( कवि आशारामजी कृत )
(अडिल्ल छंद)
जम्बू द्वीप मझार भरत क्षेत्र सु कह्यो,
आर्यखंड सुजान भद्रदेशे लह्यो।
सुवर्णगिरि अभिराम सु पर्वत है तहां,
पंच कोड़ि अरु अर्द्ध गये मुनि शिव तहां॥
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, बहुत जिनालय जान।
चन्द्रप्रभ जिन आदि दे, पूजों सब भगवान॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्रसे साढ़े पांच करोड़ मुनि सिद्धपद प्राप्ता अत्र अवतर २ संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधिकरणं।
(अष्टक)
(सारंग छन्द)
पद्मद्रहको नीर ल्याय, गंगामे भरके,
कनक कटोरी मांहि, हेम थारनमें भरके।
सोनागिरिके शीम, भूमि निर्वाण सुहाई,
पंच कोड़ि अरु अर्द्ध, मुक्ति पहुंचे मुनिराई॥
चन्द्रप्रभ जिन आदि सकल जिनवर पद पूजो,
स्वर्गमुक्ति फल पाय, जाय अविचल पद दूजो॥
(दोहा)
सोनागिरिके शीमपर, जेते सब जिनराज।
तिन पद धारा तीन दे, तृषा हरनके काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं
केशर आदि कपूर, मिले मलयागिरि चन्दन।
परिमल अधिकी तास, और सब दाह निकंदन॥सोना०
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, जेते सब जिनराज।
ते सुगंध कर पूजिये, दाह निकन्दन काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०
तंदुल धवल सुगन्धित ल्याष, जल धोय पखारों।
अक्षयपदके हेतु, पुंज द्वादश तहां धारों॥ सोना०
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, जेते सब जिनराज।
तिनपद पूजा कीजिये, अक्षयपदके काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।
बेला और गुलाब मालती कमल मँगाये।
पारिजातके पुष्प ल्याथ, जिन चरन चढ़ाये॥सोना०
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, जेत सब जिनराज।
ते सब पूजों पुष्प ले, मदन विनाशन काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०
व्यंजन जो अग मांहि, खांड़ घृत मांहि पकाये,
मीठे तुरत बनाय, हेम थारी भर ल्याये॥सोना०
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, जेते सब जिनराज।
ते पूजों नैवेद्य ले, क्षुधा हरणके काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
मणिमय दीपप्रजाल धरों पंक्ति भर थारी।
जिनमंदिर तमहार, करहु दर्शन नर नारी॥सो०
(दोहा)
सोनागिरिके शीमपर, जेते सब जिनराज।
करों दीप ल आरती, ज्ञान प्रकाशन काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०
दश विध धूप अनूप, अग्नि भाजनमें डालो।
जाकी धूम सुगंध रह, मग सर्व दिशा ला॥सोना०
(दोहा)
मानागिरिके शीसपर, जेते सब जिनराज।
धूप कुंभ आगे धरों, कर्म दहनके काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निब०॥
उत्तम फल जग मांहि, बहुत मीठे अरु पाके।
अमित अनार अवार, आदि अमृतरम छाके॥ माना०
(दाहा)
सोनागिरिके शीमपर, जेते सब जिनराज।
उत्तम फल तिनको मिलो, कर्म विनाशन काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०॥
जल आदिक वसु द्रव्य, अर्घ करके धर नांचो।
