(खरगा छंद)
सीमंधरगान तो करत मुदठानिकैं धरत मुनिध्यानतें मोक्ष पावैं खरो,
प्रान धारीनको प्रानरक्षक तुही, ज्ञानधारीनमें ज्ञानधारी वरो;
भूरि आनंदके कंद सुखवृंद दे, चूरिये दुंददल महर मोपै करो,
देव सीमंधर जू थापिहुं तोहि मैं, तिष्ठ तिष्ठौ इतै कष्ट मेरा हरो।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
अथ अष्टक
(राग पीलू)
तेरी भक्ति बसी मन मांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई। टेक
धुनि सुरसरी सम जल प्रासुक, ले भृंगार भराई,
करन नाश परत्राह तृषा त्रय, धारूं धार धराई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
शुचि कुंकुम चंदन मलयागिर, घनरस संग घसाई,
ताप महाआकुल कुल बारन, तुमरे चरन चढाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
सित हिमाभ तंदुल अनियारे, धारि रकेबी मांही,
वसु गुनयुत वसुमी क्षिति पावन, पुंज करूँ तुम पाहीं,
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
पूरित गंध सुमन गन ऊपर, अलि आवलि मंडराई,
करन सुमन पावन हित हे जिन! भेट धरूं मैं लाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
नेवज मधुर नवल बलकारन, लोचन लेत लुभाई,
करन पुष्ट निजरूप ज्ञानबल, भेट धरूं उमगाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप कपूर पूरि घृत शुचिकैं, सुंदर जोति जगाई,
आरति हरन आरती तेरी, करिहूं मन मुददाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
अगर तगर कदलीसुत आदिक, चूरि सुधूप बनाई,
श्रीपतिचरनकंज तुमरे ढिग, खेऊं विधि छयदाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
दाडिम दाख आम नारंगी, ले फलराशि सुहाई,
शिवफल हेत भेट तुमरे पद, ढिग धारूं उमगाई;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल चंदन अक्षत पुष्पावलि, नेवज ले बलदाई,
दीप धूप फल वसुविध सुंदर, अर्घ धरूं तुमपाही;
तेरी भक्ति बसी मनमांही, मैं तो पूजूं पद हरषाई।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
विधिघन विन चिदरविछटा, दमकि रही द्युति ऐन,
छकित होत छवि निरखिकै, सुर नर मुनि मन नैन। १
(दोधक छंद)
तारक हो तुम ही जगस्वामी, बारक भौ दुख अंतरजामी,
मौन विकाश दिनेश तुही है, शुभ्र गिरा धर ईश तुही है। २
तू विधि है चतुराननधारी, मर्दन तू मुर मोह मुरारी,
और कषायविषैं बसि सारे, हो तुम द्वेष दोष दुख टारे। ३
यद्यपि मोह तज्यो तुम स्वामी, ना करता हरता शिवधामी,
तद्यपि ध्यान धरैं जिन तेरो, सिद्ध करै मनवांछित मेरो। ४
यह उरमें दृढता हम धारी, तब पद सेव गही त्रिपुरारी,
यह भव कानन भीम गुसाई, शैल विभाव तहां दुखदाई। ५
श्रेय सबै करता तुम त्योंही, ना कछु संशय है विधि योंही,
आस्रव नीर झरें झरने हैं, भूरुह बंधसमूह घने हैं। ६
मोह महा मृगराज गलारै, धीर्य तहां जग जंतु निवारै,
भील मनोज तहां दुखदानी, लूटनकू शुभ सोंज सुहानी। ७
प्रीति जहां जुर झांसि रही है, द्वैष महाभयदेन अही है,
है तृष्णा जल माल डरानी, व्हेल निगोद धरै दुखदानी। ८
बारण मत्त जु मान जहां है, आरण महिष जु क्रोध तहां है,
मत्सर रींछ जहां घुर्रावै, लोभ दरार अथाह दिखावै। ९
कर्म उदै फल द्वै विध तामें, है हितकारक ओक न जामें,
आरति भाव बुरे वनचारी, पावक वेद कषाय करारी। १०
अक्षविलास पलास बिकासै, आकुलभाव पिशाच जु भासै,
छांह घनी घन हा भ्रम जामें, सूझत ज्ञान दिनेश न तामें। ११
भाव असत्य ढिगां भरमायो, मैं चिरतें शिवपंथ न पायो,
लब्धिबसाय गुरुमुख गाई, दीपशिखा तुमरी ध्वनि पाई। १२
चाहत हूँ शिवराह गही मैं, जाचत हूँ कछु और नहीं मैं;
पंथसहायक ध्यान तिहारो, संबल दे निजबोध हमारो। १३
बाहन शुद्ध क्रिया कर दीजे, संग सधर्मिनको नित कीजे,
तो चरचा मगमें नित होवें, भक्ति सराय जहां हम सोवें। १४
उद्यम है अथवा मगमांही, राह मिलै शुचि सम्यक् याही,
‘थान’ लहूं जब लों शिवनीको, ये सब होहु सहाय धनीको। १५
(मेघविस्फूर्जित छंद)
तजैं शंका कांक्षा निजहितरता भाव संवेग धारें।
सजें आनंदौघ पुलकितवपू शुद्धस्तुति उचारें;
लहैं सो संबोधं सकलसुखदं कीर्ति भूलोक छावै,
हुवे शत्री चक्री अचल अमलं मुक्ति भूमि लहावै। १६।
ॐ ह्रीं विदेहक्षेत्रस्थ श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल छंद)
जयो सीमंधर देव देवपति पूज की,
भक्ति महासुख दैन कला शशि दूजकी;
करै सिन्धु सुखवृद्धि सिद्ध सब दायनी,
घायक सकल क्लेश कलंक पलायनी।
॥ इत्याशीर्वादः पुष्पांजलिं क्षिपेत्॥
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ८३ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))