अतिशय संभव निजकी जन्मभू श्रावस्तीअति दिव्य।
विनय सहित वन्दन करूँ, तीर्थकर पद भव्य॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्र अत्रमम् सन्निहितो भवभववषट्
(छंद राधिका)
पद्मद्रह से अत्युत्तम जल मै लाऊँ।
जन्मादि रोग की पीड़ा पूर्ण मिटाऊँ॥
संभव जिनेश श्रावस्ती नगरी वासी।
हो गए सिद्ध पर जाकर प्रभु अविनाशी॥१॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरा मृत्यु विनाशनायजलं नि.।
नंदनवन के उपवन से चंदन लाऊँ।
संसार ताप क्षय करने चरण चढ़ाऊँ॥संभव.॥२॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चन्दनं नि.।
वनभद्रशाल से शालि अखंडित लाऊँ।
अपना अक्षय पद नाथ आज प्रगटाऊँ॥संभव.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तय अक्षतं नि.।
पांडुकवन से मै पुष्प अनेक मगाऊँ।
प्रभु कामबाण की पीड़ा पूर्ण मिटाऊँ॥संभव.॥४॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
मै भोजनांग कल्पद्रुम से चरू लाऊँ।
था परम तृप्ति हे नाथ महासुख पाऊँ॥संभव५॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।
दीपांगकल्पद्रुम से सुदीपही लाऊँ।
मिथ्यात्व मोह का अंधकार विनशाऊँ॥संभव ६॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।
सोमनस सुवन से चंदन धूप मंगाऊँ।
वसु कर्मों को क्षय करूँ सिद्ध पद पाऊँ॥
संभव जिनेश श्रावस्ती नगरी वासी।
हो गए सिद्धपर जकर प्रभु अविनाशी॥७॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विनाशनाय धूपं नि.।
सुरकल्पवृक्ष के फल अपूर्व मै लाऊँ।
निज अंतरंग को ध्याऊँ शिव फल पाऊँ॥संभव॥८॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।
वसु द्रव्य अर्घ्य मै महा मनोज्ञ बनाऊँ।
अपना अनर्घ्य पद नाथ अभी प्रगटाऊँ॥ संभव९॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तय अर्घ्य नि.
(जयमाला)
श्रावस्ती नगरी है प्यारी देवों द्वारा निर्मित सारी॥
नव बारह योजन विस्तृत थी। धर्म भावना से सुस्थित थी॥१॥
नृप जितारि नंदन गुणशाली। देवि सुसेना मंगलधारी॥
फागुन शुक्ल षष्टमी आई। सोलह स्वप्न लखे हर्षाई॥२॥
सुफल स्वप्न का जान सुन्दर। उर में आए संभव जिनवर॥
कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा के दिन। जन्मे उरसे श्रीसंभवजिन॥३॥
इन्द्रोंने अभिषेक कर पाया। क्षीरोदधि कर सुजल चढ़ाया॥
राज्य भोग भोगे जिनराजा ले वैराग्य महातप कर जा॥४॥
मगसिर शुक्ल पूर्णिमा आई। जिनदीक्षा ही हृदय सुहाई॥
चौदह वर्ष रहे छद्मस्था। पाई तब अरहंत अवस्था॥५॥
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पास। केवलज्ञान लिया मन भावन॥
दियादिव्य जग को संदेशा। आत्मज्ञान का ही उपदेशा॥६॥
सम्मेदाचल गिरि पर आए। धवलदत्त शुभ कूट सजाय।
अंतिम शुक्ल ध्यान को ध्याया। ध्रुव सिद्धत्वस्वपद प्रगटाया॥७॥
घाति अघाति सर्व विनशाए। त्रिलोकाग्र के शीर्ष सुहाए॥
भाव सहित वन्दन करता हूँ। श्रावस्ती पूजन करता हूं॥८॥
ॐ ह्रीं श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य निर्वपामिति स्वाहा
श्रावस्ती की वन्दना दर्शन अति सुखदाय।
संभव जिनवर जन्म भू अनुपम शान्ति प्रदाय॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्य मंत्र-श्री श्रावस्ती अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १४७ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))