(दोहा)
सिद्धकूट तीरथ महा, है उत्कृष्ट सुथान।
मन वच काया कर नमों, होय पापकी हान॥१॥
दोय चक्री मन्मथ जु दस, गये तहाँते निर्वान।
पद पङ्कज तिनके नमों, हरे कर्म बलवान्॥२॥
रेवाजी के तटनतें, हठ कोडि मुनि जान।
कर्म काट तहंते गये, मोक्षपुरी शुभ थान॥३॥
जग में तीर्थ प्रधान है, सिद्धवरकूट महान।
अल्पमती मैं किमि कहों, अद्भुत महिमा जान॥४॥
(अडिल्ल छन्द)
इन्द्रादिक सुर जाय, तहाँ बन्दन करें,
नागपति तहँ आय, बहुत श्रुति उच्चरें।
नरपति नित प्रति जाय, तहां बहु भावसों,
पूजन करहिं त्रिकाल, भगत बहु चावसों॥
ॐ ह्रीं सिद्धवरकूटसे दोचक्री दशकाम कुमारादि साढ़े तीन
करोड़ मुनि सिद्धपद प्राप्ता अत्र अवतरत अवतरत संवौषट्।
अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत
भवत वषट् सन्निधीकरणं।
(अष्टक)
(चाल-नंदीश्वर पूजा की)
उत्तम रेवा जल न्याय, मणिमय भर झारी,
प्रभु चरनन देउं चढ़ाय, जन्म जरा हारी।
द्वय चक्रो दस कामकुमार, भवतर मोक्ष गये,
तातें पूजों पद सार, मन में हरष ठये॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं।
मलयागिरि चन्दन न्याय, केशर शुभ डारी।
प्रभु चरनन देत चढ़ाय, भवभय दुखहारी॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं।
तंदुल उज्ज्वल अविकार, मुक्तासम सोहे।
भरकर कंचनमय थाल, सुर नर मन मोहे॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।
ले पहुप सुगंधित सार, तापर अलि गाजे।
जिन चरनन देत चढ़ाय, कामव्यथा भाजे॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।
नेवज नाना प्रकार, षट्रस स्वाद मई।
पद पङ्कज देहुं चढ़ाय, सुवरन थार लई॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
मणिमय दीपक को न्याय, कदलीसुत बाती।
जोती जगमग लहकाय, मोह तिमिर घाती॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं।
कृष्णागरु आदिक न्याय, धूप दहन खेई।
वसु दुष्ट करम जर जांय, भव भव सुख लेई॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०।
श्रीफल दाख बदाम, केला अमृत मई।
लेकर बहु फल सुख धाम, जिनवर पूज ठई॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०।
जल चन्दन अक्षत लेय, सुमन महा प्यारी।
चरु दीप धूप फल सोय, अरघ करो भारी॥ द्वय चक्री०॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०।
(जयमाला)
(दोहा)
सिद्धवर कूट सुथान की, रचना कहूं बनाय।
अति विचित्र रमनीक अति, कहत अल्प कर भाय॥१॥
(पद्धरी छन्द)
जय पर्वत अति उन्नत विशाल, तापर त्रय मन्दिर
शोभकार। तामें जिनबिम्ब विराजमान, जय रत्नमई प्रतिमा
बखान॥२॥ ताकी शोभा किमि कहे सोय, सुरपति मन
देखत थकित होय। तिन मन्दिरकी दीशा चार जान, तिनकूं
बरनूं अब प्रीति ठान॥३॥ ताकी पूरब दिशि ताल जान,
तामें सु कमल फूले महान। कमलनपर मधुकर भ्रमे जोय,
ता धुनकर पूरित दिशा होय॥४॥ ता सरवर पर नाना प्रकार,
द्रुम फल रहे अति शोभकार। छह ऋतुके वृक्ष फूले फलाय,
ऋतुराज सदा क्रीड़ा कराय॥५॥ मंदिरनकी दक्षिण दिशा
सार, सुरनदी बहे रेवा जु सार। ताके तट दोनों अति पवित्र,
विद्याधर बहु विधि करें नृत्य॥६॥ फिर तहँ ते उत्तर दिशा
जान, इक कुन्ड बनो है शोभमान। ता कुन्ड बीच यात्री
नहाय, तिन बहुत जनमके पाप जाय॥७॥ ता कुन्ड ऊपर
अति विचित्र, इक पांडुशिला है अति पवित्र। तिस थान
बीच देवेन्द्र सांय, जिनबिम्ब धरे हैं सीस जोय॥८॥ ताकी
पश्चिम दिशि अति त्रिशाल, कावेरी सोहे अति रसाल।
इन आदि मध्य जे भूमि जान, जय स्वयंसिद्ध परवत महान
॥९॥ तापर तप धारी दोय चक्रीश, दस कामकुमार भये
जगतईश। इन आदि मुनि आहूठ कोड़, तिनको बंदों मैं
हाथ जोड़॥१०॥ इनको केवल उपज्यो सुज्ञान, देवेन्द्र जु
आसन कँपो जान। तब अमरपुरीते इन्द्र आय, तहँ अष्ट द्रव्य
साजे बनाय॥११॥ तब पूजा ठाने देवेन्द्र, सब मिलकें
गावें शतक इन्द्र। तहँ यात्री आवें झुण्ड झुण्ड। सब सज्ज
धरें तंदुल अखंड॥१२॥ कोई श्रीफल लावे अरु बादाम,
कोई पुंगीफलको सु नाम। कोई अमृतफल केला सु लाय,
कोई अष्ट द्रव्य ले पूज ठाय॥१३॥ केई सूत्र पढ़ें अति हर्ष
ठान, केई शास्त्र सुनें बहु प्रीति मान। कोई जिनगुन गावें
सुर संगीत, कोई नाचें गावें धरें प्रीत॥१४॥ इत्यादि ठाठ
नितप्रति लहाय, बरनन किम मुखतें कहो जाय। सुरपति
खगपति कौ जु सोय, रचना देखत मन थकित होय॥१५॥
सुर नर विद्याधर हर्ष मान, जिन गुन गावें हिय प्रीति ठान।
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धवरकूटसिद्धक्षेत्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(घत्ता छन्द)
जो सिधवर पूजे, अति सुख हूजे, ता गृह संपति नाहि टरे।
ताको जस सुर नर मिल गावें ‘महेन्द्रकीर्त्ति’ जिनभक्ति करे॥१६॥
(दोहा)
सिद्धचरकूट सुथानकी, महिमा अगम अपार।
अल्पमती मैं किमि कहों, सुरगुरु लहें न पार॥१७॥
इत्याशीर्वादः।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६८४ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)