श्री सिंहपुरी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Sinhapuri Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

सिंहपुरी का नगर हे सुन्दर दिव्य महान।
श्री श्रेयांस जिनेश का यह है जन्म स्थान॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्

क्षमामार्दव आर्जव जल लाया प्रभो।
त्रिविध व्याधियों क्षय करने आया विभो॥
हुये नाथ श्रेयांस सुंदर विभाव से।
सिंहपुरी पति हुये सिद्धपति भाव से॥१॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

सत्यशौच संयम का चंदन भा गया।
ज्वर संसार नाश का अवसर आ गया॥२॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.

तप त्यागाकिंचन की महिमा अब मिली।
भव समुद्र तरने की क्षमता उर झिली॥हुये३॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि.

दशधर्मों के चरू मैंने पाए प्रभो।
क्षुधा व्याधि क्षय के अवसर आए प्रभो॥हुये४॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.

भाव वासना रूपी दीपक मिल गया।
दशमोह जयकर समकित रवि खिल गया॥हुये५॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.

शुक्ल ध्यान की धूप शुद्ध पायी प्रभो।
वसुकर्मों की क्षीण दशा आयी विभो॥हुये.६॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.

ब्रह्मचर्य की पावन महिमा मिल गई।
महाशील पा कली हृदय की खिल गई॥हुये७॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि

फलशुद्धोपयोग का उत्तम मोक्ष है।
रे प्रत्यक्ष आपको मुझे परोक्ष है॥हुये८॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अति शय क्षेत्र महामोक्ष फल प्राप्ताय फलं नि.

आत्मसिद्ध का अर्घ्य बनाऊँगा प्रभो।
यह अनर्घ्य अविनश्वर पाऊँगा विभो॥हुये॥९॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताय अर्घ्य नि.

(जयमाला)

मध्यलोक में है अतिपावन। भारत वर्ष महा मनभावन॥
सिंहपुरी आनंद दायिनी। तीर्थंकर जन्म दायिनी॥१॥

विष्णु नृपति हैं इसके राजा। विमला रानी है सुखकाजा।
जेठबदी दशमी शुभ सुन्दर। सोलह सपने देखे मनहर॥२॥

स्वप्न सुफल सुनमुदित हो गई। तीर्थंकर छवि अमिट हो गई।
सुदि एकादशमी फागुन की। छवि निरखीआगत पाहुन की॥३॥

इन्द्रों ने गिरि सुमेरू लाकर। जिन अभिषेक किया हर्षकर।
नाम दिया श्रेयांस नाथ जिन। जन्मोत्सव संपूर्ण किया गिन॥४॥

राज्य अवस्था प्रभु ने पाई। महामोह पूर्वक सुखदाई।
जब वैराग्य हृदय में जागा। भवतन भोगों से मन भागा॥५॥

फागुन वदि एकादशमी को। पाया संयम की तरणी को।
वन में जाकर दीक्षाधारी स्वयंबुद्ध होकर अविकारी॥६॥

कुछ दिन महा तपस्या कीनी। सकल समस्याएं हर दीनी।
माघ कृष्ण अम्मावास हर तम। पाया केवलज्ञान सुअनुपम॥७॥

कर विहार उपदेश का दिया प्रचुर मोक्ष मार्ग संदेश दिया प्रभु।
भव्यों ने कल्याण किया निजध्रुव रत्नत्रय यान लिया निज॥८॥

प्रभु आये फिर सम्मेदाचल। ध्यानलीन प्रभु हुये सुअविचल।
कर्मों को सम्पूर्ण विनाशा। निज सिद्धत्त्व स्वरूप प्रकाशा॥९॥

सावन सुदि पूनम सुखदायी। ध्रुवनिर्वाण लिया सुखदायी।
सिंहपुरी को धन्य कर दिया। उरआनंद अनन्य भर दिया॥१०॥

सिंहपुरी की मैं जय बोलूँ। अपने बन्द नयन मैं खोलूँ॥
समकितले शिवपथ पर आऊँ। प्रभुके चरणों को नित ध्याऊं॥११॥

ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताय अर्घ्य नि।

सिंहपुरी का नाम त्रिभुवन में विख्यात है।
पाऊँ शिवपुर धाम यही विनय मेरी सुनो॥

इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री सिंहपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १५५ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))