श्री सम्मेद शिखर सिद्धक्षेत्र पूजा (सम्मेदाचल तीर्थ है) | Shri Sammed Shikhar Siddhakshetra Puja (Sammedachal Tirth Hai)

सम्मेदाचल तीर्थ है, सब तीर्थों का राज।
जहाँ तें शिवपुर को गये विंशति भी जिनराज।

आह्वानन विधि सौ करूँ, करूँ स्थापना सार
सन्निधि करण क्रियाकरी, मैं उतरू’ भव पार॥

ॐ ह्रीं श्री सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र अत्र अवतर २ संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री सन्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

क्षीराम्बुधि सारं, पयसमकारं, मिश्रित हेम शृंगार भरं।
जल धारा दीजे, अशुभ हरीजै, कर्ममलामल धौत करं।

पूजो गिरि धामं, शिखर सुठामं, बीस जिनेश्वर पद कमलं।
जहं भव्य विराजैं, महिमा छाजै पार्श्व जिनेश्वर सौख्य करं॥१॥ जलम्॥

कपूर सुमारं, जग उद्धारं, मिश्रित घसिये प्रेमकरी।
हेमादिक चित्रं जडित विचित्रं, चन्दन चरचौं भाव धारी। पूजो०॥ चन्दनम्॥

धवलाक्षत राशि, कमल सुवासी, तंदुल पूज्य सु अग्रधरं।
शशि किरण समानं, कीजे ज्ञानं, अक्षय पद जिम सौख्य करं। पू०॥ अक्षतं॥

चम्पक द्वय जातं, कमल विख्यातं, केतकी कुन्द मंदार चयं।
शुभ भोंगर लीजे, काम हणीजे, पद पूजीजे बीस जिनं। पूजो०॥ पुष्पम्॥

घेवर बहु पूरी, साकर चूरी, खज्जक लाडू सुवाली करी।
शुभव्यंजन लीजे, थाल भरीजे, क्षुधा उतारे भाव धरी। पूजोगि०। नैवेद्यं।

रत्नादिक दीपं, महन स्वरूपं, कर्पूरामल ज्योति करं,
वर कंचन पात्रं, जडित विचित्रं, भावे उतारो दीप वरं॥ पूजोगि०॥ दीपम्॥

कृष्ण गुरू चन्दन, तगर सुगंधं, अगरादिक बहुधूप चयं,
दशादिशी शुभवासं, कर्मविनाशं, श्री जिन आगे धूप करं॥ पूजोगि०। धूपम्॥

द्राक्षादिक सारं, कदली भारं, श्रीफल पूग जम्बीर फलं,
फणसादिक लीजे, थाल भरीजे, शीघ्र फल लीजे भविक अलं। पूजोगि०॥ फलम्॥

जल आदिक श्रीफल, अर्घ समुज्ज्वल, आरती गही करी ज्ञान करं,
जिन चरण उतारो, तीर्थ जुहारो, लक्ष्मी सेन शुभ भाव करं। पूजोगि०॥ अर्घ्यम्।

(जयमाला)

समेद शीखर सिद्ध्या जिन बीसं, वन्दौं भवियण भाव धरीशं।
शिखर वंध जिन पयडि विशालं, घंटा भेरी ध्वजा गुण मालं॥१॥

वन उन्नत जहां मधुक विराजे, पार्श्व जिनेश्वर महिमा छाजे।
उत्तम वन मधि वृक्ष विशालं, कदली स्तंभावली सुरसालं॥ शीखर० २॥

जय दुंदुभि नित मंगल नादं, सुनतां उपजे परमान्हदं।
परवत छ्यांड समुन्नत सोहे, देखत भविजन के मन मोहे॥ शिखर० ३॥

करत है रक्षा क्षेत्र भुपालं, सीता नाला सजल विशालं।
चैत्य अनुपम विंशति छाजे, मुक्ति गये बीसों जिन राजे॥ शिखर० ४॥

अवर न तीरथ शिखर समानं, देवेन्द्रादि सु करत प्रणामं।
जे भवि प्राणी यात्रों करहि अनुक्रमतैंते शिवतिय वरहि॥ शिखर०॥५॥

घत्ता- यह शुभ जयमाला, भाव रसाला, जे पठंति भवि भावधरि।
गुरु सकल सुकीर्ति, पट्ट सोहे मूर्ति लक्ष्मीसेन शुभ भाव धरि॥६॥

पूर्णाघ्यंम्॥


स्रोत: श्री प्राचीन पूजन संग्रह, पृष्ठ ६९ (श्री प्राचीन पूजन संग्रह | Shri Prachin Pujan Sangrah)