श्री पोदनपुर बाहुबली पूजा (पं. दीपचन्दजी परवार) | Shri Podanpur Bahubali Puja (Pt. Deepchand Parwar)

( पं० दीपचन्दजी परवार कृत )

(अडिल्ल छंद)
आदीश्वरके द्वितीय पुत्र बाहुबली,
कामदेव भये प्रथम श्रीबाहुबली।
नये न मस्तक युद्ध कियो बाहुबली,
चक्री अरु विधि जीत जजूँ बाहुबली॥

ॐ ह्रीं श्रीपोदनपुरारोधाने मोक्षपदप्राप्त श्रीबाहुबलिस्वामिन् अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्। अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।

(अष्टक)
पंचम उदधितनो जल लेकर, कंचन झारी मांहि भरूं।
जन्म जरामृतु नाश करनको, बाहुबली पद धार करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीबाहुबलिस्वामिने जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

केशर संग घिसूं मलयागिरि, चन्दन अधिक सुगंध रचूं।
भव आताप विनाशन कारन, श्रीबाहुबलि पद चरचूं॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥

उज्ज्वल मुक्ताफल सम तंदुल, धोकर कंचन थाल भरूं।
अक्षयपदके हेतु विनयसे, बाहुबली ढिग पुंज करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०॥३॥

कमल केतुकी चंप चमेली, सुमन सुगंधित लाय धरूं।
मदनवान निवारन कारन, बाहुबली को भेंट करूं॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥

नाना विध पकवान मनोहर, खाजे ताजे षट् रसमय।
क्षुधारोग विध्वंस करनको, जजूँ बाहुबलि चरन उमय॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०।

सजो दीप घृत वा कपूरका, जासों दश दिक् तम भागे।
नाशन अंतर तमको आरति, करूँ बाहुबलि प्रभु आगे॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं

श्रगर तगर कपूर धूप दश-अंगी अगनीमें खेऊं।
दुष्ट अष्ट विधि नष्ट करनको, श्रीबाहुबलि पद सेऊं॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने अष्टकर्मदहनाय धूपं नि०॥७॥

आम अनार जाम नरंगी, पुंगी खारख श्रीफलको।
मोक्ष महाफल प्राप्त हेतु मैं, अर्पन करूँ बाहुबलिको॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने मोक्षफलप्राप्तये फलं नि०॥८॥

ऐसे मनहर अष्ट द्रव्य सब, हेम थाल भरके लाऊं।
पद अनर्घके प्राप्ति हेतु मैं, श्रीबाहुबलीके गुण गाऊं॥
ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घं नि०॥९॥

(दोहा)
बाहुबली निज बाहु बल, हरे शत्रु बलवान।
जये नये नहिं सिद्ध भये पोदनपुर उद्यान॥१॥

जयमाला।

(पद्धरी छंद)
श्रीआदीश्वर के सुत सुजान, हैं प्रथम भरत चक्री महान।
दूजे बाहुबलि बल अपार, मुनि एकऊनशत हैं कुमार॥२॥

सब ही हैं चर्म शरीर सोय, सब ही पहुंचे शिव कर्म खोय।
तिनमें बाहुबलि द्वितीय पुत्र, रतिपति तिनको सुनिये चरित्र॥३॥

जब ऋषभ ऋषीपद वरो सार, तब राज भाग कीने विचार।
अरु दिये यथाविधि नृपन दान, सब करे प्रजा पालन सुजान॥४॥

तिनमे श्रीबाहुबलि कुमार, पायो पोदनपुर राज्यसार।
अरु भरत अवधपुर भये नरेश, सुख भोगे बहु विधि सम सुरेश॥५॥

जब उदय चक्रपद भयो आय, षट् खंड साधने गये राय।
अरु किये बहुत नृप निजाधीन, फिर लौटे राजधानी प्रबीन॥६॥

पर चक्र करो नहिं पुर प्रवेश, तब निमती भाष्यो सुन नरेश।
तुम भ्रात पोदनापुर नरेन्द्र, नहीं आज्ञा माने तुझ नृपेन्द्र॥७॥

सुन भरत तत्रहि पाती लिखाय, पोदनपुर दूत दियो पठाय।
आ नमों भेटयुत विनय धार, या हो जावो रणको तयार॥८॥

वैश्वानर जिमि घृत परे आय, तिमि कोपो भुजबलि पत्र पाय।
फिर फाड़ पत्र कहे सुनहु दूत, हम और भरत द्वय ऋषभ पूत॥९॥

हम भोगे पितुको दियो राज, भरतहिं शिर नावे कौन काज।
यदि भरत अधिक कर है गरूर, ता करिहो रणमे चूर चूर॥१०॥

सुन भज्यो दूत गयो भरत पास, कह दीनों सब वृतान्त खास।
तब सजी सैन्य लख उभय ओर, मत्री गण माचे हिय बहोर॥११॥

ये उभय बली अरु चरम देह, लड व्यर्थ सैन्यको क्षय करेह।
इमि सोच गये निज नृपन पास, विनती सुनिये प्रभु कहहिं दास१२

तुम उभय बली अरु स्वयंबुद्ध, नहिं सैन्य मरे कीजे सु युद्ध।
तब नेत्र मल्ल जल तीन युद्ध, कीने द्वय भ्रात स्वयं प्रबुद्ध॥१३॥

तीनोंमे हारे भरत राय, तब कोप चक्र दीनो चलाय।
सो चक्र करे नहिं गोत्र घात, चक्री इमि सब विधि ग्वाई मात॥१४

यह देख चरित भुजबलि कुमार, उपनौ हिय दृढ़ वैराग्य सार।
अरु त्याग राज तृणवत असार, कर क्षमा महाव्रत धरे सार॥१५॥

तप एकासन कीनो महान, पर उपजो नहिं केवल सुज्ञान।
इक शल्य लग रही चित्त लार, मैं खड़ो भरत पृथ्वी मझार॥१६॥

तब शल्य दूर की भरतराय, नहिं वसुधापति कोई जग बनाय।
यह आदि अंत बिन जग महान, बहुते भये हैं मुझ समान॥१८॥

इमि सुनत शल्य हनि घाति चार, उपजायो केवलज्ञान सार।
फिर पोदनपुरके वन मझार, पंचमगति लहि कर कर्म छार।

तिन प्रतिमा अतिशययुत अपार, है श्रवणबेलगोला मझार।
गोमटस्वामी तिहुँ कहत सोय, नहिं छाया ताकी पड़त कोय॥१९॥

अरु तुंग हाथ छब्बीस धार, निरधार खड़ी पर्वत मझार।
यात्री आवे वंदन अपार, दर्शन कर पातक दरे छार॥२०॥

इत्यादि और अतिशय अपार, कथ ‘दीपचन्द’ नहिं लहे पार।

ॐ ह्रीं श्रीमद्बाहुबलिस्वामिने पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(घत्ता)
सब विधि सुखकारी, महिमा भारी, भुजबलि थारी अपरम्पार।
सुन विनय हमारी शिव सुखकारी, हे त्रिपुरारी अचल अपार॥

इत्याशीर्वादः


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६०९ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)