श्री सुदर्शन सिद्धक्षेत्र पटना की पूजा (बाबू पन्नालालजी) | Shri Sudarshan Siddhakshetra Patna Ki Puja (Babu Pannalal)

( बाबू पन्नालालजी कृत )

(दोहा)
उत्तम देश बिहार में, पटना नगर सुहाय।
सेठ सुदर्शन शिव गये, पूजों मन वच काय॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्र से सुदर्शन सेठ सिद्धपद प्राप्त अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम्।

(अष्टक)
नित पजोरे भाई या श्रावक कुल में आयकें।
नित प जोरे भाई श्रीपटना नगर सुहावनो॥
गंगाजल अति शुद्ध मनोहर, झारी कनक भराई।
जन्म जरा मृत नाशन कारन, धारो नेह लगाई॥ नि०

जंबूद्वीप भरत आरज में, देश बिहार सुहाई।
पटना नगरी उपवनमें, शिव सेठ सुदर्शन पाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

चंदन चंद्र मिलायसु उज्ज्वल, केशर संग घिसाई।
महक उड़े सब दिशतु मनोहर, पूजों जिनपदराई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०।

शुद्ध अमल शशिसम मुक्ताफल, अक्षत पुंज सुहाई।
अक्षयपद के कारण भविजन, पूजों मन हरषाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।

पांचों विधिके पुष्प सुगंधित, नमलों महक उड़ाई।
पूजो काम विकार मिटावन, श्रीजिनके ढिग जाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।

उत्तम नेवज मिष्ट सुधासम, रस संयुक्त बनाई।
भूख निवारन कंचन थारन, भर भर देहु चढ़ाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०।

मनिमय भाजन घृतसे पूरित, अगमग जोति जगाई।
सब मिल भविजन करो आरती, मिथ्या तिमिर पलाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०।

अगर तगर कपूर सुहावन, द्रव्य सुगंध मँगाई।
खेवो धूप धूम से वसुविधि, करम कलंक जराई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।

एला केला लोंग सुपारी, नारियल फल सुखदाई।
भर भर पूजों थाल भविकजन, वांछित फल पाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०॥८॥

अष्ट दरब ले पूज रचाओ, सब मिल हर्ष बढ़ाई।
झालर घंटा नाद बजाओ, ‘पन्ना’ मंगल गाई॥ नि०

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्य नि०॥९॥

(जयमाला)

(दोहा)
सेठ सुदर्शन जे भये, शीलवान गुणखान।
तिनकी अब जयमालिका, सुनहु भव्य दे कान॥१॥

(पद्धरी छन्द)
जै सेठ सुदर्शन शीलवंत, जग छाय रही महिमा अनंत।
तिनकी कछु मै जैमाल गाय, उर पूज रचाऊँ हर्ष ठाय॥२॥

जै भरतक्षेत्र मधि अंग देश, चंपापुर सोहे तहँ विशेष।
नृप धात्रीवाहन राज गेह, प्रिय अभयमती सों अति सनेह॥३॥

तहँ मुख्य सेठ इक वृषभदास, तिन सेठानी जिनमतिय खास।
तिन चाकर ग्वाला सुभग नाम, मुनि देखे वन में एक जाम॥४॥

सो महामंत्र नवकार पाय, अति भयो प्रफुल्लित कहि न जाय।
पुनि एक दिवस गंगा मंझार, वह डूबत में जापत मंत्र सार॥५॥

तुरतहिं मर सेठ घरे विशाल, सुत भयो सुदर्शन भाग्यशाल।
सबको सुखदाई मिष्टवैन, निज कपिल यार संग दिवस रैन॥६॥

पड़ि खेल कूद भयो अति सयान, तब सेठ मनोरमा संग सुजान।
शुभ साइत ब्याह दियो कराय, सो भोगत सुख अति हर्ष ठाय॥७॥

पुनि कछुक काल भीतर सुकंत, सुत एक भयो अति रूपवंत।
तब सेठ सुदर्शन धीरवान, निज काम करे अति हर्ष ठान॥८॥

तब कपिल नारि आसक्त होय, घर सेठ बुलाये तुरत सोय।
तहं सेठ नपुंसक मिस बनाय, निज शील लियो ऐसे बचाय॥९॥

जब खबर सुनी राना तुरंत, मन करी प्रतिज्ञा दीढ़वंत।
मैं भोग करूँ वाकू सिहाय, तब ही मम जीवन सुफल थाय॥१०॥

इन सेठ अष्टमी कर उपास, मरघटमें ध्यानासूढ़ खास।
तहं चेली उनके पास जाय, रानी को हाल दियो सुनाय॥११॥

तह सेठ निरुत्तर देखि हाय, निज कन्धेपै धरिके उठाय।
फिर पहुँची रानी पास जाय, उन अचल देख तुरतै रिसाय॥१२॥

यों खबर करी नृपपास जाय, मो शील बिगार्यो सेठ आय।
यों सुनत बैन नृप क्रोध छाय, मारनको हुक्म दियो सुनाय॥१३॥

वहाँ करी प्रतिज्ञा शीलवंत, मुनि पदवी धारूं यदि बचंत।
सो देव करी रक्षा सु आय, पुनि दीक्षित ह्वै वनको सिधाय॥१४॥

सो करत करत कछु दिन विहार, तब आये पटना नगर सार।
तहं देवदत्ता वेश्या रहाय, मिस भोजन मुनि लीने बुलाय॥१५॥

उन कामचेष्टा कर सिहाय, झट सेठ लिये शय्या गिराय।
तस ऐसो मनमें कर विचार, उपसर्ग मेरो यदि हो निवार॥१६॥

सन्न्यास गहूं वनमाहि न छांडूं, वन ही व्रत करत तपःकरालं।
यह देख वेश्या निरुपाय, निशि प्रेतभूमि दीने पठाय॥१७॥

तहं सनी व्यंतर जोनि पाय, नाना उपसर्ग कियो बनाय।
मुनि पुण्यभाव से यक्ष आय, तब लिए सेठ तुरतै बचाय॥१८॥

सो कठिन तपस्या कर निदान, भयो सेठ जहां केवल जु ज्ञान।
सो कछुक काल करकें विहार, उन मुक्ति वरी अति श्रेष्ठ नार॥१९॥

(घत्ता)
इक ग्वाल गमारा जप नवकारा, सेठ सुदर्शन तन पाई।
सुत लालबिहारी आज्ञाकारी, ‘पन्ना’ यह पूजा गाई॥२०॥

ॐ ह्रीं श्रीपटनासिद्धक्षेत्राय पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(इत्याशीर्वादः)


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६९२ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)