(सवैया इकतीसा)
सीमंधर जिनराय, समवसरणके माय,
राजैं सिंहपीठमांही, गंधकुटी जानिये,
तहंकी विभूति वर, वर्णि सकै कौन नर,
रचिय धनद जिहि, निज कर आनिये;
तीन लोककी बखान, लछमी सकल आन,
छाय रही जहां जान, तहां क्या बखानिये,
करत आह्वान दास, जोरी पाणि शीश नाय,
तिष्ठ तिष्ठ देव आय, पूज पद ठानिये।
(दोहा)
सीमंधर जिनवर प्रभु, तीन जगतके नाथ,
पूजन पद हित करत हौं, आह्वानन नय माथ।
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमान श्रीजिनेन्द्रदेव ! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इति आह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमान श्रीजिनेन्द्रदेव ! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमान श्रीजिनेन्द्रदेव ! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधिकरणम्।
(गीता छंद)
हिमवान के द्रह पद्मसों, निकसी नदी गंगा कही,
तसु नीर थीर गहीर निर्मल गालिके लीजे सही;
श्री समवसरण के मध्य, श्री जिनेन्द्रदेव निहारिके,
मन वचन काय लगाय पूजों, हर्ष बहु हिय धारिके।
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे जलं निर्वपामीति स्वाहा।
वर मलय गिरिको शीत चंदन, घसौ कुंकुम मेवही;
तिहिं मिले कदली नंदको भरि, हेम कुंभहि लेवही।
श्री समवसरण के मध्य, श्री जिनेन्द्रदेव निहारिके,
मन वचन काय लगाय पूजों, हर्ष बहु हिय धारिके।
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
झिनवा कमोद सुदेव जीरक, शाल सौरभयुत कही;
अनियार अंड निकार कै, परछाल थाल धरौं तहीं। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
बेला चमेली जाहि जूहि, मोंगरा के जानिये;
फल पिता पाटल कमलके, भरि थार कंचन आनिये। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
वर अर्द्धचन्द्र सुहाल फेनी, खाजला खुरमा वरे;
मोदक रसाजैं रसगुला, रसपूर भरु थारा भरे। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
शुभ दीप मणि कपूर के, अथवा घिरत के हैं कहे;
जिनके प्रकाश विकास सों, अंधमोह बाजत हैं तहे। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
दश गंध धूप लियाय सुन्दर, अगनि मांहि जराईये;
जसु धूम गंध सुपाय अलिगण, चहूं दिशि सों धाईऐ। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
लव मोच चोंच जंभीर नारंग, श्रीफलादिक जानिये,
सु अनार औ सहकारयुत, भरि थार कंचन आनिये। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल मलय अक्षत पुष्प नेवज, दीप धूप फलानही,
करी द्रव्य ईकठो आठहू भरि, थार कंचन आनही। श्री स०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानश्रीजिनेन्द्रदेवाय पूजनार्थे अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला
(दोहा)
समवसरणमें आईये, सीमंधरादि जिन वीश;
अष्टोत्तरशत नाम कहि, इन्द्र नमायो शीश।
(पद्धरी छंद)
तुम लोक हितू हो लोकपाल, तुम लोकपती होंगे दयाल;
तुम लोकमान्य हो लोकईष्ट, तुम लोकपिता परमोत्कृष्ट। १
तुम लोकबंधु हो लोकनाथ, तुम लोकोत्तम हो लोकगाथ,
तुम जिनधर्मी तुम जैनधर्म, तुम संचालक हो जैनधर्म। २
तुम जिनपति हो रक्षक दयाल, जिन आत्मा जैनिन पूज्यपाय;
तुम आप आपमें आप लीन, तुम आत्मवृत्ति धारक प्रवीन। ३
तुम हो अचिंत वृत्ति धरणहार, तुम समवसरण लक्ष्मी शिंगार;
तुम तो विंदावर जगत ज्येष्ठ, तुम ज्ञानमांहि स्वयमेव श्रेष्ठ। ४
तुम वदतांवर वदता के ईश धरणेन्द्र नमें तुम चरण शीश;
तुम कामशत्रुके हरण देव, जितमार नाम तुमरो कहेव। ५
तुम जन्म जरा मृतु कियो दूर, त्रिपुरारि नाम तासों हजूर;
तुम चार घातिया कर्मनाश, वर केवलज्ञान लह्यो प्रकाश। ६
तुम भव अनंत कीन्हें संहार, तासों अनंत जित नामधार;
तुम जीत्यो दुर्जय काल देव, तुम नाम मृत्युंजय है कहेव। ७
तुम लोकहितू सब कर्मचूर, तासों ईश्वर संज्ञा हजूर;
त्रैकाल चराचर सब लखेव, तुम तीन नेत्रधारक कहेव। ८
तुम मोह अंधको किन्हों हान, तुम नाम अंधकान्तक बखान;
वसु कर्मन में कियो चारि घात, है अर्ध नारीश्वर नाम तात। ९
तुम चार शरण मंगल अगाध, वच केवल अरहंत सिद्ध साध,
तुम उत्तम मंगल शरण देव, पद पंच परम पावन धरेव। १०
ॐ ह्रीं श्रीसमवसरणमध्यविराजमानसीमंधरादिजिनेन्द्रदेवेन्द्रदेवाय पूजनार्थे अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
स्रोत: श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़), पृष्ठ ९९ (श्री जिनेन्द्र पूजासंग्रह (सोनगढ़) | Shri Jinendra Puja Sangrah (Songadh))