श्री सीमंधर जिनपूजा (सीमंधर जिनेश पूजें सुरेश) | Shri Seemandhar Jinapuja (Seemandhar Jinesh Poojen Suresh)

सीमंधर जिनेश, पूजें सुरेश, आयो सुशरन तेरी,
नमो नमो जय श्रेयांसनंदन, यह अरज सुनो मेरी;
जय जय तिष्ठ तिष्ठ देव, कृपा करो घनेरी,
हे जिनेश जय गुणगणमहेश, प्रभु मेटो भवफेरी।

ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्,
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्,
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।

(त्रिभंगी छंद)

मुनिमम सम पावन, तृषा मिटावन, चरण चढावन, जल लायो,
तुम हो भवतारन, शिवसुखकारन, पाप निवारन, हरषायो;
सीमंधर भवहारी, शिवसुखकारी, शरन तुमारी अघहारी,
भवसागर तारी शिवमगचारी, आनंदकारी बलिहारी।

ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं०

आताप निवारी, चंदन भारी, केशर गारी, सुखकारी,
धरि कंचन झारी, परिमलकारी, चरनन धारी, शिवकारी।
सीमंधर० (चंदनं)

मुक्ताफल हारी, दृग सुखकारी, तंदुल भारी, भरि थारी;
करूँ पूजा सारी, करुणाधारी, अरज हमारी, सुन भारी।
सीमंधर० (अक्षतान्)

सुरतरु उनहारी, मदनविदारी, अति सुखकारी, पूज करों,
बहु फूल संभारी, परिमलकारी, अलि झंकारी, भेंट धरों।
सीमंधर० (पुष्पं)

पकवान जिहाजा, खाजा ताजा, सुंदर साजा, थार भरों,
तुम जग शिरताजा, धर्म जिहाजा, हे जिनराजा भेट धरों।
सीमंधर भवहारी, शिवसुखकारी, शरन तुमारी अघहारी,
भवसागर तारी, शिवमगचारी, आनंदकारी बलिहारी।
(नैवेद्यं)

धरि सुवरन थालं, ज्योति विशालं, अति उजियालं, दीप धरों,
जगमग दुतिसालं विरद विशालं पढिगुनमालं तिमिरहरों।
सीमंधर० (दीपं)

वर धूप सुहाहीं, पावकमाहीं, खेवत जाही कर्म नशे;
जिनपूज रचाऊं, मंगल गाऊं, दास कहाऊं हिय हुलसे।
सीमंधर० (धूपं)

बादाम चढावे, पिस्ता लावे, श्रीफळ भावे, भेट धरे,
वर थार भरावे, चरन चढावे, शिवफल पावे, हर्ष करे।
सीमंधर० (फलं)

जल फल वसु लावे, नाचत जावे, अर्घ चढावे गुन गावे,
जिनपूज रचावे बलि बलि जावे, जिनगुण गावे सुख पावे;
सीमंधर०

ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला

(दोहा)

श्री सीमंधर जिनराजकी, महिमा अगम अपार,
सुर नर मुनि जिनको सदा, नावत वारंवार।

(पद्धरी छंद)

जय जय जय श्री सीमंधर पूज, तुम सम जगमें नहि और दूज;
तुम महाराज सुरलोक छार, जब गर्भ मात मांही पधार। १

षोडश सुपने देखे सुमात, बल अवधि जान तुम जन्म तात;
बहु हर्ष धार दंपति सुजान, बहु दान दियो जाचक जनान। २

छप्पन कुमारिका कियो आन, तुम मात सेव बहु भक्ति ठान;
छै मास अगाउ गर्भ आय, धनपति सुवरण नगरी रचाय। ३

तुम मात महल आंगन मंझार, तिहुं काल रतनधारा अपार;
वरसाई पेट नव मास सार, धनि जिन पुरषन नैनन निहार। ४

जय विदेही जिन देवनसु देव, शत इन्द्र करत तुम चरन सेव;
त्रय ज्ञानयुक्त तुम जन्म धार, आनंद भयो तिहुं जग अपार। ५

तबही ले चहुं विधि देव संग, सौधर्म ईन्द्र आयो उमंग;
शचि गज ले तुम हरि गोद आप वन पांडुकशिल उपर सुथाप। ६

क्षीरोदधितें बहु देव जाय, भरि जल घट हाथोंहाथ लाय;
कर न्हवन वस्त्र भूषण सजाय, दे मात नृत्य तांडव कराय। ७

पुनि हर्ष धार हिरदे अपार, सब निर्जर जै जै जै उचार;
तिस अवसर आनंद हे जिनेश, हम कहिवे समरथ नाहिं लेश। ८

जय जिनेश उर वैराग धार, संसार भोग अनित्य जान;
तब ही लौकांतिक देव आय, वैराग्य वर्धीनी थुति कराय। ९

ततछिन शिविका लायो सुरेन्द्र, आरूढ भये तापर जिनेन्द्र;
सो शिविका निजकंध न उठाय, सुर नर खग मिल तपवन ठराय। १०

कर लोच वस्त्र भूषण उतार, भये जती नग्नमुद्रा सुधार;
हरि केश लिये रतनन पिटार, सो क्षीर उदधि मांही पधार। ११

उपजायो केवलज्ञान भान, आयो कुबेर हरि वच प्रमान;
की समवसरण रचना विचित्र, तहं खिरत भई वाणी पवित्र। १२

मुनि सुर नर खग तिर्यंच आय, सुनि निज निज भाषाबोध पाय;
हे जिन तुम गुण महिमा अपार, वसु सम्यज्ञानादि सुसार। १३

तुम ज्ञानमांहि तिंहुलोक दर्व, प्रतिबिंबित है चर अचर सर्व;
लहि आतम अनुभव परमऋद्धि, भये वीतराग जगमें प्रसिद्ध। १४

(घत्ता छंद)

जय जयतु जिनवरजी, सुनहु अरजी, आयो चरनन की सरन,
नंदन करे पद वंदन, भव विहंडन, नमि नमि नमि करे नमन।

ॐ ह्रीं श्री सीमंधरनाथजिनेन्द्राय चरणकमलपूजनार्थे अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ४९ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))