(दोहा)
चौबीस जिन पद प्रथम नाम, दुतिय सुगणाधर पांय।
तृतिय पंच परमेष्ठि को, चौथे शारद माय॥
मन वच तन ये चरनयुग, करहुं सदा परनाम।
ऋषिमण्डल पूजा रचा, बुधि बल द्यो अभिराम॥
(अडिल्ल छन्द)
चौबीस जिन वसु वर्ग पंच गुरु जे कहे,
रत्नत्रय चव देव चार अवधी लहे।
अष्ट ऋद्धि चव दोय सूर ह्रीं तीन जू,
अरहंत दश दिकपाल यन्त्र में लीन जू॥
(दोहा)
यह सब ऋषिमण्डल विषै, देवी देव अपार।
तिष्ठ तिष्ठ रक्षा करो, पूजूं वसु विधि सार॥
ॐ ह्रीं वृषभादिचतुर्विंशतितीर्थङ्करअष्टवर्गअर्हदादिपंचपद-दर्शनज्ञानचारित्रसहितचतुर्णिकायदेवचतुःप्रकारअवधिधारकश्रम-णअष्टऋद्धिसंयुक्तचतुर्विंशतिसूरित्रिह्रींअर्हद्विम्बदशदिक्पालयंत्र-सम्बन्धिपरमदेवा अत्र अवतरत अवतरत संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठत तिष्ठत ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधीकरणम्।
(हरिगीता छन्द)
क्षीर उदधि समान निर्मल तथा मुनि-चित-सारसो।
भर भृङ्ग मणिमय नीर सुन्दर तृषा-तुरित निवार सो॥
जहां सुभग ऋषिमण्डल विराजै पूजि मन वच तन सदा।
तिस मनोवांछित विमल सबसुख स्वम में दुख नहिं कदा॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
मलय चन्दन लाय सुन्दर गंध सों अलि झंकरै।
सो लेहु भविजन कुंभ भरिके तप्त दाह सबै हरै॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।
इन्दु किरणा समान सुन्दर जोति मुक्ता की हरैं।
हाटक रकेबी धारि भविजन अक्षय पद प्राप्ती करैं॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
पाटल गुलाब जुही चमेली मालती बेला घने।
जिस सुगन्धित कलहंस नाचत फूल गुथि माला बने॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्द्ध चन्द्र समान फेनी मादकादिक ले घने।
घृतपक्क मिश्रित रस सु पूरे लख क्षुधा डायनि हने॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
मणि दीप ज्योति जगाय सुन्दर वा कपूर अनूपकं।
हाटक सुथाली मांहि धरिके वारि जिनपद धूपकं॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
चन्दन सु कृष्णागरु कपूर मंगाय अग्नि जराइये।
सो धूप-धूम्र अकाश लागी मनहुं कर्म उड़ाइये॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
दाडिम सु श्रीफल आम्र कमरुख और केला लाइये।
मोक्ष फल के पायब को आश धरि करि आइये॥
जहां सुभग ऋषि०॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय फलं निर्वपामीति स्वाहा।
जल फलादिक द्रव्य लेकर अर्घ सुन्दर कर लिया।
संसार राग निवार भगवन् वारि तुम पद में दिया॥
जहां सुभग ऋषिमण्डल विराजै पूजि मन वच तन सदा।
तिस मनोवांछित मिलत सब सुख स्वप्न में दुख नहिं कदा॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय यन्त्रसम्बन्धिपरमदेवाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्घावली।
(अडिल्ल छन्द)
ऋषभ जिनेश्वर आदि अन्त महावीर जी,
ये चौविस जिनराज हरें भवपीर जी।
ऋषि-मण्डल बिच ही विषै राजैं सदा,
पूजूं अर्घ बनाय होय नहि दुख कदा॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय वृषभादिचतुर्विंशतितीर्थङ्करपरमदेवाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
