यां ज्ञानमंगलप्राप्ताय श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अ०
भ्रमर फागुन सप्तमि जानिये, सकल कर्म सु तादिन हानिये,
गिरिसमेद थकी शिवपद लही, हम चहें उर अष्टमि सतमही।
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णसप्तम्यां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अ०
जयमाला
(दोहा)
तुंग दोयसै पांच तन, सकल गुणांबुधि चंद,
भवतप हर आनंदकर, जय सुपार्श्व सुखकंद। १
(छंद लक्ष्मीधरा)
जयति जिनराज गणराज नित ध्यावहीं,
जयति जिनराज सुरराज गुण गावहीं;
रटत रिषिराज मुनिराज तुम नामको,
कटत सब कर्म भवि लहत शिवधामको। १
गरभसे पूर्व षटमास मणि वर्षियो,
जन्मके होत तिहुं लोक-जन हर्षियो;
अवधि बल जानि हरि आय सेवा करी,
मेरुगिरि शीस जिन-न्हवनविधि विस्तरी। २
क्षीरसागरतनों नीर निर्मल महा,
सहस अरु आठ भरि कलश हाथै लहा;
शक्र जिनईशके शीश जल ढारियौ,
बजत दुन्दुभि महाशब्द जयकारियौ। ३
अघघ घघ घघघ घघ घघघ धुनि हो रही,
भभभभ भभ भभभ भभ घघघ घघ सोरही,
संख पटहादि बाजे बजैं घोरही,
किन्नरी गीत गावें महा शोरही। ४
न्हवन करि इन्द्र जिनराज गुण गावहीं,
जन्मकल्याण कर देव दिव जावहीं;
बहुरि जिनराज कछु काल करि राजको;
त्यागि ग्रहवास व्रतधारि शिव साजको। ५
ध्यान कर खड्ग लै मोह अरि मारियो,
शेष रज विघ्न चउ घाति संहारियो;
समवसरणादि रचना बनी पावनी,
बाह्य अभ्यन्तरे सर्व सोभा बनी। ६
इन्द्र धरनेंद्र नागेन्द्र तहां आईयौ,
पूजि जिनराजको शीस निज नाईयौ;
धर्म उपदेश दै भव्य जन तारियौ,
शैल संमेदतैं सिद्धपद धारियौ। ७
अधम उद्धारको देव तुम हो सही,
जानि यह टेव तुम चरम सेवक गही;
अरज जिनराज यह आज सुनि लीजिये,
दासको वास प्रभु पास निज दीजिये। ८
(दोहा)
करुनानिधि जगतार तुम, सरनागत प्रतिपाल;
इस दुखखम कलिकालमें निज निधि देहु दयाल।
ॐ ह्रीं श्रीसुपार्श्वनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
वर्तमान जिनराय भरतके जानिये,
पंचकल्याणक मानि गये शिवथानिये;
जो नर मन वच काय प्रभु पूजै सही,
सो नर दिव सुख पाय लहै अष्टम मही।
॥ इत्याशीर्वादः, पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ १४५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))