श्री रत्नपुरी अतिशयक्षेत्र पूजन (कविराज राजमल पवैया) | Shri Ratnapuri Atishaykshetra Pujan (Rajmal Pavaiya)

धर्मनाथ की जन्मभू रत्नपुरी छविमान।
विनय सहित पूजन करूँ जय धर्मेश महान॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्

(छंद गीतिका)
ज्ञान दर्शन भाव जल प्रभु पद कमल अर्पण करूँ।
जन्म मृत्यु जरा हटाऊँ विनय से वंदन करूँ॥
नगर रत्नपुरी मनोहर जन्म भू भगवान की।
धर्मनाथ जिनेन्द्र पूजूं सुविधि ध्याऊँ ध्यान की॥१॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशयक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।

ज्ञानदर्शन गंध लाऊँ भवताप को क्षय करूँ।
भक्ति रत्नत्रय बढ़ाऊं कर्म आठो जय करूँ॥नगर२॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चन्दनं नि.

ज्ञान दर्शन अक्षतो से हृदय को लूँ अब सिंगार।
स्वपद अक्षय आज पाऊँ कर्मअरि पूरे निवार॥नगर.३॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तय अक्षतं नि.।

ज्ञानदर्शन पुष्प की पावन सुगंध हृदय धरूँ।
कामबाण प्रसिद्ध की पीड़ा त्वरा से मै हरूँ॥नगर४॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।

ज्ञानदर्शन सुचरू लाऊँ। तृप्ति पाऊँ पूर्णतः।
क्षुधारोग विनाश करके सौख्य पाऊँ पूर्णतः॥नगर ५॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।

ज्ञानदर्शन दीपलाऊँ ज्योति जगमग हो प्रभो।
मोह मिथ्या तिमिर नाशूँ सरल शिव पथ हो विभो॥नगर६॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि.।

ज्ञानदर्शन धूप लाऊँ अष्टकर्म विनाश हित।
नित्य पद पाऊँ निरंजन निज स्वरूप प्रकाश हित॥
नगर रत्नपुरी मनोहर जन्म भू भगवान की।
धर्मनाथ जिनेन्द्र पूजूं सुविधि ध्याऊँ ध्यान की॥७॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।

ज्ञानदर्शन फल चढ़ाऊँ शाश्वत फल प्राप्ति हित।
मोक्षफल अविलंब पाऊँ पूर्ण सुख की व्याप्ति हित॥नगर८॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो महामोक्ष फल प्राप्तय फलं नि.

ज्ञानदर्शन अर्घ्य लाऊँ पद अनर्घ्य प्रगट करूं।
सकल भव कल्मष विनाशूँ पापपुण्य विघट करूँ॥नगर९॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो अर्घ्य

(जयमाला)
गर्भ जन्मतप ज्ञान भूमि है धर्मनाथ की रत्नपुरी।
यही जन्म ले धर्मनाथ ने पायी अनुपम मुक्तिपुरी॥१॥
रत्नपुरी के भानुराज नृप देवी सुव्रता रानी थीं।
परम सुन्दरी सुप्रिय दर्शाना जन जन को कल्याणी थी॥२॥
त्रयोदशी बैशाख शुक्ल को सोलह स्वप्न लखे मनहर।
फल को जान हुई प्रमुदित बीत गए नवमास प्रखर॥३॥
माघ शुक्ल की त्रयोदशी को जन्मे धर्मनाथ भगवान।
इन्द्रो ने अभिषेक किया गिरिवर सुमेरू पांडुक वन आया॥४॥
बड़े हुये तब राज्य सँभाला जनता के प्रिय नृपति हुये।
एक दिवस वैराग्य भावना जागी तो प्रभु सुयति हुये॥५॥
शुक्ल माघ की त्रयोदशी को वन मे जा दीक्षाधारी।
पंच महा व्रत पंच समिति त्रयगुप्ति धारली हितकारी॥६॥
गहन तपस्या करते करते पौष शुक्ल पूनम आई।
चार घातिया को विनाश कर कैवल्य ज्ञान लक्ष्मी पाई॥७॥
दे उपदेश कर भव्य जीवों को इस जग का कल्याण किया।
सम्मेदाचल के पर्वत पर ध्यान लगा निर्वाण लिया॥८॥
ज्येष्ठ शुक्ल की दिव्य चतुर्थी कूटसुदत्त हुआ पावन।
हुआ मोक्ष कल्याण महोत्सव जानो आया हो सावन॥९॥
रत्नपुरी पति हुये सिद्धपति घर घर मे मंगलछाया।
रत्नपुरी की पूजन करने मै प्रभुचरणों मे आया॥१०॥
मुझको भी प्रभु आत्म ज्ञान हो शुद्ध स्वभाव भाव ध्याऊँ।
तुव पद चिन्ह सदा ही पूजूं शाश्वत् ध्रुव शिवसुख पाऊं॥११॥
ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्योअर्घ्य नि.

रत्नपुरी की वंदना करूँ हृदय से आज।
स्व पर भेद विज्ञान पर बन जाऊँ जिनराज॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री रत्नपुरी अतिशय क्षेत्रेभ्यो नमः।


स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ १५८ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))