श्री सीमंधरादि बीस विहरमान जिनपूजा (दायक यश जग सुमति) | Shri Seemandharaadi Bees Viharamaan Jinapuja (Daayak Yash Jag Sumati)

(दोहा)

दायक यश जग सुमति सुग, सुख दुतिरूप अपार,
धायक विधि घायकनिके लायक जग उद्धार।
सीमंधर आदिक सकल, वियद बाहु मित ऐन,
आह्वानन त्रिविधा करूँ, इत तिष्ठहु सुख दैन।

ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरादि-अजितवीर्यपर्यंतविदेहक्षेत्रस्थितवर्तमानविंशति’ जिनेन्द्राः! अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरादि-अजितवीर्यपर्यंतविदेहक्षेत्रस्थितवर्तमानविंशति’ जिनेन्द्राः! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरादि-अजितवीर्यपर्यंतविदेहक्षेत्रस्थितवर्तमानविंशति’ जिनेन्द्राः! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(रुचिरा छंद)

शीतल सलिल अमल तृषहारक, लेय सुधासम भृंगभरं,
जिनपति चरन अग्र त्रय धारा, धरूं ताप त्रय नाशकरं,
जय कमलासन सुंदर शासन, भासन नभद्वय बोधवरं,
श्रीधर श्रीसीमंधर आदिक, यजूं वीस जिन श्रेयकरं।

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मलय पटीर घसित वरकुंकुम, शीतल गंध सुरंग भर्यो,
सारस वरन चरन तव धारत, आकुल दाह अपार हर्यो। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

जीरक श्याम सुगंधित तंदुल, श्वेत वरन वर अनियारे,
लहि अक्षत अक्षयपद पावन, धरूं पुंज दृढ मनहारे। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

केतकि कंज गुलाब जुही वर, सुमन सुवासित मनहारी,
धारत चरन लहें समतासर, नशें मदनसर दुखकारी। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

विंजन विविध छहों रस पूरित, सद्य सुसुंदर बलकारी,
श्रीपति चरन चढाऊँ चरु वर, निज बलदायक श्रुतहारी। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विदेहक्षेत्रस्थ-वर्तमान-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

प्रजलित ज्योति कपूर मनोहर, अथवा पूरित स्नेह वरं,
करत आरती हरि भव आरति, निज गुन जोति प्रकाशकरं।
जय कमलासन सुंदर शासन, भासन नभद्वय बोधवरं,
श्रीधर श्रीसीमंधर आदिक, यजूं वीस जिन श्रेयकरं।

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विंशति-जिनेन्द्रेभ्यः दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

चूरित अगर पटीरादिक वर, गंध हुताशन संग धरूं,
खेऊं धूप जगेशचरन ढिग, चाहत हूँ विधि नाश करूं। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फल दाडम एला पिकवल्लभ, खारिक आदिक मिष्ट भले,
लेकर चरन चढावत जिनके, पावत हूँ फल मोक्ष रले। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जल चंदन अक्षत मनसिजशर, चरु दीपक वर धूप फलं,
भवगदनाशन श्रीपतिके पद, वारत हूँ करि अर्घ भलं। जय०

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विंशतिजिनेन्द्रेभ्यः अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

(दोहा)

दीप अर्ध द्वय मेरु पन, मेरु मेरु प्रति चार,
विहरत विभव अनंत युत, अवनि विदेह मझार।

(चंडी छंद : मात्रा १६)

सीमंधर सुखसीम सुहाये, युगमंधर युग वृष प्रक्टाये,
बाहुबाहुबल मोह विदार्यो, जिन सुबाहु मनमथ मद मार्यो। १

संजातक निज जाति पिछानी, स्वयंप्रभु प्रभुता निज ठानी,
ऋषभानन ऋषिधर्म प्रकाशन, वीर्य अनंत कर्मरिपु नाशन। २

सूरप्रभु निजप्रभा परिपूरन, प्रभु विशाल त्रिकशल्य विचूरन,
देव वज्रधर भ्रमगिरि भंजन, चंद्रानन जगजन मनरंजन। ३

चंद्रबाहु भवताप निवारी, ईश भुजंगम-धुनि-मनि धारी,
इश्वर शिवगवरी दुःखभंजन, नेमिप्रभु वृषनेमि निरंजन। ४

वीरसेन विधि अरिजय वीरं, महाभद्र नाशक भव-पीरं,
देव देवयश को यश गावै, अजितवीर्य शिवरमनि सुहावै। ५

ये अनादि विधि बंधनमांही, लब्धियोग निज निधि लखि पाई,
सम्यक् बलकरि अरि चकचूरन, क्रमतें भये परम द्युति पूरन। ६

अंतरीक आसन पर सोहै, परम विभूति प्रकाशित जोहै,
चौसठ चमर छत्रत्रय राजै, कोटि दिवाकर द्युति लखि लाजै। ७

जय दुंदुभि धुनि होय सुहानि, दिव्यध्वनि जग जन दुखहानि,
तरु अशोक जनशोक नशावै, भामंडल भव सात दिखावै। ८

हर्षित सुमन सुमन वरसावै, सुमन अंगना सुगुन सुगावै,
नव रस-पूरन चतुरंग भीनी, लेत भक्तिवश तान नवीनी। ९

बजत तार तननननननननन घुंघरु धमक झनननन झननन,
धीं धीं धृकट धृकट द्रगद्रमद्रम, ध्वनत मुरज पुरु ताल तरलसम। १०

ता थेई थेई थेई चरन चलावै, कटिकर मोरि भाव दरसावै,
मानथंभ मानीमद खंडन, जिन-प्रतिमा-युत पाप विहंडन। ११

शाल चतुक गोपुर-युत सोहै, सजल खातिका जनमन मोहै,
द्विजगन कोक मयूर मरालं, शुक-कलरव रव होत रसालं। १२

पूरित सुमन सुमनकी वारी, वन-बंगला गिरिवर छबिधारी,
तूप ध्वजा गन पंक्ति विराजे, तोरन नवनिधि द्वार सु छाजै। १३

इत्यादिक रचना बहु तेरी, द्वादश सभा लसत चहुं फेरी,
गनधर कहत पार नहि पावै, “थान” निहारत ही बनि आवै। १४

श्रीप्रभुके इच्छा न लगारं, भविजन भाग्य उदय सु विहारं,
ये रचना मैं प्रगट लखाऊँ, या हित हरषि हरषि गुन गाऊँ। १५

(छंद : धत्ता)

यह जिन गुनसारं, करत उचारं, हरत विकारं, अघभारं,
जय यश दातारं, बुधि-विस्तारं करत अपारं सुखसारं।

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरादिक-विंशति-जिनेन्द्रेभ्यः महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(अडिल्ल छंद)

जो भविजन जिन विंश यजैं शुभ भावसूं,
करै, सुगुनगनगान भक्ति धरि चावसूं;
लहै सकल संपत्ति अर वर मति विस्तरै,
सुर नर पद वर पाय मुक्ति रमनी वरै।

॥ इति आशीर्वादः पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ३५ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))