रेशंदीगिरि नयनागिरि निर्वाण भूमि सुन्दर अनुपम।
वरदत्तादिक पंचमुनीश्वर मोक्ष गए हर कर भवतम्॥
परम तपस्या द्वारा मुनियों ने पाया था केवलज्ञान।
अन्तिम शुक्ल ध्यान से पाया सिद्धालय बन्दूँ धर ध्यान॥
रेशंदीगिरि क्षेत्र को बंदू बारम्बार।
नयनों में आनन्द का आया पावन ज्वार॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्र अत्रमम सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
निर्मल जल की भेंट चढ़ाकर जन्म मरण का करूँ अभाव।
क्रोध लोभ मद माया नाशूँ नाशूँ सकल विकारी भाव॥
रेशंदीगिरि नयनागिरि के सिद्ध क्षेत्र को करूँ प्रणाम।
वरदत्तादिक पंच महाऋषियों को मैं बन्दू वसुयाम॥१॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
शीतल चंदन भेंट चढ़ाकर भव पीड़ा का करूँ अभाव।
मिथ्याभ्रम की तपन मिटाऊँ नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी॥२॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं नि.।
उज्जवल अक्षत भेंट चढ़ाकर भवसागर का करूँ अभाव।
पंचपापमय अविरति त्यागूँ नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी॥३॥
ॐ ह्रीं श्रीरेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि.।
पुष्प सुकोमल भेंट चढ़ाकर पाऊँ अपना शील स्वभाव।
पंच प्रमाद नष्ट कर स्वामी नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी॥४॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि.।
शुभ नैवेद्य समर्पित करके क्षुधा व्याधि का करूँ अभाव।
प्रभु पच्चीस कषायें नाशूँ नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी.५॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।
तमहर दीपक ज्योति जलाकर मोहतिमिर का करूँ अभाव।
केवलज्ञान प्राप्तिहित स्वामी नाशूँ सकल विकारी भाव॥
रेशंदीगिरि नयनागिरि के सिद्धक्षेत्र को करूँ प्रणाम।
वरदत्तादिक पंच महाऋषियों को मैं बंदूँ वसुयाम॥६॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहांधकार विनाशनाय दीपं नि.।
धूप सुगंधित भेंट चढ़ाकर अष्टकर्म का करूँ अभाव।
योग अभाव हेतु हे स्वामी नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी॥७॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.।
मृदुल कल्पतरू फल अर्पितकर रागद्वेष का करूँ अभाव।
महा मोक्षफल पाने को मैं नाशूँ सकल विकारी भाव॥रेशंदी.॥८॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्तय फलं नि.।
जल फलादि वसुद्रव्य अर्घ्य दे नाश करूँ मैं सर्व विभाव।
निजस्वभाव साधन के द्वारा नाशूंसकल विकारी भाव॥रेशंदी.९॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
रेशंदीगिरि क्षेत्र को मैं बन्दूँ हर्षाय।
जिनप्रतिमा जिनराज सम पूजूँ मन वच काय॥
रेशंदीगिरि पर आया था पार्श्वनाथ का समवशरण।
सुन उपदेश भव्य जीवों ने सहज किया सम्यक्त्व वरण॥१॥
इस पर्वत पर है पैंतीस जिनालय अति पावन सुन्दर।
नीचे सतरह जिन मन्दिर हैं दो है जल मंदिर मनहर॥२॥
सलिल सरोवर में जल मंदिर महावीर जिन स्वामी का।
नव शोभायमान जिन मंदिर पार्श्वनाथ जगनामी का॥३॥
संवत ग्यारह सौ तक की जिन प्रतिमाएँ प्राचीन महान।
संवत पंदरह सौ तक के जिन मंदिर है अतिशोभावान॥४॥
त्रेपन जिन मंदिर महान अरु चरण कमल ऋषिराजों के।
मुक्त हुए जो इसी क्षेत्र से निकट गए जिनराजों के॥५॥
श्रीवरदत्त श्रीगुणदत्त सु इन्द्रदत्त के चरण कमल।
चरण मुनीन्द्रदत्त के वंदूँ सागरदत्त चरण निर्मल॥६॥
तुमने हे ऋषिराज अनूठा पंच महाव्रत धार लिया।
भव तन भोगो से उदास हो मुनि पद अंगीकार किया॥७॥
परम यशस्वी परम तपस्वी निज स्वभाव आधार लिया।
केवलज्ञान पूर्ण प्रगटाया घाति कर्म संहार किया॥८॥
अंतिम शुक्ल ध्यान धर रेशंदीगिरि से शिवपद प्रगटाया।
मुक्ति वधू के कंत हो गए इन्द्रादिक ने यश गाया॥९॥
जय जय पंच महा ऋषि जय जय पंच परावर्तननाशी।
अर्घ्य सुमन अर्पित करता हूँ परमपूज्य प्रभु अविनाशी॥१०॥
नाथ आपके चरण चिन्ह पर चलने का निश्चय कर लूँ।
भेदज्ञान की महाशक्ति पा भव सागर के दुख हर लूँ॥११॥
ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्तये अर्घ्य नि.।
रेशंदीगिरि क्षेत्र की महिमा अपरम्पार।
निज स्वरूप जो ध्यावते हो जावे भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री रेशंदीगिरि सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ७० (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))