बाजे बहुत बजाय, पाठ पढ़के मुख सांचो॥ सो०॥
(दोहा)
सोनागिरिके शीसपर, जेते सब जिनराज।
ते हम पूजें अर्घ ले मुक्ति रमनिके काज॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०॥
(अडिल्ल छन्द)
श्रीजिनवरकी भक्ति, सु जे नर करत हैं,
फलवांछा कुछ नाहिं, प्रेम उर धरत हैं।
ज्यों जगमांहि किमान, सु खेतीकों करे,
नाज काज जिय जान सु भुस आपहिं झरे॥
ऐमे पूजा दान, भक्ति यश कीजिये,
सुख सम्पति गति मुक्ति, महज कर लीजिये॥
ॐ ह्रीं श्रीमोनागिरिसिद्धक्षेत्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥
(जयमाला)
(दोहा)
मानागिरिके शीमपर, जिनमन्दिर अभिराम।
तिन गुणकी जयमालिका, वर्णत ‘आशागम’॥१॥
(पद्धरी छन्द)
गिरि नीचे जिनमन्दिर सु चार, ते यतिन रचे शोभा
अपार। तिनके अति दीरघ चौंक जान, तिनमें यात्री मेलें
सु आन॥२॥ गुमटी छज्जे शोभित अनूप, ध्वज पंक्ति सोहे
विविध रूप। वसुप्रातिहार्य तहांधरे आन, सब मंगल द्रव्य-
निकी सु खान॥३॥ दरवाजोंपर कलशा निहार, कर जोर सु
जय जय ध्वनि उचार। इक मन्दिरमें यतिराज मान,
आचार्य विजयकीर्ती सु जान॥४॥ तिन शिष्य भगीरथ
विवुध नाम, जिनराज भक्ति नहि और काम। अब पर्वतको
चढ़ चलो जान, दरवाजो तहां इक शोभे महान॥५॥ तिस
ऊपर जिन प्रतिमा निहार, तिन बंदि पूज आगे सुधार।
तहां दुखित सुखितको देत दान, याचकजन तहां है अप्र-
मान॥६॥ आगे जिनमन्दिर दुहु ओर, जिनगान होत
वादित्र शोर। माली बहु ठाड़े चौक पौर, ले हार कलंगा
तहां देत दौर॥७॥ जिन-यात्री तिनके हाथ माहिं, बख्शीम
रीझ तहां देते जाहि। दरवाजो तहां दूजो विशाल, तहां
क्षेत्रपाल दोऊ ओर लाल॥८॥ दरवाजे भीतर चौक माहिं,
जिनभवन रचे प्राचीन आहि। तिनकी महिमा वरणी न
जाय, दा कुंड सुजत कर अति सुहाय॥६॥ जिनमन्दिर-
की वेदी विशाल, दरवाजा तीजो बहु सुठाल। ता दरवाजे
पर द्वागपाल, ले मुकुट खड़े अरु हाथ माल॥१०॥ जे
दुर्जनको नहिं जान देत, ते निदकको ना दरश देत। चल
चन्द्रप्रभूके चौंक माहिं, दालाने तहां चौतर्फ आय॥११॥
तहां मध्य सभामंडप निहार, तिसकी रचना नाना प्रकार।
तहां चन्द्रप्रभूके दरश पाय, फल जात लह्यो नर जन्म आय
॥१२॥ प्रतिमा विशाल तहां हाथ सात, कायोत्सर्ग मुद्रा
सुहात। बंदें पूजें तहां देय दान, जन नृत्य भजन कर मधुर
गान॥१३॥ ता थेई थेई थेई बाजत सितार, मृदंग बीन
मुहचंग सार। तिनकी ध्वनि सुन भवि होत प्रेम, जयकार
करत नाचत सुएम॥१४॥ ते स्तुतिकर फिर नाय शीस,
भवि चले मनोकर कर्म खीस। यह सोनागिरि रचना अपार,
वरणन कर को कवि लहे पार॥१५॥ अति तनक बुद्धि
‘आशा’ सुपाय, वश भक्ति कही इतनी सु गाय। मै मन्द-
बुद्धि किमि लहों पार, बुधिमान चूक लीजो सुधार॥१६॥
ॐ ह्रीं श्रीसोनागिरिसिद्धक्षेत्राय महार्घ निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
सोनागिरि जयमालिका, लघुमति कहा बनाय।
पढ़े सुने जे प्रीतसे, सो नर शिवपुर जाय॥१७॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६४१ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)