श्री शान्तिनाथ जिन पूजा (रामचन्द्र) | Shri Shantinath Jin Puja (Ramchandra)

( रामचन्द्र कृत अडिल्ल )
शांति जिनेश्वर नर्म् तीर्थे वसु-दुगुण ही।
पंचम चक्री अनंग-दुविधभट सुगुण ही॥
तृणवत्ऋधि सब छांड धार तप शिव वरी।
आह्वानन विधि करूँ वारत्रय उच्चरी॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्र अत्रावतरवतर संवौषट् आह्वाननम।
ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठःठः स्थापनम।
ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम॥

( अथ अष्टक नागकछंद )
शैलहेम ते पनंत आपगासु व्योम ही।
रत्नभृंग धार नीर शीत अंग सोम ही॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शान्तिनाथ सेय पाय है॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय जन्ममृत्युजरागर्विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

चंदनादि कुंकुमादि गंध सार ल्यावहीं।
भृङ्गवृंद गुंजते समीर संग ध्यावहीं॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शांतिनाथ सेय पाय है॥२॥

ॐ ह्रीं श्री शांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय संसारताप-रोग-विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

इंदु कुंद हारतें अपार श्वेत शालि ही।
दुत्तिखंड-कार पुंज धारिये विशाल ही॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्यसार शांतिनाथ सेय पाय है॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षय-पदप्राप्तये अक्षतान निर्वपामीति स्वाहा।

पंच वर्ण पुष्प सार लाइये मनोज्ञ ही।
स्वर्ण थाल धारिये मनोज नाश योग्य ही॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शांतिनाथ सेय पाय है॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय काम-बाण-विनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

खंड घृत कार चारु सद्य मोदकादि ही।
सुष्ठु मिष्ट हेम थाल धार भव्य स्वाद ही॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शांतिनाथ सेय पाय है॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय क्षुधा-रोग-विनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

दाप ज्योति को उद्योत धूम होत ना कदा।
रत्न थाल धार भव्य मोह ध्वांत ह्वै विदा॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शांतिनाथ सेय पाय है॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोहांधकार-रोग-विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

अगरचंदनादि द्रव्यसार सर्व धार ही।
स्वर्ण धूप-दानमें हुताश संग जार ही॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्य सार शांतिनाथ सेय पाय है॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

घोटकेन श्री-फलेन हेम थाल को भरे।
जिनेश के गुणौघ गाय मर्वएन को हरे॥
रोग सोग आधि व्याधि पूजतें नसाय है।
अनंत सौख्यसार शांतिनाथ सेय पाय है॥८॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय मोक्ष-फल-प्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

( छप्पय )
शरद इंदुसम अंबु तीर्थउद्भव तृटहारी।
चंदन दाह निकंद शालि शशितें द्युति भारी॥
सुर-तरुके वर कुसुम सद्य चरु पावन धारैं।
दीप रत्नमय ज्योति धूपतें मधु झंकारैं॥
लह फल उत्तम अर्घ कर शुभ रामचंद्र करुणाथाल भर।
श्रीशांतिनाथ के चरणयुग वसुविधि अरचैं भाव धर॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

( अथ पंचकल्याणक दोहा )
सर्वार्थसिधितें चये, भाद्रव सप्तमि स्याम।
ऐरादे उर अवतरे, जजूँ गर्भ अभिराम॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय भाद्रपद-कृष्णसप्तम्यां गर्भ-कल्याण-काय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जेठ चतुर्दशी कृष्ण ही, जनमे श्रीभगवान।
सनपन कर सुरपति यजे, मैं जजहूँ धर ध्यान॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय ज्येष्ठ-कृष्ण-चतुर्दश्यां जन्म-कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जेठ असित चउदसि धरयो, तप तज राज महान।
सुर नर खगपति पद जजें, मैं जजहूँ भगवान॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय ज्येष्ठकृष्णचतुर्दश्यां तप-कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

पौष शुकल दशमी हने, घाति कर्म दुखदाय।
केवल लहि वृष भाषियो, जजूँ शांति पद ध्याय॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय पौषशुक्लदशम्यां ज्ञानकल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

कृष्ण चतुर्दशी जेठ की, हन अघाति शिवथान।
गए समेदाचल थकी, जजूँ मोक्षकल्याण॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीशांतिनाथजिनेन्द्राय ज्येष्ठ-कृष्ण-चतुर्दश्यां मोक्ष-कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

