शीतल जुग क्रम नमूं धर्म दशधा इम भाख्यो,
उतिम छिमा सु आदि अन्त ब्रह्मचर्य सु आख्यो;
सुनि प्रतिबुध हवै भवी मोछि-मारगकूं लागे,
आह्नानन विधि करूँ चरण जुगकरि अनुरागे।
ॐ ह्रीं श्री शीतलनाथजिनेन्द्र ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्री शीतलनाथजिनेन्द्र ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री शीतलनाथजिनेन्द्र ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(गीता छंद)
ऋतु शरद इन्द्र समान अंगसु स्वच्छ शीतल अति घणो,
भरि हेम झारी धार देवै, नीर हिमवन गिरि तणो;
भवि पूजि शीतलनाथ जिनवर, नशें भवके ताप ही,
आतंक जाय पलाय शिव तिय, होय सनमुख आप ही।
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०
कर्पूर नीर सुगंध केसरि, मिश्र चंदन बावना,
जिनराज पूजे दाह नासे, होय सुख रलियावना।
भवि पूजि शीतलनाथ जिनवर, नशें भवके ताप ही,
आतंक जाय पलाय शिव तिय, होय सनमुख आप ही।
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चंदनं नि०
उत्तम अखंडित सालि उज्ज्वल, दुरित खंडनकार ही,
करि पुंज श्रीजिनचरण आगै, अखै पद करतार ही। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् नि०
निरदोष सद्य अनेक विधिके, कुसुम पावन ल्याय ही,
जिन चरणचरचि उछाह सेती, समरबाण नसाय ही। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०
पकवान सुंदर सुरहि घिव करी छह सुरसके मिष्ट ही,
धरि कनक भाजन पूजि जिनवर, क्षुधा नासै दुष्ट ही। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०
मणि दीप जोति उद्योत सुंदर, कनक भाजन धारिये,
जिन पूजि भविजन मोह नासै, स्वपर तत्त्व निहारिये। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय मोहांधकारविनाशनाय दीपं नि०
श्रीखंड अगर कपूर उत्तम, कनक धूपायन भरें,
भवि खेय श्रीजिन चरण आगे दुष्ट कर्म सबै जरें। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०
फल लेहि उत्तम मिष्ट मोहन, लौंग श्रीफल आदि ही,
जिन चरण पूजै मुक्तिके फल, लहै अचल अनादि ही। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०
जल गंध तंदुल सुमन चरुवर दीप धूप फलौघ ही,
करि अर्घ धूप समेत फल ले, ‘रामचंद्र’ अनूप ही। भवि पूजि०
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०
पंचकल्याणक अर्घ
(दोहा)
चैत्र कृष्ण अष्टमि चये, अच्युततैं भगवंत,
उदर सुनंदा अवतरे, जजूं मोक्षके कंत।
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णाष्टम्यां गर्भमंगलप्राप्ताय श्री शीतलनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
कृष्ण द्वादशी माघकी, जनमे श्रीजिनराय,
उत्सव करि वासव जजे, मैं जजिहूं जुग पाय।
ॐ ह्रीं माघकृष्णद्वादश्यां जन्ममंगलमंडिताय श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
असित माघ द्वादसि तजी, तृणवत भूति महान,
नगन दिगंबर वन वसे, जजूं दसम भगवान।
ॐ ह्रीं माघकृष्णद्वादश्यां तपोमंगलमंडिताय श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
पौष चतुरदसि श्याम ही शुक्लध्यान असि धारि,
हने कर्म चउ घातिया, जजूं देव मुझ तारि।
ॐ ह्रीं पौषकृष्णचतुर्दश्यां केवलज्ञानमंडिताय श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
