श्री श्रेयांसनाथ जिनपूजा (सिंहपुरी विमलेश्वर नृपके जिनश्रेयांस) | Shri Shreyaansanaath Jinapuja (Sinhapuree Vimaleshvar Nripake Jinashreyaans)

सिंहपुरी विमलेश्वर नृपके जिनश्रेयांस लयो अवतार,
शीलशिरोमणि विमला माता तादिन हर्ष लयो अनिवार।
भविजन कमलदिवाकर स्वामी केवलज्ञानप्रकाश अपार,
मोह महातम नास कियो प्रभु अत्र तिष्ठ मम सुख विस्तार।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं इति स्थापनम्।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणं परिपुष्पांजलिं क्षिपेत्।

(चाल नंदीश्वर पूजाकी)

जल पद्मद्रहको सार कंचन भृंग भरा,
जिन चरनन देत चढाय मेटौ जनम जरा;
जिनश्रेयनाथ महाराज जगमें श्रेय करो,
प्रभु दीजै निज निधि साज मम उर आस भरो।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

भवताप अधिक दुखदाय सो तुम नाश करौ,
मैं पूजूं चंदन लाय स्वगुण प्रकाश करो; जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं नि०

शुचि अक्षत स्वच्छ महान, जिनपद अग्र धरौं,
निज अक्षय गुन पहिचान, स्वहित प्रकाश करौ; जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०

जिन जीते काम करूर, तिन पद श्रेय करूँ,
प्रभु यह गुण देहु जरूर, पुष्प सुभेंट धरूं; जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०

नेवज नाना परकार, इन्द्रिय बलकारी,
सो लै पद पूजों सार, आकुलताहारी। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०

तम भंजन दीप संवार, तुम ढिग धारतु हों,
मम तिमिर मोहनिर्वार, यह गुन धारतु हो। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०

दशगंध हुताशनमांहि, हे प्रभु खेवत हों,
मिस घूम करम जरि जांहि, तुम पद सेवत हों। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०

शुचि पक्व सरस फल सार, सब ऋतुके ल्यायो;
देखत दृग-मनको प्यार, पूजत सुख पायो। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०

जल फल आठों शुचि सार, ताकौ अर्घ करों;
तुमको अरपों भवतार, भवतारे मोक्ष वरों। जिन०

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०

पंचकल्याणक अर्घ

(दोहा)

फागुन वदि छट्ठि दिना, भयो गर्भ कल्यान,
सुर नर मिलि पूजा करी, हरष हृदय में आन।

ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णषष्ठ्यां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

फागुन वदि ग्यारस तिथी, तीन ज्ञान गुणधार,
जन्म लयो जिनराजने, नमों चरण हितकार।

ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णैकादश्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

फागुन वदि ग्यारस तिथि, तजो राजको भार,
सकल सुरासुर पूज्य प्रभु, धरे महाव्रत सार।

ॐ ह्रीं फाल्गुनकृष्णैकादश्यां तपोमंगलप्राप्ताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

माहवदी मावस विषैं, चार घातिया चूर,
पायौ ज्ञान महान मम, करौ कर्ममल दूर।

ॐ ह्रीं माघकृष्णामावस्यां ज्ञानमंगलप्राप्ताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

सावनसित पूनम दिना, सम्मेदाचल शीस,
जोग निरोध गये प्रभु, शिवमंदिर जगदीश।

ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लपूर्णिमायां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अर्घं नि०

जयमाला

(दोहा)

तुम गुनवरनन येम जिम, खं विहाय करमान,
तथा मेदिनी पदनि करि, कीनों चहत प्रमान।

(छंद पद्धरी)

जै जै श्रेयांस जिन गुनगरिष्ट, तुम पद जुग दायक फल सु मिष्ट,
जै शिष्ट शिरोमनि जगतपाल, जै भविसरोजगन प्रातकाल। १

जै पंचमहाव्रत गज सवार, लै त्यागभाव दलबल सु लार;
जै धीरजकों दलपति बनाय, सत्ता छितमहं रनको मचाय। २

धरि रतन तीन तिहुं शक्ति हाथ, दश धरम कवच तप टोप माथ;
जै शुक्लध्यानकर खडग धार, ललकारे आठों अरि प्रचार। ३

तामै सबको पति मोह चंड, ताकों ततछिन करि सहस खंड;
फिर ज्ञानदरस प्रत्यूह हान, निजगुनगढ लीनों अचल थान। ४

शुचि ज्ञान दरस सुख वीर्य सार, हुव समवसरण रचना अपार;
तित भाषे तत्त्व अनेक धार, जाको सुनि हिये विचार। ५

निज रूप लह्यो आनन्दकार, भ्रम दूर करनको अति उदार;
पुनि नय प्रमान निच्छेप सार, दरसायो करि संशय प्रहार। ६

तामैं प्रमान जुगभेद ओव, परतच्छ परोछ रजै सुमेव;
तामैं प्रतच्छके भेद दोय, पहिलो है सव्विहार सोय। ७

ताके जुगभेद विराजमान, मति श्रुति सोहै सुंदर महान;
है परमारथ दुतियो प्रतच्छ, है भेद जुगम तामांहि दच्छ। ८

इक ओकदेश इक सर्वदेश इकदेश उभैविधिसहित वेश;
वर अवधि सु मनपरजै विचार, है सकलदेश केवल अपार। ९

चरअचर लखत जुगपत प्रतच्छ, निरद्वंद रहित परपंच पच्छ;
पुनि है परोच्छमहं पंच भेद, समिरति अरु प्रतिज्ञांनवेद। १०

पुनि तर्क और अनुमान मान, आगमजुत पन अब नय बखान,
नैगम संग्रह व्यौहार गूढ, रिजुसूत्र शब्द अरु समभिरूढ। ११

पुनि ओवंभूत सु सप्त ओम, नय कहे जिनेश्वर गुन जु तेम;
पुनि द्रव्य क्षेत्र अरु काल भाव, निक्षेप चार विधि इमि जनाव। १२

इनको समस्त भाख्यो विशेष, जा समुझत भ्रम नही रसन लेश;
निज ज्ञानहेत ये मूल मंत्र, तुम भाखे श्रीजिनवर सु तंत्र। १३

(धत्ता)

जय जयतु जिनवरजी, सुनहु अरजी, आयो चरनन की सरन,
नंदन करे पद वंदन, भव विहंडन, नमि नमि नमि करे नमन।

ॐ ह्रीं श्रीश्रेयांसनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)

श्री सन्मतिके जुगलपद जो पूजै धरि प्रीत;
‘वृंदावन’ सो चतुर नर लहै मुक्ति नवनीत।

॥ इत्याशीर्वादः पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ १७५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))