श्री सजोतस्थित शीतलनाथ पूजा (है सजोत सुथान) | Shri Sajotsthit Sheetalnath Puja (Hai Sajot Suthan)

(छन्द गीता)

है सजोत सुथान तामें सुखद शीतलनाथजी।
हैं विराजे पद्म-आसन परम अनुभव-धाम जी।
छवि मनोहर शान्त अनुपम ध्यानमय गुण खान जी।
दर्श होतें पाप नाशें करें मन अमलान जी॥

(दोहा)

तीर्थंकर दशवें महा, ज्ञान दर्श सुख खान।
बल अनन्त गुणधाम जी, तिष्ठो मम ढिग आन॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्र अत्रावतरंावतर संवौषट्।

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्॥

(अष्टक)

चिर दुखिन जन्म जरा मरणसे यत्न कोई ना बने।
तुमको रहित-भव देख सुख-मय परमशुचि जललावने।
अब पूज शीतलनाथके पद परम शान्ति चढ़ाइये।
निज सुग्व अनुग्म पायके निज-जन्म सफल कराइये।

ॐ ह्रीं श्री शीतलनाथ जिनेन्द्राय जन्म जरा रोग विनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा॥ जलं॥१॥

भव ताप है नित क्लेशमय यासें न वश मेरा चले।
सुख चन्द्रमम शमकर तुम्हें चन्दन अमल निज हाथ ले।

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय भवाताप विनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा॥ चंदनं॥२॥

क्षति पाय भव भव दुख उठाए कथनको समरथ नहीं।
अक्षत चढ़ाऊं अक्षय पद लूँ ना विना सुख तिन नहीं॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा॥ अक्षतं॥३॥

यह काम जगको वश करै चहुँ गति भ्रमाता ही रहे।
या नाश हेतु सुपुष्प ध्याऊं शील गुण जासों रहे॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा॥ पुष्पं॥४॥

क्षुध रोग पीड़ित जीव जग नित देहकी निन्दा करे।
हर हर प्रभू नैवेद्य सुन्दर राखहूँ ताजे करे॥ अघ०

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय चरुं निर्वपामीति स्वाहा॥ नैवेद्यं॥५॥

हे मोहका अन्धेर भारी रत्नत्रय गोपे पड़े।
शुभ दीपले भक्ती करे तम हर स्वगुण सब दिख पड़े॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा॥ दीपं॥६॥

हैं अष्ट कर्म अनादि घेरे चैन जिय पावे नहीं।
तिन भस्म कारण धूप खेऊं कर्म-रिपु जीवें नहीं॥अघ०

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अष्ट-कर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा॥ धूपं। ७॥

संसार-फल अध्रुव सधै शिव-फल परमशुभ जानके।
ता हेतु सुन्दर फल चढ़ाऊ, चरण भक्ती ठानके॥ अघ०

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्ताय फलं निर्वपामीति स्वाहा॥ फलं॥८॥

अष्ट द्रव्य मिलाय उत्तम अर्घसे अर्चा करूँ।
अष्ट गुण निज शुद्ध लेके अमल धाम विराजहूँ॥ अघ०

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्ताय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥

(पंचकल्याणक अर्घ)

दिन अष्टम चैत अँधेरी, शुभ गर्भ रहे सुख ढेरी।
नंदा माता हरषाई, हम पूजें ध्यान लगाई॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय चैत्र वदी ८ गर्भकल्याणकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥ अर्घ्यं॥

वदि बारम माघ महीना, जन्मे भगवान अदीना।
लै इन्द्र मेरुगिरि आयो, कर न्हवन पूज सुख पायो॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय माघ वदी १२ जन्मकल्याणकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥ अर्घ्यं॥

बारस वदि माघ सुहाई, गृह तजि वनवास कराई।
निज आतम ध्यान सम्हारो, दिक् अम्बर ले तप धारो॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय माघ वदी १२ तप-कल्याणकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥ अर्घ्यं॥

चौदश वदि पौष प्रकाशा। निज केवलज्ञान हताशा।
समवसृति इन्द्र रचायो। शुभ तीर्थ प्रभू प्रगटायो॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथजिनेन्द्राय पौष वदी १४ ज्ञानकल्याणकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥ अर्घ्यं॥

अष्टम आसोज सुदीमें। सम्मेदगिरी शुभ थलमें।
हर कर्म अचल थल पायो। परमातम पद झलकायो॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय आसोज सुदी ८ मोक्षकल्याणकाय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥ अर्घ्यं॥

(जयमाला)

(दोहा)

शीतलनाथ अनन्त गुण, कहें कौन बुधिवान।
गणधर भी नहिं कहि सके, मैं क्या करूँ बखान॥

(पद्धरी छन्द)