अष्टमि सित आसोज की, गये मोक्ष भगवान,
वसु विधि पदपंकज जजूं, मोहि देहु शिवथान।
ॐ ह्रीं आश्विनशुक्लाष्टम्यां मोक्षमंगलमंडिताय श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
सीतल तुम पद कमलजुग, नमूं सीस धरि हाथ,
भवदधि डूबत काढि मो, कर अवलंब दे हाथ। १
(चाल मंगल की)
सीतल पद जुग नमूं उभै कर जोरही,
भिदलापुर अवतरे अच्युतपद छोरिहि;
दिढरथ तात विख्यात सुनंदा मायजी;
चैत कृष्ण वसु गर्भ लिये सुखदायजी।
सुखदाय गर्भकल्याण काजे आय सुरपति सब मिले,
जननी सुसेवा राखि धनपति आप सुरलोकें चले;
षट्मास ले नवमास दिनमें वार त्रिय मणि वर्षये,
गर्भकल्याण महंत महिमा देखि सब जन हर्षये। २
पूर्वाषाढ नछित्र माघ वदि द्वादसी,
जनमे श्रीजिननाथ नभोगण सब हंसी;
चतुरनिकाय मझारि घंटादि बजे भले,
नये मौलि फुनि पीठ सव हरिके चले।
चले पीठ अवधिर्ते जिन जन्म निश्वै हरि लखो,
डगि सप्त चलि नुति ठानि बासव मेरु चलनेकूं अखो;
जिन लेय पांडुक-वनविषैं अभिषेक करि पूजा करी,
पित मात दे जन्मा कल्याणक ठानि थल चालो हरी। ३
हेम वरण तन तुंग निवै धनुको सही,
लच्छिन श्रीवछ आयु पूर्व लखकी कही;
नीति निपुण करि राज तजौ तृणवत तबै,
लौकांतिक सुर आय संबोधि चले सबै।
संबोधि आये माघ द्वादसि कृष्ण श्रीजिन वन गये,
नमः सिद्धेभ्यः कहि लौंच कीनों उपधि तजि कर मुनि भये;
सुर असुर नृपगण ठानि पूजा धवलमंगल गायही,
निःकर्मकल्याणक सुमहिमा सुनत सब सुख पायही। ४
षष्टम धरि निज ध्यान विषै प्रभु थिर भये,
पूरन करि अनिकाज सेयपुरमें गये;
क्षीरदान जुत भक्ति पुनर्वसुजी दिये,
हरिष देव आश्चर्य पंच ततखिण किये।
आश्चर्य कीये रत्न वर्षे अर्घ द्वादश कोडि ही,
धरि ध्यान शुक्ल उपाय केवल घाति चारों तोडि ही;
चर अचर लोक अलोक जुगपति देखि सबही वर्निये,
सुनि इन्द्र ज्ञानकल्याणक उत्सव पौषवदि चउदसि किये। ५
योजन साढा सात लसै समवादि ही,
लखि मुनिमै गणदेव इकासी आदि ही;
पूरव सहस पचीस हीन वृष तीन ही,
विहरे केवल पाय आयु भई छीन ही।
भई छीन समेदगिरितैं आश्वनी सित अष्टमि सही,
असि ध्यान सुकल थकी अघाते हनै मुक्तितिया लही;
सब ईन्द्र आय कियो महोत्सव मोक्ष मंगल गायही,
हूँ नमूं सीतलनाथ के पद अमल गुणगण ध्यायही। ६
वसु खित वसु क्रम हानि वसे वसु गुणमई,
ज्ञानावरणज घाति विश्व जान्यो सही;
देखो लोक अलोक हने दर्शनावलि;
वेदनिको करि नाश अबाध भये वली।
पुनी बली शुद्ध चरित्रमें थिर मोह नाशतकी भये,
अवगाह गुण छय आयुतें निरकाय नाम गये थये;
गुण अगुरुलघु छय गोतके अंतराय छय बलनंत ही,
सिध भये सीतलनाथजी तिरकाल बंदे संत ही। ७
वसु गुण ये विवहार नियत अनंत ही,
जाणै गणधर पै न बखानत अंत ही;
ज्यों जलनिधि विस्तार कहैं करतें इतो,
बाल न मरम लहंत न जानत हैं कितो।
कितनौ न जानै उदधि है, जिम तुहें गुण वरणन करूँ,
मैं भक्तिवश वाचाल हवै कछु शंक मन नाहीं धरूं,
गुण देहु तेरी करूँ विनती अहो सीतलनाथजी,
‘चंद्रराम’ सरनि तिहार आयो जोरि करिके हाथजी। ८
(दोहा)
सीतलके पद कमल जुग, त्रिविध नमूं सुख पाय,
भवदुःख ताप मिटाईयो, अहो दसम जिनराय। ९
ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ १६५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))