जय जय जय शत्रुन्जय पर्वत सिद्धक्षेत्र सुन्दर अनुपम।
आठ कोटि मुनियो की यह निर्वाण भूमि पावन सुखतम॥
भाव सहित दर्शन करने से मिट जाता है मिथ्यातम।
निज प्रतीति होते ही सम्यक्दर्शन होता है दृढ़तम॥
इसलिये प्रभु शुद्ध भाव से करता हूँ मै जिन पूजन।
विषय कषाय रहित हो जाऊँ यही भावना है भगवन॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
निजचैतन्य स्वभाव प्राप्ति हित यह निर्मल जल लाया हूँ।
सम्यक्दर्शन प्रगटाने को श्री चरणों में आया हूँ॥
शत्रुन्जय से आठ कोटि मुनियों ने पाया पद निर्वाण।
भक्ति भाव से पूजन करके मैं भी करूँ आत्म कल्याण॥१॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित शीतल चंदन लाया हूँ।
दर्शन ज्ञान चरित उपचार विनय पाने को आया हूँ॥शत्रुं.२॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित उज्जवल अक्षत लाया हूँ।
षट आवश्यक द्वादश तप की महिमा पाने आया हूँ॥शत्रुं.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्ति हित पुष्प मनोहर लाया हूँ।
शील स्वभावी ब्रम्हचर्य आभूषण पाने आया हूँ॥शत्रुं.॥४॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित उत्तम चरूप्रभु लाया हूँ।
दर्शन ज्ञान चरित मय रत्नमय पाने आया हूँ॥शत्रुं॥५॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित दीप प्रभामय लाया हूँ।
सम्यक्ज्ञान प्राप्त करने को श्री चरणो मे आया हूँ॥ शत्रु.॥६॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्ति हित दिव्य धूप प्रभु लाया हूँ।
विषय कषायो की प्रकृति सम्पूर्ण जलाने आया हूँ॥शत्रु.॥७॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुंजय सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित रसमय तरुफल लाया हूँ।
तेरह विधि सम्यक चारित्र प्रकाश सजाने आया हूँ॥शत्रु॥८॥
ॐ ह्रीं श्री सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षपद प्राप्तय फलं नि.।
निज चैतन्य स्वभाव प्राप्तिहित अर्घ अष्ट विधि लाया हूँ।
रत्नत्रय की भव दुख हरणी तरणी पाने आया हूँ॥शत्रु.॥९॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तय अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
जंबू द्वीप सुभरत क्षेत्र मे गुर्जर प्रान्त सुरम्य सुकाल।
पालीताना नगर मनोहर शत्रुन्जय पर्वत सुविशाल॥१॥
धन्य धन्य शत्रुन्जय पर्वत धन्य धन्य सम्यक्दर्शन।
धन्य ज्ञान चारित्र धन्य रत्नत्रय हरता भव बन्धन॥२॥
पांचो पांडव दीक्षा लेकर शत्रुन्जय गिरि पर आये।
निज स्वभाव मे लीन हुए निज शुद्धात्म के गुण गाये॥३॥
कुर्युवर ने क्रोधित होकर किया घोर उपसर्ग महान।
तप्त लोहे के तीव्र अग्निमय आभूषण पहनाये आन॥४॥
निज के ज्ञाता दृष्टा हो भीषण उपसर्ग सहाभारी।
शुक्ल ध्यान मे लीन हुए उपसर्ग जयी बन अविकारी॥५॥
अर्जुन भीम युधिष्ठिर तीनो ने पाया निजपद निर्वाण।
नकुल और सहदेव राग शुभ के कारण रह गये अजान॥६॥
दोनों ही सर्वार्थ सिद्धि मे गये राग कण के कारण।
तैंतिस सागर मुक्ति वियोग मिला शुभ भावों के कारण॥७॥
राग शुभाशुभ सदा हेय है मोक्ष मार्ग मे बाधक है।
केवल शुद्ध स्वभाव स्वयं का मोक्ष मार्ग मे साधक है॥८॥
और अनेक द्रविड़ राजा भी इस पर्वत से मुक्त हुए।
आठ कोटि मुनि शत्रुन्जय पर मुक्ति शिला से युक्त हुए॥९॥
आदिनाथ का समवशरण भी इसपर्वत पर आया था।
भूले हुए भव्य जीवो को यह संदेश सुनाया था॥१०॥
पाप पुण्य शुभ अशुभ आश्रव इनको सदा हेय जानो।
निज शुद्धात्म उपादेय है एक मात्र निज को मानो॥११॥
प्रभु का यह उपदेश आज तक गूँज रहा है पर्वत पर।
रत्नत्रय की महिमा का जय घोष हो रहा पर्वत पर॥१२॥
तत्वों के श्रद्धान पूर्वक होता जब समकित पावन।
परम श्रेष्ठ निर्वाण प्राप्ति का होता तब पुरूषार्थ सघन॥१३॥
इसीलिए पूजन करता हूँ भक्ति भाव भर तन मन मे।
निज स्वरूप का आश्रय पाने की भावना जगे मन मे॥१४॥
सर्व कर्म मल रहित सिद्ध पद हे प्रभु मै भी प्रगटाऊँ।
श्री मुनि चरणो की पूजन कर शुद्ध भाव मे आ जाऊँ॥१५॥
भेद ज्ञान से समकित पाऊँ त्वरित स्वरूपाचरण महान।
शत्रुन्जय की यात्रा मेरी सफल तभी होगी भगवान॥१६॥
ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जयसिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य प्राप्तये पूर्णार्घ्य नि।
शत्रुन्जय के तीर्थ की महिमा अगम अपार।
निज स्वभाव जो साधते हो जाते भव पार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र ॐ ह्रीं श्री शत्रुन्जय सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ३३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))