स्थापना
( वीर )
पंचमहाव्रत, पंचसमिति, त्रयगुप्ति, सहित सम्यक्चारित्र।
इसके पालन करने वाले हो जाते हैं परम पवित्र॥
पूर्ण देशसंयम धारण का फल पाऊँ मैं श्री जिनेश।
इसीलिए पूजन करता हूँ मैं भी हो जाऊँ परमेश॥
ॐ ह्रीं श्री त्रयोदशविधसम्यक्चारित्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री त्रयोदशविधसम्यक्चारित्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री त्रयोदशविधसम्यक्चारित्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( मानव )
सम्यक्चारित्र स्वबल से जन्मादिकरोग नशाऊँ।
महिमामय संयमधारी हे प्रभु मैं भी हो जाऊँ॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥१॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र स्वचंदन निज को शीतल करता है।
संसारतापज्वर हरकर आनंद स्वघट भरता है॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥२॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र स्वअक्षत अक्षयपद का दाता है।
अनुपम अनंत गुणदायक ये त्रिभुवन विख्याता है॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥३॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्रायअक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र पुष्प से सुरभित पराग लाऊँगा।
चिर कामबाण पीड़ा हर गुण महाशील पाऊँगा॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥४॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र स्वरसमय अनुभवचरु ही सुखदायी।
चिर क्षुधारोग विध्वंसक निज निराहार पददायी॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥५॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र दीप की दिव्याभा उर में छायी।
मिथ्यात्वतिमिर को क्षयकर शिवसुख की बेला आयी॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥६॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र धूप ला मैं निज का ध्यान लगाऊँ।
वसुकर्म नष्ट करके प्रभु आनंद अतीन्द्रिय पाऊँ॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥७॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र स्वफल ही है महामोक्षफल दाता।
जो भी ये पा लेता है परमात्म परमपद पाता॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥८॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय महामोक्षफलप्राप्तये निर्वपामीति स्वाहा।
सम्यक्चारित्र अर्घ्य ही है पद अनर्घ्य का दाता।
जो भी संचित करता है ध्रुव सिद्ध स्वपद है पाता॥
सम्यक्चारित्र त्रयोदशविध अंतरंग में लाऊँ।
निश्चयपूर्वक विकसितकर प्रभु मुक्तिसौख्य मैं पाऊँ॥९॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री सम्यक्चारित्र अर्घ्यावलि
पंचप्रकारचारित्र
( चौपई )
पंचप्रकार शुद्धचारित्र। धारण करते सुमुनि पवित्र।
बिन चारित्र असंभव मुक्ति। मुक्तिप्राप्ति की ये ही युक्ति॥
तजूँ असंयम हे भगवान। बनूँ संयमासंयमवान।
निज संयम धारूँ फिर देव। पाँचों संयम धरूँ स्वयमेव॥
ॐ ह्रीं श्री पंचप्रकारचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
१. सामायिक चारित्र
( वीर )
सब सावद्ययोग तज दूँ मैं भाव शुभाशुभ का कर दूँ त्याग।
सामायिकचारित्र धार लूँ निज स्वरूप से कर अनुराग॥१॥
सर्वजीव हैं केवलज्ञानमयी भावना यही भाऊँ।
