ऋजुकूला तट वीर ने पाया के बल ज्ञान।
ज्ञान भूमि को नमन करू करूँ आत्म कल्याण॥
ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर
ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्।
बावद्रव्य निर्जरा का नीर लाऊँगा।
त्रिविध रोग नाश हेतु मैं चढ़ाऊंगा॥
भूमि ऋजुकूलातट नमन करूँगा।
महावीर चरणों में शीश धरूँगा॥१॥
ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
भाव द्रव्य निर्जरा की गंधलाऊंगा।
नाश संसारताप सौख्य पाऊंगा॥भूमि.२॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।
पूर्ण निर्जरा के अक्षतों के पुंज ले।
अक्षय पद प्राप्त करूँ आत्मकुंज ले॥
भूमि ऋजुकूलातट नमन करूँगा।
महावीर चरणों में शीश धरूँगा॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्ताय अक्षतं नि.।
भावद्रव्य निर्जरा के पुष्प लाऊँगा।
काम भव नाश महाशील पाऊँगा॥भूमि४॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
भाव द्रव्य निर्जरा के चरु चढ़ाऊंगा।
पूर्ण तृप्ति हेतु आत्मा को ध्याऊंगा॥भूमि.॥५॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।
भाव द्रव्य निर्जरा के दीप लाऊंगा।
मोह मिथ्यात्व नाश ज्ञान पाऊंगा॥भूमि.६॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।
भाव द्रव्य निर्जरा की धूप लाऊंगा।
अष्टकर्म नाका सिद्धत्व पाऊंगा॥भूमि॥७॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपंनि.।
भाव द्रव्य निर्जरा के चढ़ाऊंगा।
मोक्षफल महान आज अभी पाऊँगा॥भूमि.॥८॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.।
भाव द्रव्य निर्जरा के अर्घ्य लाऊंगा।
पद अनर्घ्य की स्वभावना सजाऊँगा॥भूमि.॥९॥
ॐ ह्रीं श्रीऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
ऋजुकूलातट चलो साथियों महावीर महिमा गाए।
तीर्थकर सर्वज्ञ जिनेश्वर की पूजन कर हर्षाए॥१॥
तपस्या वर्ष द्वादश कर सहे उपसर्ग दुखदायी।
कर्म उदयावली जानी किया निज ध्यान सुखदायी॥२॥
सरिता ऋजुकूला के तट पर प्रभो ने आकर किया चिंतन।
लक्ष्य शुद्धात्म को लेकर किया निज रूप का मंथन॥३॥
चढ़े श्रेणी क्षपक स्वामी ध्यान धर शुक्ल अतिपावन।
लिया अंतमुहूर्त में ही ज्ञान केवल्य मन भावन॥४॥
गगन से पुष्प वर्षा की झड़ी जैसी लगी मनहर।
इन्द्र सुर आदि सब आए हृदय में मोह अति भरकर॥५॥
हुई जय कार जिनवर की मिला अरहंत पद उत्तम।
समवसृत की हुई रचना जगत में श्रेष्ठ सर्वोत्तम॥६॥
सरिता ऋजुकूला के तट पर हुआ उत्सव महा भारी।
अनेकों भव्य जीवों ने सहज की तप की तैयारी॥७॥
वीर तीर्थकर अंतिम हमारे महावीर स्वामी।
नमन ऋजुकूला के तट को हुए प्रभु ज्ञानपति नामी॥८॥
ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो अर्घ्य नि.।
ऋजुकूला तट वंद्यकर करूँ आत्म कल्याण।
मुझको तारेंगे प्रभो महावीर भगवान॥
पोदनप्रभु पति विख्यात बाहुबली बन्दूँ।
निज आत्म तत्व संपूर्ण सादर अभिनन्दूँ॥
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री ऋजुकूलातट अतिशयक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १६५ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))