श्री सिद्धपूजा (मंगलमय मंगलकरन शिवपददायक जानिकै) | Shri Siddhapuja (Mangalamaya Mangalakaran Shivapadadaayak Jaanikai)

(छप्पय राग)
मंगलमय मंगलकरन, शिवपददायक जानिकै;
आह्वानन करके जजौं, सिद्ध सकल उर आनिके।
ॐ ह्रीं णमो सिद्धाणं सिद्धपरमेष्ठिन्! अत्र अवतर अवतर इति संवौषट् आह्वाननम्। -अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्। -अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(नंदीश्वर श्री जिनधाम-राग)
उज्ज्वल जल शीतल लाय, जिनगुण गावत हैं,
सब सिद्धन कों सु चढ़ाय पुण्य बढ़ावत हैं;
सम्यक् सुखदायक जान यह गुण गावत हैं,
पूजौं श्री सिद्ध महान बलि बलि जावतु हैं।
ॐ ह्रीं सिद्धपरमेष्ठिने जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
कर्पूर सुकेसर सार चंदन सुखकारी,
पूजौं श्री सिद्ध निहार आनंद मन धारी;
सब लोकालोकप्रकाश केवलज्ञान जग्यो,
यह ज्ञान सुगुण मनभास, निज रस माहि पग्यो।
(चंदनं)
मुक्ताफल की उनहार अक्षत धोय धरे,
अक्षयपद प्राप्ति जान पुन्य भंडार भरे;
जगमें सुपदारथ सार ते सब दरसावै,
सो सम्यक् दरशन सार इह गुण मन भावै।
(अक्षतान्)
सुंदर सु गुलाब अनूप फूल अनेक कहै,
श्री सिद्धकूं पूजत भूप बहु विधि पुन्य लहै,
तहां वीर्य अनंतो सार यह गुन मन आनो,
संसारसमुद्र तैं पार कारक प्रभु जानो।
(पुष्पं)
फेणी गोजा पकवान मोदक सरस बने,
पूजौं श्री सिद्ध महान भूख विथा जु हने;
झलके सब अंकहि वार ज्ञेय कहे जितने,
ये सूक्ष्मता गुणसार, सिद्धन के तितनै।
(नैवेद्यम्)
दीपक की ज्योति जगाय सिद्धन को पूजे,
करि आरती सन्मुख जाय निरमल पद हूजे;
कहुं घाटि न बाढि प्रमाण अगुरुलघु गुण राख्यो,
हम शीस नमावत आन तुम गुण मुख भाख्यो।
(दीपं)
वर धूप सु दसविधि ल्याय दस दिसि गंध वरै,
वसु कर्म जलावंत जाय मानों नृत्यकरै;
इक सिद्ध में सिद्ध अनंत सत्ता सब पावै,
यह अवगाहन गुण संत सिद्धनके गावै।
(धूपं)
ले फल उत्कृष्ट महान सिद्धन को पूजौं,
लहि मोक्ष परम शुभ थान प्रभु सम नहि दूजो;
यह गुण बाधा करी हीन बाधा नास भई,
सुख अव्याबाध सुचीन शिवसुंदर सु लही।
(फलं)
जल फल भरि कंचन थाल अरचत कर जोरी,
प्रभु सुनियो दीनदयाल विनती है मोरी;
करमादिक दुष्ट महान इनको दूर करो,
तुम सिद्ध सदा सुखदान भव भव दुःख हरो।
ॐ ह्रीं सिद्धपरमेष्ठिने अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
नमों सिद्ध परमातमा, अद्भुत परम विशाल;
तिन गुण महिमा अगम है, सरस रची जयमाल।
(पद्धरी छंद)
जय जय श्री सिद्धनकूं प्रणाम, जय शिवसुख सागर के सुधाम;
जय बलि बलि जात सुरेश जान, जय पूजत तन मन हरष आन। १
जय क्षायिक गुण सम्यक्त्वलीन, जय केवलज्ञान सुगुन नवीन;
जय लोकालोक प्रकाशवान, यह केवल अतिशय हिये आन। २
जय सर्व तत्त्व दरशे महान, सोई दरशन गुन तीजो सुजान;
जय वीर्य अनंतो है अपार, जाकी पटतर दूजो न सार। ३
जय सूक्ष्मता गुण हिये धार, सब ज्ञेय लख्यो ओक हि सुवार;
इक सिद्धमें सिद्ध अनंत जान, अपनी अपनी सत्ता प्रमान। ४
अवगाहन गुण अतिशय विशाल, तिनके पद वंदूं नमत भाल;
कछु घाटि न बाढि कहे प्रमाण, गुण अगुरुलघु धारे महान। ५
जय बाधा रहित बिराजमान, सोई अव्याबाध कह्यो बखान;
ओ वसु गुण हैं विवहार संत, निश्चय जिनवर भाखे अनंत। ६
सब सिद्धनके गुण कहे गाय, इन गुण करि शोभित है जिनाय;
तिनको भविजन मन वचन काय, पूजत वसु विधि अति हर्ष लाय। ७
सुरपति फणपति चक्री महान, बलिहरि प्रतिहरि मनमथ सुजान;
गणपति मुनिपति मिल धरत ध्यान, जय सिद्धशिरोमणि जगप्रधान। ८
(सोरठा)
ऐसे सिद्ध महान, तुम गुण महिमा अगम है;
वरणन कह्यो बखान, तुच्छ बुद्धि कवि लालजी।
ॐ ह्रीं नमो सिद्धाणं, सिद्धपरमेष्ठिभ्यः महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
करता की यह विनती, सुनो सिद्ध भगवान;
मोहि बुलाओ आप ढिंग, यह अरजी उर आन।
॥ इत्याशीर्वादः पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ३३५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))