समतारूपी परिणामों में रहूँ आत्मा ही ध्याऊँ॥२॥
निर्विकार स्वसंवेदन बल से राग-द्वेष करके परिहार।
छठवें से नवमें तक होता निश्चयसामायिक अविकार॥३॥
ॐ ह्रीं श्री सामायिकचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
२. छेदोपस्थापना चारित्र
सामायिक से हटकर यदि सावद्यरूप हो कुछ व्यापार।
प्रायश्चित्त करके उत्पन्नित दोष सभी कर दूँ परिहार॥१॥
छठवें से नवमें तक होता छेदोपस्थापना चारित्र।
आत्मधर्म में सुस्थापित हो जाऊँ मैं भी पवित्र॥२॥
ॐ ह्रीं श्री छेदोपस्थापनाचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
३. परिहारविशुद्धि चारित्र
जन्म समय से तीस वर्ष रह फिर जिनदीक्षा ग्रहण करें।
तीर्थंकर के पादमूल में आठ वर्ष अध्ययन करें॥१॥
नववाँ प्रत्याख्यानपूर्व पढ़ने पर हो परिहारविशुद्धि।
महावीर्यपति प्रमादविरहित सहित निर्जरा पाता शुद्धि॥२॥
कठिन आचरण करने वाले मुनियों को यह होता है।
नहीं विराधना जीवों की हो ऐसा संयम होता है॥३॥
तीर्थंकर को यहाँ प्रकट होता है यह चारित्र।
अति कम अवधिज्ञान के धारी जनम सबसे महापवित्र॥४॥
छठे गुणस्थान से सप्तम गुणस्थान तक होता है।
सब जीवों की रक्षा होती यह तो निज में होता है॥५॥
ॐ ह्रीं श्री परिहारविशुद्धिचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
४. सूक्ष्म सांपरायिक चारित्र
जब यह सूक्ष्मलोभ उदय हो तब यह संभव होता है।
सूक्ष्मसांपराय चारित्र जु दसवें तक ही होता है॥
जब कषाय का पूरा उपशम या क्षय हो तब होता है।
यह चारित्र शुद्ध संयमीमुनियों को ही होता है॥
ॐ ह्रीं श्री सूक्ष्मसांपरायिकचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
५. यथाख्यात चारित्र
मोहनीय के क्षय या उपशम से हो यथाख्यातचारित्र।
शुद्धआत्मा के भीतर ही थिर होना है यह चारित्र॥
गुणस्थान ग्यारहवें से यह चौदहवें तक होता है।
यह उपशान्तकषाय गुणस्थानी जीवों को होता है॥
क्षीणकषाय गुणस्थानवर्ती को निर्मल होता है।
यह संयोगकेवली अयोगकेवली जिन को होता है॥
भरतक्षेत्र काल पंचम में केवल प्रथम दो ही चारित्र।
यथाख्यातचारित्र प्राप्तकर हो जाऊँ मैं पूर्ण पवित्र॥
ॐ ह्रीं श्री यथाख्यातचारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
एक सौ पच्चीस भावनाएँ
( ताटंक )
अहिंसादि पाँचोंव्रत की पच्चीसभावनाएँ भाऊँ।
पंचपाप के पूर्ण त्याग की पाँचभावना उर लाऊँ॥१॥
मैत्री आदिक चारभावना अरु प्रशमादि भावना चार।
शल्यत्याग की तीन देह भवभोगत्याग की तीन विचार॥२॥
दर्शनविशुद्धि आदि भावना सोलह भाऊँ भलीप्रकार।
दशलक्षण की भव्यभावना दस भाऊँ होऊँ अविकार॥३॥
अनशनादि तप की द्वादशभावना हृदय में प्रभु लाऊँ।
अनित्यादि की प्रभु द्वादश वैराग्यभावनाएँ भाऊँ॥४॥
ध्यानभावना सोलह भाऊँ तत्त्वभावना भाऊँ सात।
रत्नत्रय की तीनभावना दर्शनज्ञानचरित्र सुख्यात॥५॥
अनेकान्त की एकभावना श्रुतभावना एक विख्यात।
इक शुद्धात्मभावना भाऊँ इक निर्ग्रंथभावना ख्यात॥६॥
द्रव्यभावना एक विविध विधि भाऊँ त्यागूँ भवभ्रम नेष्ट।
ये ही एकशतकपच्चीस भावनाएँ भाऊँ नित श्रेष्ठ॥७॥
इसप्रकार निर्मल होकर प्रभु निज अनुभव रसपान करूँ।
रत्नत्रय की परमभक्ति पा शाश्वतपद निर्वाण वरूँ॥८॥
ॐ ह्रीं श्री एकशतकपच्चीसभावनासहितसम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( वीरछंद )