( अथ जयमाला सोरठा )
शांति जिनेश्वर पाय, वंदू मनवचकाय तें।
देहु सुमति जिनराय, यों विनती रुचिसों करूं॥

( ढाल संसार मामगियो दोहिला )
शांति कर्म वसु हानिकै,
सिद्ध भये शिव जाय।
शांत करो सब लोक में,
अरज यही सुख-दाय॥
शांति करो जग शांत जी॥१॥

धन नगरी हथना-पुरी,
धन्य पिता विश्व-सेन।
धन्य उदर ऐरा सती, शांति भये सुख देन॥
शांति करो जग शांत जी॥२॥

भाद्रव सप्तमि कृष्ण ही, गर्भकल्याणक ठान।
रत्न धनद वरषाइये, षट् नव मास महान॥
शांति करो जग शान्त जी॥३॥

जेठ असित चउदस विषे,
जन्म कल्याणक इंद।
मेरु करयो अभिषेक जी, पूज नचे सुरवृंद॥
शांति करो जग शांत जी॥४॥

हेम वरण तन सोहनो, तुंग धनुष चालीस।
आयु वरष लख नरपति, सेवत सहस बत्तीस॥
शांति करो जग शान्त जी॥५॥

षट् खंड नवनिधि तिय सबै, चउदह रत्नभंडार।
कछु कारण लखके तजे, खरण चवअसिय अगार।
शांति करो जग शांत जी॥६॥

देव-ऋषि सब आय के,
पूज चले जिन बोध।
लेय सुरां शिवका धरी,
विरछ नंदी-सुर सोध॥
शांति करो जग शांत जी॥७॥

कृष्ण चतुर्दशी ज्येष्ठ की,
मन-परजै लह ज्ञान।
इंद्र कल्याणक तप करयो,
ध्यान धरयो भगवान्॥
शांति करो जग शांत जी॥८॥

षष्ठम कर हित असन के,
पुर सोमनस मझार।
गये दियो पय मित्त जी,
वरषे रत्न अपार॥
शांति करो जग शांत जी॥९॥

मौन सहित वसु दुगण ही,
वरष करे तप ध्यान।
पौष शुकल दशमी हने,
घाति लियो प्रभु ज्ञान॥
शांति करो जग शांत जी॥११॥

समव-शरण धनपति रच्यो,
कमलासन परि देव।
इंद्र नरा षट् द्रव्य की,
सुन थित थुति कर एव॥
शांति करो जग शांत जी॥१२॥

धन्य युगल पद मोतणो,
आयो तुम दरबार।
धन्न उभै चख ये भये,
वदन जिनेंद्र निहार॥
शांति करो जग शांत जी॥१३॥

आज सफल कर ये भये,
पूजत श्रीजिन पांय।
सीस सफल अव ही भयो,
धोकिये तुम प्रभु आय॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१४॥

आज सफल रसना भई,
तुम गुणगान करंत।
धन्य भयो हिय मोतणो,
प्रभु पद ध्यान धरंत॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१५॥

आज सफल युग मोतणो,
श्रवण सुनत तुम बैन।
धन्य भये वसु अंग ये,
नमत लियो अति चैन॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१६॥

राम कहै तुम गुण तणो,
इंद्र लहै नहिं पार।
मैं मति अलप अजान हूँ,
होय नहीं विस्तार॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१७॥

वरष सहस पच्चीस ही,
षोडश कम उपदेश।
देय समेद पधारिये,
मास रहे इक शेष॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१८॥

जेठ असित चौदम गये,
हन अघाति शिव थान।
सुर-पति उत्सव अति करयो,
मंगल मोक्ष कल्याण॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥१९॥

सेवक अरज करे सुनो,
हो करुणानिधि देव।
भवदधि दुख भयतें मुझे,
तार करूँ तुम सेव॥
शान्ति करो जग शान्त जी॥२०॥

( घत्ताछन्द )
इति जिन गुणमाला, अमर रमाला,
जो भविजन कंठ धरई।
हो दिवि अमरेश्वर, इहमि नरेश्वर,
शिव सुन्दर तनछिन वरई॥

ॐ ह्रीं श्रीशान्तिनाथजिनेन्द्राय गर्भ. जन्म. तप. ज्ञान. निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
इति श्रीशान्तिनाथजिन पूजा संपूर्णा॥१६॥


स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ १२९ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)