श्री शौर्यपुरी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Shauryapuri Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

शौर्यपुरी नगरी हुआ नेमिनाथ अवतार।
तीर्थकर निजराज की गूंजी जय जय कार॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर सवौषट्
ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्

(छन्द-विजात)

भाव श्रुत ज्ञान जल आया हृदय मे अब समाई है।
सभी ऋषिराज मुनियो को इसी की छवि सुहाई है॥
नेमिजिनराज जन्मस्थल शौर्यपुर श्रेष्ठ है अनुपम।
जिनालय भाव से पूजूँ भावना मोक्ष ले उत्तम॥१॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो जन्म जरा मृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

भावश्रुत ज्ञान का चंदन नष्ट संसार ज्वर करता।
सभी ऋषिराज मुनियो के हृदय आनंद है भरता॥नेमि.२॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।

भाव श्रुत ज्ञान के अक्षत मुझे भव पार कर देगे।
स्वपद अक्षय मुझे देकर हृदय मे मोद भर देगे॥नेमि.३॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षय पद प्राप्ताय अक्षतं नि.

भाव श्रुत ज्ञान कुसुमांजलि सुगंधित नाथ मै लाया।
काम की वेदना नाशूँ यही निश्चय मुझे भाया॥नेमि.४॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.

भावश्रुत ज्ञान के नैवेद्य क्षुधादुख नाश करते हैं।
मोक्षपद प्राप्त करते जो स्वयं मे वास करते हैं॥नेमि.५॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्योक्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.

भावश्रुत ज्ञान के दीपक उजाला श्रेष्ठ करते हैं।
ज्ञान की ज्योति देते हैं मोह मिथ्यात्व हरते हैं॥नेमि.६॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपंनि.

भावश्रुत ज्ञान की ही धूप शुक्ल मय ध्यान दाता है।
कर्म अरि अष्ट क्षय के हित यही शिवसुख विधाता है॥
नेमिराज जन्मस्थल शौर्यपुर श्रेष्ठ हे अनुपम।
जिनालय भाव से पूंजूँ भावना मोक्ष ले उत्तम॥७॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।

भाव श्रुत ज्ञान फल लाऊं विकारी भावक्षय कर लूँ।
मोक्षफल पूर्ण मै पाऊँ सकल भव भाव जय कर लूँ॥नेमि.८॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो महामोक्षफल प्राप्ताय फलं नि

भाव श्रुत ज्ञान के ही अर्घ्य अंतर मे सजाऊंगा।
स्वपद उत्तम अनर्घ्य अभी प्रभो मै उर मे लाऊँगा॥नेमि.९॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्ताय अर्घ्य नि.

(जयमाला)

नेमिनाथ जिनेश की शुभ जन्म भूमि नमन करूँ।
निरख शोभा शौर्य पुर की विनय से वंदन करूँ॥१॥

नृप समुद्रविजय सुमाता शिवादेवी धन्य है।
नाथ जन्मोत्सव मनाकर हर्षपूर्ण अनन्य है॥२॥

शुक्ल कार्तिक षष्ठी को स्वप्न सोलह देखकर।
स्वप्न फल सुन हुई पुलकित हृदय मे आनंद भर॥३॥

शुक्ल श्रावण षष्ठी को जन्म जिन प्रभु का हुआ।
इन्द्र सुरगिरि रचाकर अभिषेक अति प्रमुदित हुआ॥४॥

नेमि प्रभु की सुछवि लखकर सकल जग पुलकित हुआ।
नृपति जूनागढ़ सुताराजुल हृदय हर्षित हुआ॥५॥

किन्तु प्रभु करूणामयी वैराग्य संप्रेरित हुए।
गए सह सावन त्वरित संयम लिया तप युतहुये॥६॥

अश्विन की शुक्ल एकम उर्जंयंत सुगिरि चढ़े।
शुक्ल ध्यान अपूर्व धर श्रेणी चढ़े ऊपर बढ़े॥७॥

ज्ञान रवि कैवल्य पाया हो गये सर्वज्ञ प्रभु।
सकल लोकालोक झलका ज्ञान मै सर्वज्ञ विभु॥८॥

समवशरण की हुई रचना दिव्य ध्वनि पावन खिरी।
भव्य जीवों ने सहज पाई परम शिवमय नगरी॥९॥

जगत मे आषाढ़ शुक्ला सप्तमी भव्य क्षणं।
हुई गिरिनारी सुपावनं यही है निर्वाण दिन॥१०॥

शौर्यपुर वासी प्रभो द्वारिका वासी प्रभो।
पूर्ण है आनंद घन है सिद्ध पुर वासी विभो॥११॥

मै हृदय से भाव पूर्वक विनय से वन्दन करूँ।
शौर्यपुर की भूमिपूजूँ राग के बंधन हरूँ॥१२॥

ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य नि.।

शौर्यपुरी का शौर्य निज अंतर मे हो प्रगट।
नेमिनाथ की जन्म भू हो जग को कल्याणमय॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री शौर्यपुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १६३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))