श्री सहस्रकूट जिन चैत्यालय पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Sahasrakut Jin Chaityalay Pujan (Rajmal Pavaiya)

जयति सहस्रकूट चैत्यालय परम पूज्य अति मन भावन।
एक सहस्र अष्ट जिन प्रतिमाओं से शोभित हैं अतिपावन॥
एक सहस्र अष्ट लक्षणयुत जिन प्रभु पूर्ण ज्ञान सुखरूप।
अमल अनंतगुणों के स्वामी दर्शज्ञानयुत त्रिभुवन भूप॥

एक सहस्र दिव्य नेत्रों से लखा इन्द्र ने प्रभु का रूप।
फिर भी तृप्ति नहीं हो पाई ऐसा जिनवर बालस्वरूप॥
एक सहस्र अष्ट नामों से समवशरण में स्तुति की।
प्रभु के नाम अनंत, किन्तु थी शक्ति नहीं लघु विनती की॥

दर्शन करते ही प्रभु चरणों की पूजन का भाव हुआ।
शुभ भावों की अष्ट द्रव्य लेते ही पाप अभाव हुआ॥
मैं लघु दीन कर्म वसु पीड़ित प्रभु पूजन करने आया।
भेदज्ञान संपदा प्राप्त करने को चरण शरण आया॥

ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूटचैत्यालयस्थजिनबिम्बसमूह अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूटचैत्यालयस्थजिनबिम्बसमूह अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूटचैत्यालयस्थजिनबिम्बसमूह अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

ज्ञान स्वभावी निर्मल जल का सागर उर में लहराता।
फिर भी भव सागर भंवरों में जन्म मरण के दुख पाता॥
भव्य महान सहस्रकूट चैत्यालय को सादर वंदन।
एक सहस्र अष्ट जिन प्रतिमाओं को सविनय करूँ नमन॥१॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि.।

ज्ञान स्वरूपी शीतलतामय निज स्वभाव चंदन अविकार।
फिर भी भव की भीषण ज्वाला में जलपाया कष्ट अपार॥भव्य.२॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।

ज्ञान स्वरूपी उज्ज्वल अक्षत पुंज हृदय में भरे अटूट।
फिर भी अविनाशीअखंड मै पान सका निजअक्षयकूट॥भव्य३॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूटचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो अक्षयपदप्राप्तयेअक्षतं नि.।

ज्ञानस्वरूपी परम सुगंधित पुष्पों का निज मे उपवन।
फिर भी मै निष्काम नहीं बन पाया अब तक हे भगवन॥भव्य४॥
ॐ ह्रीं श्रीसहस्रकूटचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि.।

ज्ञानस्वरूपी सरस मनोरम तृप्तिपूर्ण नैवेद्य स्वयम्।
फिर भी क्षुधारोग से पीड़ित आश्चर्य अद्भुत अनुपम॥
भव्य महान सहस्रकूट चैत्यालय को सादर वंदन।
एक सहस्र अष्ट जिन प्रतिमाओं को सविनय करूँ नमन॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीसहस्रकूटचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।

ज्ञानस्वरूपी स्वपर प्रकाशी ज्ञान सूर्य निज अंतर में।
फिर भी भ्रमतम के कारण प्रभुभटक रहा दुखसागर में।भव्य॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीसहस्रकूटचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।

ज्ञानस्वरूपी सहजानंदी विमल धूप से हूँ परिपूर्ण।
फिर भी दुखी नहीं कर पाया अब तक अष्टकर्म अरिचूर्ण॥भव्य७॥
ॐ ह्रीं श्रीसहस्रकूटचैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।

ज्ञानस्वरूपी शिवफलधारी अविकारी हूँ सिद्धस्वरूप।
फिर भी भवअटवी मे अटका होकर तीनलोक का भूप।भव्य॥८॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।

ज्ञान स्वरूपी चिदानंद चैतन्य अनंत गुणों से पूर।
पद अनर्घ्य कैसे पा सकता जब तक निज परिणति से दूर॥९॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तय अर्घ्य नि.।

(जयमाला)

कूट सहस्र महान का चैत्यालय जिनधाम।
जिन बिम्बो में स्वयं का बिम्ब लखूँ अभिराम॥
जय जय जय जय श्री जिनेन्द्र जय वीतराग अरिहंत महान।
जय जय जय सर्वज्ञ जिनेश्वर परम पूज्य पावन भगवान॥१॥
कमल प्रभा सम प्रभा आपकी शुक्ल लेश्या के धारी।
परमौदारिक देह आपकी कोटिक सूर्य प्रभा हारी॥२॥
पद्म राग मणि प्रभा दुग्ध मे ज्यो होती है पूरी व्याप्त।
समवशरण मे दीप्ति आपकी व्यापित हरती भव संताप॥३॥

मोह चक्र को तुमने जीता परम समाधि भाव द्वारा।
धर्म चक्र का किया प्रवर्तन कर्म चक्र तुमसे हारा॥४॥
अष्ट कर्म अरि चक्र तोड़कर पावन सिद्ध चक्र पाया।
चढ़ लोकाग्र शिखर पर स्वामी तुम प्रभु सिद्ध हुये भगवान॥५॥
गुण अनंत से भूषित स्वामी अष्ट स्वगुण हैं श्रेष्ठ प्रधान।
ऐसा सिद्ध स्वरूप विमल कब मै पाऊँ अंतर्यामी॥६॥
एक शुद्ध ज्ञायक स्वरूप कब प्रगटाऊँगा हे स्वामी।
भक्ति भाव से पूजन करके निज स्वरूप का भान करूँ॥७॥
सम्यक्दर्शन सहज प्राप्तकर परम मोक्ष कल्याण वरूँ॥८॥
ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयस्थ जिनबिम्बेभ्यो पूर्णार्घ्य नि.।

कूट सहस्र महान का चैत्यालय सुखकार।
मन वच तन जो पूजते हो जाते भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलिंक्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री सहस्रकूट चैत्यालयेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १६७ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))