(दोहा)
करि निजध्यान प्रचंड बल, जये कर्म अरि चंड;
चिदगुन ज्योति अखंडमें, मिले गगन द्वय खंड।
सो सीमंधर देव वर, दीनबंधु स्वयमेव;
करि करुणा मुझ दीनपै, तिष्ठ तिष्ठ इत देव।
ॐ ह्रीं श्री विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-सीमंधर परमदेव ! अत्र अवतर अवतर संवौषट्
इति आह्वाननम्; अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्; अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्
सन्निधिकरणम्।
(लीलावती छंद)
जय कमल सुवासित तृष्णानाशित, हिमगिरि सम सित तापहरा,
भरकरि वर झारी भ्रमतम हारी, धारत हूँ त्रय धार धरा;
जय जय सीमंधर यजत पुरंदर, धर्मधराधर धरनीशं,
अघगनकर चूरन हे सुख पूरन, गुनपूरन शिवतरुनीशं।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ-श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
कसमीर सुरंगी घसि हरिसंगी, परिमलअंगी तापहरी,
प्रभु चरन चढावत सुख सरसावत, जावत भव आताप टरी; जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
तंदुल शुभ सुंदर श्वेत सुमनहर, पावन दधिसुतदुतिहारी,
हे जिन करुणान्वित अक्षयपदहित, यजूं चरन तव भरि थारी; जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
सुमन सु मनहर विविधवरनपर, कुंद गुलाब जु आदि वरं,
लहिकर जिन पदवर पूजत सुखभर, संवर अरिसर नाश करं; जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
मोदक बलकारन क्षुधा निवारन, दृगमनहारन मिष्ट बने;
निजगुणबलधारन ले सुखसारन, पूजूं जिनपद इष्ट घने, जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तम पटल विनाशन ज्योति प्रकाशन, दीपक दिव्य उजास करूँ;
भ्रम तिमिर विनाशन प्रभु जगपावन, पावन ऊपरि वार धरूं;
जय जय सीमंधर यजत पुरंदर, धर्मधराधर धरनीशं,
अघगनकर चूरन हे सुख पूरन, गुनपूरन शिवतरुनीशं।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
लहि चंदन बावन चूरन पावन, अगरादिक करि संग भले,
खेऊं जिन पदतर ये निज मन धरि, निज गुनहर वसु कर्म जले; जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल प्रासुक सुंदर मिष्ट मनोहर, खारिक लौंग बदाम भले;
जिन चरन चढाऊं हर्ष बढाऊं, चाखनकूं फल सुगुन रले। जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल हरि अक्षत अरु सुभग सुमन चरु, दीप धूप फल पुंज सजूं,
मन आनंद अति धरि अर्घ सु लेकरि, श्रीपतिजूके चरन जजू। जय जय०
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय अर्घ निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
शिव शिवमय शिवकर शिवद, शिवदायक शिव-ईस;
शिव सेवत शिवमिलन हित, सीमंधर जगदीश।१।
(छंद : चंडी वा रूप चौपाई)
जय जगपति वरगुन वरदायक, केवल सदन मदन मदघायक;
पर्म धर्म धर भ्रमपुर नाशन, शासनसिद्ध अचल अचलासन।२।
अखट अघट रस घट घट व्यापक, अनहत आहत सुगुन प्रकाशक;
धरत ध्यान दुरगति दुख वारन, जगजलतैं जगजंतु उधारन।३।
अशरनशरन-मरन-भय-भंजन, पंकज वरन चरन मनरंजन;
निजसम करत जु मन तुव धारत; ज्यों पावकसंग ईंधन जारत।४।
नृप श्रीहंसतनुज वर आनन, लच्छन वृषभ लसत अघभानन;
पुंडरपुर पुर है मन भावन, सो तुम जनमयोग भयो पावन।५।
लियो जनम जगजन दुखनाशन; शिर अमरेश धरत तुव शासन;
होत विरक्त देव ऋषि आवन, भयो परम वैराग्य दिठावन।६।
शिबिका दिव्य कहार पुरंदर, हो सवार जिन धर्म धुरंधर;
संग सकल तजि व्रत धरि पावन, लगे ध्यान मारग शिव जावन।७।
करि वटमार घातिया चूरन, शक्ति अनंत सजी परिपूरन;
पूरव जनम भाव वर भावत, ता फल ये अतिशय दरशावत।८।
बिन इच्छा विहार सुखकारन, भव्यनकूं भवपार उतारन;
यदपि देव तुम दृष्टि अगोचर, तदपि प्रतीत धरत हम निजउर।९।
जानत हूँ तुम हो जगजानन, मैं किम दुःख कहूं चतुरानन;
दीनबंधु दुःख दीन मिटावन, चाहिये अपनो बिरद निवाहन।१०।
(हरिगीत)
वर वरन भवतपहरन, आनंदभरन दृग मन भावने,
युत सुरस पूरति गंध शुभ, भविवृंद अलि ललचावने,
सर्वज्ञ आगम विटप के शुचि सुमन वरन रसाल ये,
धर सुमति गुन सह ‘थान’ उर जगभालकी जयमाल ये।११।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्री सीमंधरजिनेन्द्राय महार्घ निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
सीमंधरजिन पूजि करे जो थुति भली,
दहे सकल अघवृंद लहे मनकी रली;
निरआकुल है हरे मोहके द्वंदकूं,
टारे भ्रम आताप लखे चितचंदकूं।१२।
। इति आशीर्वादः। (पुष्पांजलि क्षिपेत्)
स्रोत: प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़), पृष्ठ ३५ (प्रतिष्ठा पूजन विधान (सोनगढ़) | Pratishtha Pujan Vidhan (Songadh))