रावण के सुत आदिकुमार आदि ने कर निज मे विश्राम।
साढ़े पाँच कोटि मुनियों ने पाया सिद्धालय का धाम॥
रेवाटट की सिद्धभूमि को मन वच काया सहित प्रणाम।
पूजन कर मै निज स्वभाव से पाऊँ मुक्तिपुरी अविराम॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्र अत्रमम् सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
रेवा का निर्मल नीर प्रासुक कर लाया।
मिथ्यातम करने क्षीण चरणों मे आया॥
रेवाटट भव्य विशाल सिद्ध भूमि नामी।
जय साढ़े पांच करोड़ मुनि शिवपुर गामी॥१॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि.।
शीतल चंदन के संग केशर घिस लाया।
यह क्रोध कषाय विनाश करने मै आया। रेवाटट.॥२॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।
मुक्तासम तंदुल पुंज चरणो मे लाया।
यह मान कषाय विनाश करने मै आया। रेवाटट.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि.।
सुरतरु के सुमन अनेक भावमयी लाया।
यह माया पूर्ण विनाश करने मै आया।
रेवाटट भव्य विशाल सिद्ध भूमि नामी।
जय साढ़े पांच करोड़ मुनि शिवपुर गामी॥४॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
षटरस व्यंजन नैवेद्य चरणो मे लाया।
अब लोभ कषाय विनष्ट करने मै आया॥रेवाटट॥५॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।
दीपक का दिव्य प्रकाश चरणों मे लाया।
अज्ञान मोह भ्रम नाश करने मै आया॥रेवाटट.॥६॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं नि.।
शुचिमय शुभधूप दशांग चरणों मे लाया।
कर्मों की प्रकृति विनाश करने मै आया॥रेवाटट.॥७॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.।
फल सुरतरु महा मनोज्ञ चरणों मे लाया।
शुभ अशुभ विभाव विनाश करने मै आया॥रेवाटट.॥८॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तये फलं नि.।
यह अर्घ सजाकर नाथ चरणों मे लाया।
भव बंधन सर्व विनाश करने मै आया॥रेवाटट.॥९॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ पदप्राप्ताय अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
रेवाटट पूजन करूँ श्री मुनियो की आज।
अष्ट कर्म जंजालहर पाऊँ शिवपद राज॥
जंबूद्वीप सुभरत क्षेत्र मे मध्य देश हे मन भावन।
नदी नर्वदा रेवाटट हे सिद्धभूमि अति ही पावन॥१॥
पंच महाव्रतधारी मुनियों ने आ कर निज ध्यान किया।
वस्तु स्वरूप चिंतवन करके निर्मल सम्यक्ज्ञान लिया॥२॥
छठे सातवें गुणस्थान मे सदा झूलते बड़भागी।
धर्मध्यान मे रत रहते थे मुक्ति वधू के अनुरागी॥३॥
किया परम पुरुषार्थ ज्ञानमय क्षायिक श्रेणी पर आए।
शुक्लध्यान के प्रथम चरण मे घातिकर्म कुछ विनशाए॥४॥
द्वितीय शुक्ल से आते ही घातिया शेष विध्वंस किये।
सैंतालिसघाति क्षयकर सोलह अघाति भी ध्वंसकिये॥५॥
प्रगट अनंत चतुष्टय करके वीतराग अरहंत हुए।
दे उपदेश भव्य जीवों को प्रभु सर्वज्ञ महंत हुए॥६॥
प्रतिमायोग किया धारण फिर योग अभाव किया नामी।
गुणस्थान चौदहवाँ पाया प्रकृति बहत्तर हर स्वामी॥७॥
शेष प्रकृति तेरह भी नाशी देह नाश प्रभु शुद्ध हुए।
एक समय मे लोकशिखर जा सिद्धशिला पर सिद्धहुए॥८॥
साढ़े पाँच कोटि मुनियों ने इस तट से शिवपद पाया।
गुण अनंत निज मे प्रगटाए सिद्ध दशा को प्रगटाया॥९॥
मै भी कब यह अपूर्व अवसर पाऊँगा स्वामी बोलो।
मिथ्यादर्शन से अंधा हूँ प्रभु मेरी आँखें खोलो॥१०॥
ज्ञानांजन की एकशलाका नयनो मे भर दो स्वामी।
जो अनादि का अंधापन है पलभर मे हर दो स्वामी॥११॥
सिद्धक्षेत्र की पूजन का फल यही चाहता हूँ भगवान।
सम्यक्दर्शन मुझे प्राप्त हो मै अब करूँ आत्म कल्याण॥१२॥
ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.।
रेवाटट से जो हुए परम सिद्ध भगवान।
मन वच तन जो पूजते पाते मुक्ति महान॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र-ॐ ह्रीं श्री रेवाटट सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ९३ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))