(छंद रूपमाला तथा गीता)
विमलनृप विमलसुअन, श्रेयांसनाथ जिनन्द।
सिंहपुर जनमे सकल हरि, पूजि धरी आनन्द॥
भवबंधध्वंसनहेत लखि मैं, शरन आयो येव।
थापों चरन जुग उर कमलमें, जजनकारन देव॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर। संवौषट्॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ। ठः ठः॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव। वषट्॥३॥
(छंद गीता तथा हरिगीता)
कलधौतवरन उतंगहिमगिरिपदमद्रहतैं आवई।
सुरसरित प्रासुकउदकसों भरि भृंग धार चढ़ावई॥
श्रेयांसनाथ जिनंद त्रिभुवनवंद आनंदकंद हैं।
दुखदंदफंदनिकंद पूरनचंद जोति अमंद हैं॥१॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
गोशीर वर कपूर कुंकुम नीरसंग घसों सही।
भवतापभंजनहेत भवदधिसेत चरन जजौं सही॥श्रे०॥२॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥
सितशालि शशिद्युति शुक्तिसुन्दरमुक्ति की उनहार हैं।
भरि थार पुंज धरंत पदतर अक्षयपद करतार हैं॥श्रे०॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
सदसुमन सुमन समान पावन, मलयतै मधुर्भकरैं।
पदकमलतर धरतैं तुरि ते सो मदन को मद खंकरैं॥श्रे०॥४॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
यह परममोदकआदि सरस संवारि सुन्दर चरु लियौ।
तुव वेदनोमदहरन लखि, चरचों चरन सुचिकर हियौ॥श्रे०
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
संशयविमोहभरमतम भंजन दिनंदसमान हो।
तातैं चरनढिग दीप जोऊं देहु अविचलज्ञान हो॥श्रे०॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
वर अगर तगर कपूर चूर सुगध भूर बनाइया।
दहि भ्रमरजिह्वविषैं चरन ढिग करम भरम जराइया॥श्रे०॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा॥७॥
सुरलोक अरु नरलोकके फल पक्व मधुर सुहावने।
ल भगतिसहित जजौं चरन शिव परमपावन पावने॥श्रे०। ८
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥
जलमलयतंदुलसुमनचरु अरु दीपधूपफलावली।
करि अरघ चरचौं चरनजुगप्रभु मोहि तार उतावली।
श्रेयांसनाथ जिनंद त्रिभुवनवंद आनंदकंद हैं,
दुखदंदफंदनिकंद पूरनचंद जोति अमंद हैं॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
(पंचकल्याणक)
(छंद आर्या)
पुष्पोत्तर तजि आये, विमलाउर जेठकृष्ण छठेंको।
सुरनर मंगल गाये, मैं पूजौं नासि कर्मकाठेंको॥१॥
ॐ ह्रीं ज्येष्ठकृष्णाषष्ठ्यां गर्भमंगलमण्डिताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
जनमे फागुनकारी, एकादशि तीनज्ञानदृगधारी।
इक्ष्वाकुवंशतारी, मैं पूजौं घोर विघ्न दुखटारी॥२॥
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णैकादश्यां जन्ममंगलमण्डिताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥
भवतनभोग असारा, लख त्याग्यो धीर शुद्ध तपधारा।
फागुनबदि ग्यारा, मैं पूजौं पाद अष्टपरकारा॥३॥
ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णैकादश्यां निष्क्रमणमहोत्सवमण्डिताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
केवलज्ञान सुज्ञानन, माघबदी पूर्णतिथको देवा।
चतुरानन भवभानन, बंदौं द्यावों करौं सुपदसेवा॥४॥
ॐ ह्रीं माघकृष्णामावस्यायां केवलज्ञानमण्डिताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
गिरिसमेदतैं पायो, शिवथल तिथि पूर्णमासि सावनको।
कुलिशायुध गुनगायो, मैं पूजो आपनिकट आवनको॥५॥
ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लपूर्णिमायां मोक्षमंगलमण्डिताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
(जयमाला)
(छंद लोलतरंग)
शोभित तुंग शरीर सुजानो, चाप असी शुभलच्छन मानो।
कंचनवर्णा अनूपम सोहै, देखत रूप सुरासुर मोहै॥१॥
(छन्द पद्धड़ी)
जै जै श्रेयांस जिन गुनगरिष्ट, तुमपदजुग दायक इष्टमिष्ट।
जै शिष्टशिरोमनि जगतपाल, जै भवसरोजगन प्रातकाल॥२॥
जै पंचमहाव्रतगजसवार, लै त्यागभावदलवल सु लार।
जै धीरजको दलपति बनाय, सत्ताछितिमहँ रनको मचाय॥
धरि रतनतीन तिहुं शक्तिहाथ, दशधरमकवच टपटोप माथ।
जै शुक्लध्यानकर खड्गधार, ललकारे आठौं अरि प्रचार॥
तामें सबको पति मोहचंद, ताकों ततछिन करि सहस खंड।
फिर ज्ञानदरसप्रत्यूह हान, निजगुनगढ़ लीनों अचलधान॥५॥
शुचि ज्ञान दरस सुख वीर्य सार, हुव समवसरनरचना अपार।
तित भाषे तत्त्व अनेक धार, जाकों सुनि भव्य हिये विचार॥६॥
निजरूप लह्यो आनंदकार, भ्रम दूरकरनकों अति उदार।
पुनि नयप्रमाननिक्षेपसार, दरसायो करि संशयप्रहार॥७॥
तामें प्रमान जुग भेद एव, परतच्छ परोक्ष रजै सुमेव।
तामें प्रतच्छके भेद दोय, पहिलो है संविवहार सोय॥८॥
ताके जुगभेद विराजमान, मति श्रुत सोहै सुंदर महान।
है परमारथ दुतियो प्रतच्छ, हैं भेद जुगम तामाहिं दच्छ॥६॥
इक एकदेश इक सर्व देश, इकदेश उभैविधि सहित वेश।
वर अवधि सुमनपरजै विचार, है सकलदेश केवल अपार॥१०॥
चरअचर लखत जुगपत प्रतच्छ, निरद्वंद्दरहित परपंचपच्छ।
पुनि है परोच्छमह पंच भेद, समिरति अरु प्रतिभिज्ञानवेद॥११॥
पुनि तरक और अनुमान मान, आगमजत पन अब नय बखान
नगम संग्रह व्यौहार गूढ़, ऋजुसूत्र शब्द अरु समभिरूढ॥१२॥
पुनि एवंभूत सु सप्त एम, नय कहे जिनेसर गुन जुतेम।
पुनि दरवछेत्र अर काल भाव, निक्षेप चार विधि इमि जनाव
इनको समस्त भाष्यों विशेष, जा समुझत भ्रम नहिं रहत लेश।
निज ज्ञानहेत ये मूलमंत्र, तुम भाषे श्रीजिनवर सु तंत्र॥१४॥
इत्यादि तत्त्वउपदेश देय, हनि शेषकरम निरवान लेय।
गिरवान जजत वसु दरव ईश, वृन्दावन नितप्रति नमत शीश॥
(घत्तानंद छंद)
श्रेयांस महेशा सुगुनजिनेशा, वज्र धरेशा ध्यावतु हैं।
हम निशिदिन बंदैं पापनिकंदैं, ज्यों सहजानंद पावतु हैं॥
ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(सोरठा)
जो पूजै मनलाय, श्रेयनाथपदपद्मको।
पावै इष्ट अघाय, अनुक्रमसों शिवांतय वरै॥१॥
इति श्रीश्रेयांसनाथजिनपूजा समाप्त॥
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ २१४ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)