पंच पहाड़ी राजगृही के सिद्धक्षेत्र को करूँ नमन।
जो मुनिवर निर्वाण गए हैं उनके चरणों में वंदन॥
मुनिसुव्रत की गर्भ जन्म तप ज्ञान भूमि को करूँ नमन।
महावीर के समवशरण का विपुलाचल पर अभिनंदन॥
क्षेत्र राजगृही की पूजन कर निज स्वरूप को करूँ नमन।
रत्नत्रय की तरणी चढ़कर मुक्ति वधू का करूँ वरण॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
निर्मल निर्झर का प्रासुक जल ले चरणों में आया हूँ।
जो मुनि मोक्ष गए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥
मुनिसुव्रत श्री महावीर की महिमा गाने आया हूँ।
पंच पहाड़ी राजगृही की पूजन करने आया हूँ॥१॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि.।
शुभ परिणामों का चंदन लेकर चरणों मे आया हूँ।
जो मुनि मोक्ष गए उ नके प द कमल पूजने आया हूँ॥मुनि.२॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि.।
शुभ्र अखंडित तंदुल पावन ले चरणो मे आया हूँ।
जो मुनि मोक्ष गए उनके पद कमल पूजन आया हूँ॥मुनि.३॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपदप्राप्ताय अक्षतं नि.।
दिव्य सुगंधित पुष्प सजाकर मैं चरणों मे आया हूँ।
जो मुनि मोक्ष गए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥मुनि.४॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विनाशनाय पुष्पं नि.।
विविध रम्य नैवेद्य मनोहर प्रभु चरणों मे लाया हूँ।
जो मुनि मोक्ष गए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥
मुनिसुव्रत श्री महावीर की महिमा गाने आया हूँ।
पंच पहाड़ी राजगृही की पूजन करने आया हूँ॥५॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि.।
रत्नदीप सम उज्जवल दीपक प्रभु चरणो मे लाया हूँ।
जो मुनि मुक्त हुए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥ मुनि.६॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहांधकार विनाशनायदीपं नि.।
धूप सुवासित दश धर्मों की प्रभु चरणो मे लाया हूँ।
जो मुनि मुक्त हुए उनके पद कमल पूजने आया हूँ।मुनि.७॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विध्वंसनाय धूपं नि.।
पुण्योदय से शुभ भावों के फल लेकर प्रभु आया हूँ।
जो मुनि मुक्त हुए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥मुनि.८॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.।
ज्ञान भाव के अर्घ्य अनूठे प्रभु चरणों मे लाया हूँ।
जो मुनि मुक्त हुए उनके पद कमल पूजने आया हूँ॥मुनि.९॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
पंच शैलपुर नाम है राजगृही सुप्रसिद्ध।
गिरिवृज और कुशाग्रपुर भी है नाम प्रसिद्ध॥
विपुलाचल अरु रत्नगिरि गिरि वैभार महान।
श्रमण स्वर्णगिरि उदयगिरि सभी मुक्ति के धाम॥
जंबूद्वीप सुभरत क्षेत्र मे मगध देश हे अतिसुन्दर।
विपुल राजधानी का जगमठा वैभव से संपन्न नगर॥१॥
पंचपहाड़ी की शोभा से स्वर्ग लोक भी लज्जित है।
धर्मतीर्थ है धर्म क्षेत्र हे धर्म भाव से सज्जित है॥२॥
विपुलाचल पर महावीरस्वामी ने दिया प्रथम उपदेश।