आदि कवर्ग सु अन्तज्ञानि शाषासहा,
य वसुवर्ग महान यन्त्र में शुभ कहा।
जल शुभ गंधादिक वरद्रव्य मंगायके,
पूजहुं दोऊ करजोर शीश निज नायके॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय कवर्गाद्यष्टवर्गसहिताय हल्लूं परमयंत्राय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(काजनी मोहिनी छन्द)
परम उत्कृष्ट परमेष्ठी पद पांच को,
नमत शतइन्द्र खगवृन्द पद सांच को।
तिमिर अघनाश करण को तुम अर्क हो,
अर्घ लेय पूज्य पद देत बुद्धि तर्क हो॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय पंचपरमेष्ठिपरमदेवाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(सुन्दरी छन्द)
सुभग सम्यग्दर्शन ज्ञान जू,
अरु चारित्र सुधाकर मान जू।
अर्घ सुन्दर द्रव्य सु आठ ले,
चरण पूजहुं आज सु ठाठ ले॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्रेभ्योऽर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(हरिगीता छन्द)
भवनवासी देव व्यन्तर ज्योतषी कल्पिन्द्र जू,
जिनगृह जिनेश्वर देव राजै रत्न के प्रतिबिम्ब जू।
तोरण ध्वजा घण्टा विराजै चंवर ढरत नवीन जू,
वर अर्घ ले तिन चरण पूजों हर्ष हिय अति लीन जू॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय भवनेन्द्रव्यंतरेन्द्रज्योतिरिन्द्रकल्पेन्द्रचतुःप्रकारदेवगृहेभ्यः श्रीजिनचैत्यालयसंयुक्तभ्यः अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
अवधि चार प्रकार मुनि, धरत जे ऋषिराय।
अर्घ लेय तिन चरण जजि, विघ्न सघन मिटजाय॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थेभ्यः चतुःप्रकारअवधिधारकमुनिभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(भुजंगप्रयात छन्द)
कहो आठ ऋद्धू धरे जे मुनीशं,
महा कार्यकारी बखानी गनीशं।
जल गंध आदि दे जजो चर्न नेरे,
लहों सुख सवेरे हरो दुःख फेरे॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थेभ्यो अष्टऋद्धिसहितमुनिभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री देवी प्रथम बखानी, इन आदिक चौबीसों मानी।
तत्पर जिनभक्ति विषै है, पूजत सब रोग नशैं हैं॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थेभ्यः श्रीआदिचतुर्विंशतिदेवीभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(हंसा छन्द)
यंत्र विषै वरन्यो तिरकोन, ह्रीं तहं तीन युक्त सुखमोन।
जल फलादि वसु द्रव्य मिलाय, अर्घ सहित पूजूं शिरनाय॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय त्रिकोणमध्ये त्रिह्रींसंयुक्ताय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(तोमर छन्द)
दस आठ दोष निवारि, छियालीस महागुण धारि।
वसु द्रव्य अनूप मिलाय, तिन चर्न जजों सुखदाय॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय अष्टादशदोषरहिताय षट्-चत्वारिंशत्महागुणयुक्ताय अर्हत्परमेष्ठिने अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(सोरठा)
दश दिश दश दिक्पाल, दिशानाम सो नामवर।
तिनगृह श्रीजिनआल, पूजों मै बन्दौं सदा॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थेभ्यो दशदिक्पालेभ्यो जिनभक्तियुक्तेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(दोहा)
