(छन्द : नाराच)
तीन लोक ईश तनुवातवलै शीश तहाँ,
राजै जगदीश जु समूह सिद्धरूप है।
एक रूप वसुरूप गुण हैं अनंत,
अवगाहना जघन्य उत्कृष्ट जु स्वरूप है॥
पद्मासन-खड्गासन लोकालोक ज्ञायक जे,
अजर-अमर जु अमूरति अनूप हैं।
आय तिष्ठ इष्टदेव मैं करूँ पदाब्ज सेव,
बंदूँ मैं त्रिकाल ऐसे सिद्ध शिवभूप हैं॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये! सिद्धपरमेष्ठिन्! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इत्याह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये! सिद्धपरमेष्ठिन्! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये! सिद्धपरमेष्ठिन्! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् इति सन्निधिकरणम्।
निज मन मणिमय भृंगार समरस नीर भरा।
पूजूँ दुःख त्रिविध निवार जामन-मरण जरा॥
श्री सिद्ध समूह अनंत गुणातम शुद्ध सही।
तुम ध्यावत मुनिजन संत पावत मोक्ष मही॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
निज सहजहिं शुद्ध स्वभाव, चंदन घसि लायो।
पूजूँ तुम पद धरि चाव, भव तप विनसायो॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
निर्मल निज सहज स्वभाव, तंदुल शुद्ध लिये।
गुण अक्षय पद दरसाव तुम पद भेंट किये॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
चेतन निज भाव सु सार, पुष्प सुगंध भरे।
मनमथ के नाशनहार, तुम पद भेंट धरैं॥
श्री सिद्ध समूह अनंत गुणातम शुद्ध सही।
तुम ध्यावत मुनिजन संत पावत मोक्ष मही॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
आतमरस पूरित मिष्ट, शुद्ध नैवेद्य लिये।
पूजूँ परमातम इष्ट, दोष क्षुधादि गये॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शुद्ध चेतन में रुचिभाव, दीप प्रकाश रह्यो।
पूजूँ निजगुण दरसाव, शांत स्वरूप गह्यो॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
कर्मन की घातक रूप, धूप सुगंध करी।
खेवत हूँ हे शिवभूप, आठों कर्म जरी॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
रत्नत्रय शुद्ध स्वभाव, निजगुण फल लीने।
पूजत शिवफल सरसाव, आतम रस भीने॥श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
चिंतामणि सम शुद्ध भाव, आठों द्रव्य लिये।
पूजत अरिगण जु नसाव, निज गुण प्रकट किये॥ श्री सिद्ध.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
इन्द्र फणीन्द्र नरेन्द्र तीनूँ करि पूजा पाई।
ऐसे तीरथ नाथ नमैं तुम त्रिभुवन राई॥
सिद्ध शुद्ध पद ध्याय, मुक्ति-लक्ष्मी को पावें।
सुख सत्ता चैतन्य बोध निज गुण प्रकटावें॥
(छन्द : नारायण)
सु वीतराग शांत रूप, बोध के निधान हो।
निरामये सु निर्भये निरंश हो सुधाम हो॥
प्रसन्न हो समूह सिद्ध आप ही विशुद्ध हो।
करो विशुद्ध मोहि नाथ, अनंतज्ञान बुद्ध हो॥
तुम्हीं विमोह हो निरंग, साम्यभाव रूप हो।
अमूर्तीक पूर्ण बुद्ध, आप ही स्वरूप हो॥ प्रसन्न हो.॥
अबन्ध निष्कषाय हो जु कर्मपाश ना रही।
जु संग को प्रसंग नाहिं शुद्ध रूप आप हो॥ प्रसन्न हो.॥
अनंत सौख्य के समुद्र अनंत ज्ञानधीर हो।
दुःखर्म को निवारि, आप कामखण्ड वीर हो॥ प्रसन्न हो.॥
कलंक कर्म धूलि को समीर के समान हो।
नहीं जो शोक, ना विकार शब्द ना अमान हो॥ प्रसन्न हो.॥
सुज्ञान नेत्र तेज देख लोक वा अलोक को।
जो भिन्न-भिन्न जान जीव द्रव्य आदि थोक को॥ प्रसन्न हो.॥
जु मोह हीन अंग ना सदा उदय स्वरूप हो।
जुवर्ण गंध रूप नाहिं, आप ही अरूप हो॥ प्रसन्न हो.॥
मुनीन्द्र इन्द्र वा नरेन्द्र पाद वृन्द पूजि हैं।
सु शुद्ध सिद्ध ध्यावते जु दुष्ट कर्म धूजि हैं॥ प्रसन्न हो.॥
भये जु जन्म-मरण नाशि के जु त्रिपुरारि हो।
सुशुद्ध काज माँहि आप ही जिनेश सार हो॥ प्रसन्न हो.॥
जु और चाह नाहिं मोहि, सिद्ध पद दीजिये।
जु आप हो कल्याण रूप, मो कल्याण कीजिये॥ प्रसन्न हो.॥
ॐ ह्रीं श्रीसिद्धचक्राधिपतये सिद्धपरमेष्ठिने अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमाला पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
यह सिद्ध समूहतनी जयमाला जो भवि पढ़ि निज ध्यान धरै।
सब कर्म नशावै शिव पद पावै, ‘जौहरि’ परमानंद वरै॥
(पुष्पांजलिं क्षिपामि)
स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ ९८ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)