समवशरण की रचना अनुपम परमोदारिक प्रभु का वेश॥३॥
श्रोता मुख्य नृपति श्रेणिक थे गणधर श्री गौतमस्वामी।
मुख्य आर्यिका सती चंदना वक्ता वर्धमान नामी॥४॥
भाव सहित मै विपुलाचल पर्वत को वंदन् करूँ त्रिकाल।
महावीर के चरणाम्बुज मे सदा झुकाऊँ अपना भाल॥५॥
सुन्दर नूतन समवशरण दर्शन कर जागा उर मे हर्ष।
जिन प्रतिमा की पूजन करके करूँ आत्मा का उत्कर्ष॥६॥
रत्नागिरि पर्वत पर खिरी दिव्यध्वनि भव्य रमणीय।
चरण पादुका जिनमुनियों की दर्शनीय शोभा कमनीय॥७॥
उदयगिरी की शोभा अनुपम चरण पादुकाएं पावन।
पार्श्वनाथ आदिक जिन प्रतिमाएँ शोभित है मन भावन॥८॥
स्वर्णगिरी पर ऋषभदेव की भव्य मनोहर जिन प्रतिमा।
चरणपादुका जिन मुनियों की अनुपम है जिनकी महिमा॥९॥
हे वैभारगिरी पर जिन मंदिर जिन बिम्ब महा प्राचीन।
परम तपस्या भूमि महामुनियों की है यह सदा नवीन॥१०॥
मुनिसुव्रत की गर्भ जन्म तप ज्ञान भूमि मंगलकारी।
पिता सुमित्र मात पद्मा के नंदन प्रभु भव तमहारी॥११॥
श्रावण कृष्णा द्वितिया के दिन हुआ गर्भ कल्याण महान।
शुभ बैशाख कृष्ण दशमी को जन्म महोत्सव हुआ प्रधान॥१२॥
शुभ वैशाख कृष्ण दशमी को तपो महोत्सव हुआ विशाल।
शुभ वैशाख कृष्ण नवमी को मिला ज्ञान साम्राज्य विशाल॥१३॥
मुनिसुव्रत बीसवे जिनेश्वर को मैं वंदू बारम्बार।
पावन करके राजगृही को किया सकल जग का उपकार॥१४॥
प्रतिनारायण जरासिन्ध अर्ध चक्री की राजधानी।
पर नारायण श्री कृष्ण के द्वारा हता महामानी॥१५॥
तीर्थकर तेईसो के शुभ समवशरण आए अनुपम।
ऋषभदेव को छोड़ सभी की दिव्य ध्वनि गूंजी सुखतम॥१६॥
श्री सुधर्मास्वामी केवलि मुक्त हुए विपुलाचल से।
मुक्त हुए धनदत्त सुमंदर साधु मेघरथ इस थल से॥१७॥
प्रीतंकर ने महावीर से दीक्षा ले निज ध्यान किया।
विद्युच्चर ने घोर तपस्या करके पद निर्वाण लिया॥१८॥
एक धीवरी नाम पूतगंधा ने लिया समाधिमरण।
यहाँ अनेकों ऋषि मुनियों ने किया भाव से तपश्चरण॥१९॥
एक भव्य मेंढक ने शुभ भावों से मर सुरपद पाया।
जन्मभूमि जम्बूस्वामी की मथुरा से शिवपद पाया॥२०॥
अभयकुमार सुवारिषेण आदिक को तपोभूमि पावन।
ऊष्ण नीर के अद्भुत कुंड यहाँ झरते हैं मन भावन॥२१॥
विपुलाचल पर चार जिनालय रत्नागिरि पर भी है तीन।
स्वर्णगिरी पर दो जिन मन्दिर उदयगिरी परभी है तीन॥२२॥
हे वैभारगिरी परमंदिर एक तथा चौबीसी भव्य।
नीचे भी दो मन्दिर सुन्दर इनमें जिन प्रतिमाएँ दिव्य॥२३॥
इन सबको मैं पूजन करके तत्वज्ञान अभ्यास करूँ।
सम्यक्दर्शन का वैभव पा प्रतिपल आत्म विकास करूँ॥२४॥
निज स्वरूप का करूँ चिंतन निज स्वरूप का ध्यान करूँ।
निज सिद्धत्व प्रगट कर स्वामी शाश्वत निज कल्याण करूँ॥२५॥
ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.।
राजगृही के क्षेत्र की महिमा अपरम्पार।
निश्चय व्रत जो धारते हो जाते भवपार॥
इत्याशीर्वाद पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री राजगृही सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ७८ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))