ऋषिमण्डल शुभयन्त्र के, देवी देव चितारि।
अर्घ सहित पूजहुं चरन, दुख दारिद्र निवारि॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थेभ्यो ऋषिमण्डलसम्बन्धिदेवीदेवेभ्यो अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला।
(दोहा)
चौबीसों जिन चरन नमि, गणधर नाऊं भाल।
शारद पद पंकज नमूं, गाऊं शुभ जयमाल॥
जय आदीश्वर जिन आदिदेव, शत इन्द्र जजें मैं करहुं सेव।
जय अजित जिनेश्वर जे अजीत, जे जीत भये भव ते अतींत॥
जय सम्भव जिन भवकूप मांहि, डूबत राखहु तुम शर्म्म आंहि
जय अभिनन्दन आनन्द देत, ज्यों कमलों पर रवि करत हेत॥
जय सुमति सुमति दाता जिनंद, जै कुमति तिमिर नाशन दिनंद
जय पद्मालंकृत पद्मदेव, दिन रैन करहुं तव चरन सेव॥
जय श्रीसुपार्श्व भवपाश नाश, भविर्जानन कूं दियो मुक्तिवाम
जय चन्द दिनेश दयानिधान, गुणसागर नागर सुख प्रमान॥
जय पुष्पदंत जिनवर जगीश, शतइन्द्र नमत नित आत्मशीश
जय शीतल वच शीतल जिनंद, भवताप नशावत जगत चन्द॥
जय जय श्रेयांसजिन अति उदार, भवि कंठमांहि मुक्ता सुहार
जय वासुपूज्य वासव खगेश, तुम स्तुति करि पुनि नमि हैं हमेश
जय विमल जिनेश्वर विमलदेव, मलरहित विराजत करहुं सेव।
जय जिन अनंत के गुण अनंत, कथनी कथ गणधर लहे न अंत
जय धर्मधुरन्धर धर्मवीर, जय धर्मचक्र शुचि न्याय वीर।
जय शांतिजिनेश्वर शांतभाव, भववन भटकत शुभमग लखाव॥
जय कुंथु कुंथुवा जीव पाल, सेवक की रक्षा करि कृपाल।
जय अरहनाथ अरि कर्म शैल, तपवज्र खंड लहि मुक्ति गैल॥
जय मल्लि जिनेश्वर कर्म आठ, मल डारे पायो मुक्ति ठाठ।
जय सुव्रत मुनि सुव्रत धरन्त, जय सुव्रत व्रत पाळत महन्त॥
जय नमि नमत सुरवृन्द पांय, पदपंकज निरखत शीश नाय
जय नेमि जिनन्द दयानिधान, फैलायो जग में तत्त्वज्ञान॥
जय पारशजिन आलस निवारि, उपसर्ग रुद्रकृत जीत धारि।
जय महावीर महाधीरधार, भवकूप थकी जग तैं निकार॥
जय वर्ग आठ सुन्दर अपार, तिन भेद लखत बुध करत सार।
जय परमपूज्य परमेष्ठि सार, जिन सुमरत बरसे आनन्द धार॥
जय दर्शन ज्ञान चरित्र तीन, ये रत्न महा उज्वल प्रवीन।
जय चार प्रकार सुदेव सार, तिनके गृह जिन मंदिर अपार॥
जो पूजै वसुविधि द्रव्य न्याय, मै इत जजि तुम पद शीश नाय
जो मुनिवर धारत अवधि चारि, तिन पूजें भवि भवसिन्धु पार॥
जा आठ ऋद्धि मुनिवर धरंत, ते मोपै करुणा करि महंत।
चौबीस देवि जिन भक्तिलीन, बन्दन ताको सुपगेच कीन॥
जे ह्रीं तीन त्रैकोण मांहि, तिन नमत सदा आनन्द पाहिं।
जय जय जय श्रीअरहंत बिम्ब, तिन पद पूजूं मै छोड़ डिंब॥
जो दस दिक्पाल कहे महान, जे दिशा नाम सो नाम जान।
जे तिनके गृह जिनराज धाम, जे रत्नमई प्रतिमाभिराम॥
ध्वज तोरन घण्टा युक्तसार, मोतिन माला लटकें अपार।
जे तो भवि वंदें हैं अनूप, तहँ राजत हैं जिनराज भूप॥
जय मुद्रा शांति विराजमान, जो लखि वैराग्य बढ़े महान।
जे देवीदेव सु आय आय, पूजें तिन पद मन वचन काय।
जल मिष्ट सु उज्वल पय समान, चन्दन मलयागिरि को महान
जे अक्षत अनियारे सुलाय, जे पुष्पन की माला बनाय।
वर मधुर विविध ताजी अपार, दीपक मणिमय उद्योतकार॥
जे धूप सु कृष्णागरु सुखैय, फल विविध भांति के मिष्ट लेय।
