श्री सीमंधर जिनपूजा (परम पूज्य वीतरागको नमूं) | Shri Seemandhar Jinapuja (Param Poojya Veetaraagako Namoon)

(दोहा)
परम पूज्य वीतरागको, नमूं चरण चित लाय;
शुद्ध मन से पूजा करूँ, उर में अति हरषाय।
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।, अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(राग : मेरी भावना)
पंचम उदधि तनो जल लेकर, कंचन झारी मांहि भरू,
जन्म जरा मृत्यु नाश करनको, सीमंधर पद धार करूं।
ॐ ह्रीं श्री सीमंधरनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं।
केसर संग घिसूं मलयागिरि, चंदन अधिक सुगंध रचूं;
भव आताप विनाशन कारन, श्री सीमंधर पद चर्चूं। (चंदनं)
उज्ज्वल मुक्ताफल सम तंदुल, धोकर अक्षत थाल भरूं;
अक्षय पदके हेतु विनयसे, सीमंधर ढिंग पुंज करूं। (अक्षतान्)
कमल केतकी चंप चमेली, सुमन सुगंधित लाय धरू,
मदनबाण निरवारन कारन, सीमंधरको भेट करूं। (पुष्पं)
नाना विध पकवान मनोहर, खाजे ताजे षट् रसमय;
क्षुधा रोग विध्वंस करनको, जजू सीमंधर चरन उभय। (नैवेद्यं)
सजों दीप घृत वा कपूरका, जासों दस दिस तम भागे;
नाशन अंतर तमको आरति, करू सीमंधर प्रभु आगे। (दीपं)
अगर तगर कर्पूर धूप दश, -अंगी अग्निमें खेउं;
दुष्ट अष्टविधि नष्ट करनको, श्री सीमंधर पद सेउं। (धूपं)
आम अनार जाम नारंगी, पुंगी खारिक श्रीफलको;
मोक्ष महाफल प्राप्त हेतु मैं, अर्पन करू सीमंधर को। (फलं)
ऐसे मनहर अष्ट द्रव्य सब, हेमथाल भरके लाउं;
पद अनर्घके प्राप्ति हेतु मैं, श्री सीमंधर गुण गाउं। (अर्घ)
जयमाला
(पद्धरी छंद)
जय सीमंधर जिनवर जिनेश, तुम गुनगन सुर गावत अशेष;
जयजयजय आनंदकंद चंद, जयजय भवि पंकज को दिनंद। १
जयजय शिवतियवल्लभ महेश, जय ब्रह्मा शिव शंकर गनेश;
जय स्वच्छ चिदंग अनंगजीत, तुम ध्यावत मुनिगन सुह्यमीत। २
जय गरभागम मंडित महंत, जय जनमनमोदन परम संत;
जय जनम महोच्छव सुखद धार, भवसागर को जलधर उदार। ३
हरि गिरिवर पर अभिषेक कीन, झट तांडव निरत अरंभ दीन;
बाजे बाजत अनहद अपार, को पार लहत वरनत अबार। ४
दृम दृम दृम दृम दृम मृदंग, घननन नननन घंटा अभंग;
छम छम छम छम छम छुद्रघंट, टम टम टम टम टंकार नंट। ५
झननन झननन नूपुर झकोर, तननन तननन तानसोर;
सनननन नननननन गनन मांहि, फिरिफिरिफिरिफिरिफिरिकी लहांहिं। ६
ताथेई थेई थेई धरत पाँव, चटपट अटपट झट त्रिदशराव;
करिकें सहस्र करको पसार, बहु भांति दिखावत भावप्यार। ७
निज भगति प्रगट जित करत इन्द्र, ताको क्या कहि शकि है कवींद्र;
जहं रंगभूमि गिरिराज पर्म, अरु सभा ईश तुम देव शर्म। ८
अरु नाचत मघवा भगतिरूप, बाजे किन्नर बज्जत अनूप;
सो देखन ही छबि बनत वृंद, मुखसों कैसे वरने अमंद। ९
धन घडी सोय धन देव आप, धन तीर्थकर प्रकृति प्रताप;
हम तुमको देखत नयनद्वार, मनु आज भये भवसिंधु पार। १०

पुनि पिता सौंपि हरि स्वर्ग जाय, तुम सुख समाज भोग्यो जिनाय;
फिर तपधरि केवलज्ञान पाय, धर्मोपदेश दै भव्य सिद्धि पाय। ११
हम शरनागत आये सीमंधर, हे कृपासिंधु गुन अमल धार;
मो मनमें तिष्ठहु सदाकाल, जबलों न लहों शिवपुर रसाल। १२
ॐ ह्रीं श्रीसीमंधरजिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।


स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ५२ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))