जय जय महान गुणके अधीश, वंदूं चरण नित धारि शीश।
तव भक्ति करूँ निज मन लगाय, जासों भव विघ्न सहज पलाय॥
सुनराम देश शुभ भद्दिल थान, नरवद नरि तट यति करत ध्यान।
तीरथ सुखेत्त इक ग्राम खास, कियो चन्द्रगुप्त नृप जैन वास॥
अंकलईश्वर ताल्लुक लखाय, जिन मन्दिर जिन प्रतिमा सुहाय।
मुनि पुष्पदन्त बलिभूत आय, षट् खंड ग्रन्थ रचियो बनाय॥
ताकी टीका धवलादि जान, दक्षिण कन्हड़ामें शोभमान।
मुलवद्री नगर महान जान, तामें दर्शनकर हर्ष मान॥
वहां रामकुंआको जब खुदाय, अद्भूत प्रतिमा द्वे प्रगट थाय।
श्रीपार्श्वनाथ अंकलेश जाय, श्री शीतलनाथ सजोत आय॥
द्वै हाथ ऊँच पाषाण श्वेत, प्रतिमा सुशिल्प-युगको निकेत।
देखत देखत मन ना अघाय, संसार देह वैराग्य थाय॥
प्राचीन बहुत सम्वत् न लेख, निश्चय समाधि आदर्श देख।
वन्दे मुनि खग सुरपति अशेष, पीवत स्वातम रस देख देख॥
निर्ग्रथ वस्त्र भूषण विहीन, दिग् अम्बर छवि सोहे प्रवीण।
निर्मल गुण आकर शोभमान, वैराग्य लसत है अप्रमाण॥
भारत यह रत्न अपूर्व जान, पद्मासन सिद्ध समान मान।
जो भक्ति करै ते धन्य जीव, वे पावैं समकित धर्म-नींव॥
शीतल प्रभु गुणका हो विचार, जिनका जीवन पावन अपार।
दुखमा-सुषमाका काल जान, भद्दलपुर वंश इक्ष्वाक मान॥
पित दृढ़रथ नृप, नंदा सुमात, तज सोलह स्वर्ग जनम कराँत।

सुवरण वत् देह प्रकाश जान, नब्बे धनु ऊँचा शोभमान॥
आऊष वरप लख अंक वृक्ष, शोभत भव्यन प्रति कल्पवृक्ष।
देवो पुनीत वस्तर अहार, नीहार विना सेवत सुमार॥
गृह-धर्म माघ कर राज्य सार, शुभ नीति प्रजा सुख दे अपार।
बहु काल चारु सुव्रतन अधार, नहिं तृप्त भये निज सुख वितार॥
वैराग्य धार वनवास कीन, उरमें धारे शुभ रतन तीन।
व्यवहार मार्ग कारण सम्हार, निश्चय पथमें लहि आतम सार॥
आतम अनुभव रस पिवन काज, उपसर्ग सह सब ममत त्याज।
इस भांति घाति कर्मन जलाय, शुचि केवल बोध प्रगट कराय॥
उपदेश देय बहु सुाथ पाय, चारित्र धरे निज शक्ति लाय।
सम्यक्त-रत्न बहु जन लखाय, मिथ्या मत तज चित हर्ष लाय॥
यों काज स्वपर करके दयाल, सब कर्म जाळ हुए मुक्ति लाल।
सम्मेद थान अद्भूत विशाल, भवि जीव सदा नावत स्व भाल॥
हम कर्म-बंधसे अति मलीन, चित्त राग द्वेषमें सदा लीन।
जब क्लेश पड़े तब विलख जाय, जग माता हो उन्मत्त थाय॥
तातें चिरकाल भ्रमे अवार, भव तार तार जिनजी सधार।
मम क्रोध काम मद लोभ भार, हरिये हरिये श्रीजिन उदार॥
त्रय रत्न लहूँ धर उर विवेक, जानूं निज पर गहूँ आप एक।
छोडूँ ममता माया संताप, ध्याऊं आपीमें आप आप॥
जाचू तुमसे यह बार बार, शुचि भाव लहूँ मैं परम सार।
तातें तुम चरणों शरण आय, अपनी बिनती दीनी सुनाय॥

(घत्ता)

श्रीशीतल जिनराज तनी यह वर जयमाला।
करी सु आतम काज लखी सुन्दर गुणमाला॥
जो पहरे निज कंठ सरस शोभाको पावे।
आकुलता सब मेट आपनो सुक्ख बढ़ावे॥

ॐ ह्रीं श्रीशीतलनाथ जिनेन्द्राय महार्घं निर्वपामीति स्वाहा महार्घ्यं॥

(दोहा)

जो पूजे निज भक्तिसों, श्रीशीतल महाराज।
विघ्न सकल ताके टरैं, पावे आतम काज॥१॥
जेठ वदी आठम दिना, शून्य आठ नव एक।
सम्वत विक्रम सोम दिन, रचि सजोत गुण टंक॥२॥
भव-सागरकें शोपको, जिन गुण सूर्य्य समान।
जो ध्यावे चितमें सदा, सुखदधि लहे महान॥३॥

इत्याशीर्वादः।


स्रोत: श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह, पृष्ठ १५१ (श्री सिद्धक्षेत्र पूजा संग्रह | Shri Siddhkshetra Puja Sangrah)