वर अर्घ अनूपम करत देव, जिनराज चरण आगे चढ़ेव॥
फिर मुखतैं स्तुति करते उचार, हो करुणानिधि संसार तार।
मैं दुःख सहे संसार ईश, तुमर्ते छानी नांही जगीश॥
जे इहविधि मौखक स्तुति उचार, तिन नशत शीघ्र संसारभार
इह विधि जो जन पूजन कराय, ऋषिमंडल यंत्र सुचित्त लाय॥
जे ऋषिमण्डल पूजा करन्त, ते रोग शोक संकट हरन्त।
जे राजा रन कुल वृद्धि जान, जल दुर्ग सुगज केहरि बखान॥
जे विपत घोर अरु कहि मसान, भय दूर करैं यह सकल जान
जे राजभ्रष्ट ते राज पाय, पद-भ्रष्ट थकी पद शुद्ध थाय॥
धनअर्थी धन पावै महान, यामें संशय कछु नाहिं जान।
भार्याअर्थी भार्या लहन्त, सुतअर्थी सुत पावे तुरन्त॥
जे रूपा सोना ताम्रपत्र, लिख तापर यन्त्र महा पवित्र।
ता पूजैं भागें सकल रोग, जे वात पित्त ज्वर नाशि शोग॥
तिन गृहर्ते भूतपिशाच जान, ते भाग जाहिं संशय न आन
जे ऋषिमंडल पूजा करंत, ते सुख पावत कहि लहै न अंत॥
जब ऐसो मैं मनमाहिं जान, तब भावसहित पूजा सुठान।
वसुविधि से सुन्दर द्रव्य न्याय, जिनराजचरण आगे चढ़ाय॥
फिर करत आरती शुद्ध भाव, जिनराज सभी लख हर्ष आव।
तुम देवन के हो देव देव, इक अरज चित्त में धारि लेव॥
जे दीनदयाल दया कराय, जो मैं दुखिया इह जग अमाय।
जे इस भव वन में वासलीन, जे काल अनादि गमाय दीन॥
मैं भ्रमत चतुर्गति विपिन मांहि, दुख सहे सुक्ख को लेश नांहि
ये कर्म महारिपु जोर कीन, जे मनमाने बहु दुःख दीन॥
ये काहू को नहिं डर धरायं, इनतैं भयभीत भयो अघाय।
यह एक जन्म की बात जान, मैं कह न सकत हूँ देव मान॥
जब तुम अनंत परजाय जान, दरशायो संसृति पथ विधान।
उपकारो तुम बिन और नांहि, दीखत नाहीं इस जगत मांह॥
तुम सबलायक ज्ञायक जिनंद, रत्नत्रय सम्पत्ति द्यो अमंद।
यह अरज करूँ मैं श्रीजिनेश, भव भव सेवा तुम पद हमेश॥
भव भव में श्रावक कुल महान्, भव भव में प्रकटित तत्त्वज्ञान।
भव भव में व्रत हा अनागार, तिस पाळनतैं हों भवाब्धि पार
ये योग सदा मुझको लहान, हे दीनबन्धु करुणा-निधान।
“दौलत आसेरी” मित्र दोय, तुम शरण गही हर्षित सुहोय॥
(घत्तानन्द छन्द)
जो पूजै ध्यावै, भक्ति बढ़ावै, ऋषिमण्डल शुभ यंत्र तनी।
याभव सुख पावै, सुजस लहावै, परभव स्वर्ग सुलच्च धनी॥
ॐ ह्रीं सर्वोपद्रवविनाशनसमर्थाय रोगशोकसर्वसंकटहराय सर्वशान्तिपुष्टिकराय, श्रीवृषभादिचतुर्विंशतितीर्थङ्करअष्टवर्गअर्ह-दादिपंचपददर्शनज्ञानचारित्रसहिताय चतुर्णिकायदेवचतुःप्रकार-अवधिधारकश्रमणअष्टऋद्धिसंयुक्तचतुर्विंशतिसूरित्रिह्रींअर्हद्वि-म्बदशदिक्पालयंत्रसम्बन्धिपरमदेवाय पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
आशीर्वाद।
(कुण्डलिया)
ऋषिमण्डल शुभ यंत्र को, जो पूजै मन लाय।
ऋद्धि सिद्धि ता घर बसै, विघ्न सघन मिटजाय॥
विघ्न सघन मिट जाय, सदा सुख वो नर पावै।
ऋषिमण्डल शुभ यंत्र तनी, जो पूज रचावै॥
भाव भक्ति युत होय, सदा जो प्राणी ध्यावै।
या भव में सुख भोग, स्वर्ग की सम्पत्ति पावै॥
या पूजा परभाव मिटे, भव भ्रमण निरन्तर।
यातैं निश्चय मानि करो, नित भाव भक्तिधर॥
इत्याशीर्वादः। पुष्पांजलिं क्षिपेत्।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ३९२ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)