तेरहविध चारित्र धार मुनि मन में लाते रंच न खेद।
अंतरंगतप छहप्रकार का तथा बाह्यतप के छह भेद॥१॥
प्रायश्चित्त विनय वैयावृत स्वाध्याय व्युत्सर्ग स्वध्यान।
छहप्रकार का अंतरंगतप धारण करते साधु महान॥२॥
अनशन अवमौदर्य तथा व्रत परिसंख्यान तथा रसत्याग।
कायक्लेश अरुविविक्तशय्यासन ये बाह्य सुतप अनुराग॥३॥
इनको पालन करने वाले महासंयमी हैं मुनिराज।
अट्ठाईस मूलगुणधारी मुनि बनते निजहित के काज॥४॥
ग्यारहअंग पूर्व चौदह के पाठी उपाध्याय मुनि ईश।
अट्ठाईस मूलगुण शोभित उपाध्याय के गुण पच्चीस॥५॥
जिनआगम का पठन कराते हैं संघस्थ सुमुनियों को।
आगम का रहस्य बतलाते सहजभाव से गुणियों को॥६॥
अट्ठाईस मूलगुण शोभित आचार्यों के गुण छत्तीस।
साधुसंग के संचालक हैं सर्वसाधुओं के हैं ईश॥७॥
द्वादशतप दशधर्म तथा षट्आवश्यकयुत पंचाचार।
तीनगुप्तियुत करुणाधारी देते हैं दीक्षा अनगार॥८॥
छयालीस गुणधारी अरहन्तों को सब वन्दन करते।
अष्टगुणों के स्वामी सिद्धों का नित अभिनन्दन करते॥९॥
दोषअठारह रहित केवली को करते हैं नित्य प्रणाम।
शुद्ध आत्मा ध्याते ध्याते पा लेते हैं निज ध्रुवधाम॥१०॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये पूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( दोहा )
महाअर्घ्य अर्पण करूँ, पाऊँ पद निर्वाण।
पा सम्यक्चारित्र उर, होऊँ महान॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
( वीर )
पहला आर्त्तध्यान है दूजा रौद्रध्यान है भवदुःखकार।
तीजा धर्मध्यान अरु चौथा शुक्लध्यान शिवसुखदातार॥१॥
इनके चार-चार भेद हैं सब मिल सोलह जानो आप।
इनको जाने बिना न होता निर्मल आत्मतत्त्व का जाप॥२॥
आर्त्तध्यान है चार भाँति का इष्टवियोग अनिष्टसंयोग।
तीजा पीड़ाचिन्तन जाने चौथा है निदान दुखरोग॥३॥
यह प्रशस्त भी होता है अरु अप्रशस्त भी होता है।
यही अन्ततोगत्वा पूरा भवदुःखदायी होता है॥४॥
रौद्रध्यान भी चार भाँति है जो है घोर महादुःख कंद।
हिंसानंदी मृषानंदि अरु चौर्यानंद परिग्रहानंद॥५॥
चारों घोरनरक दुःखदाता इन्हें न आने दो तुम पास।
रौद्रध्यान से बचो सदा ही जिन आगम का कर अभ्यास॥६॥
धर्मध्यान के चार भेद हैं स्वर्गादिक साता दाता।
सम्यग्दर्शन पाए बिन यह ध्यान नहीं उर में आता॥७॥
आज्ञाविचय अपायविचय विपाकविचय संस्थानविचय।
चौथे से पंचम षष्टम सप्तम तक होता है निर्भय॥८॥
शुक्लध्यान के चार भेद हैं उपशम क्षायिकश्रेणी युक्त।
शुक्लध्यान बिन कोई प्राणी कभी नहीं होता है मुक्त॥९॥
पहला पृथक्त्ववितर्क दूजा एकत्ववितर्क विचार।
तीजा सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाती व्युपरतक्रियानिवृत्ति चार॥१०॥
अष्टमगुणस्थान से होता पहला शुक्लध्यान प्रारंभ।
उपशम ग्यारहवें तक जाता आगे जाता क्षायिक रम्य॥११॥
क्षायिकचारित्र होने पर ही होता पूर्ण मोक्षसुख प्राप्त।
सादिअनंतानंत काल तक निजानंद रस होता व्याप्त॥१२॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यक्चारित्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
प्रभु सम्यक्चारित्र सुपूजन करके उर में हर्ष हुआ।
संयम के प्रति जगी रुचि उर इतना तो उत्कर्ष हुआ॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगंबरवेश॥
पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ६६ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))