सिद्धक्षेत्र पावागढ़ सुन्दर यहाँ जागता स्वपर विवेक।
इस पर्वत की पूजन करके मेटूँ मिथ्या भ्रम की टेक॥
रामचन्द्र के सुत लव अंकुश लाड़ देश के नृपति अनेक।
पाँच कोटि मुनियो ने पाया अनुपम सिद्ध स्वपद सविवेक॥
शुद्ध हृदय से पूजन करने अष्ट द्रव्य प्रभु लाया हूँ।
भेद ज्ञान की ज्योति जगाने चरण शरण मे आया हूँ॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
प्रासुक जल की तीन धार दे जन्म मरण निरवारूं मै।
नित्यानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूं मै॥
पावागढ़ से पांच कोटि मुनियो ने पाया पद निर्वाण।
लव अंकुश आदिक मुनि वंदूं पाऊँ वीतराग विज्ञान॥१॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि।
बावन चंदन अर्पित करके भव आताप निवारूं मै।
नित्यानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूं मै॥पावा.॥२॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारताप विनाशनाय चंदनं नि।
शुद्ध श्वेत अक्षत अर्पित कर अक्षयपद को धारूँ मै।
ज्ञानानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूं मै॥
पावागढ़ से पांच कोटि मुनियो ने पाया पद निर्वाण।
लव अंकुश आदिक मुनि वंदूँ पाऊँ वीतराग विज्ञान॥३॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि।
परम् सुगंधित पुष्प भेंटकर कामबाण निरवारूँ मै।
ज्ञानानन्द स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूँ मै॥पावा.॥४॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि।
शुद्ध नैवेद्य समर्पित करके क्षुधा रोग निरवारूँ मै।
सहजानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूँ मै॥पावा.५॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोग विनाशनाय नैवेद्यं नि।
तमहर मणिमय दीपं ज्योति ले मोह तिमिर निरवारूँ मै।
सहजानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूँ मै॥पावा॥६॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि।
मल्यागिरि की धूप चढ़ाकर आठो कर्म निवारूँ मै।
पूर्णानंद स्वरूपी निज आतम को निहारूँ सदा मै॥
पावागढ़ से पांच कोटि मुनियो ने पाया पद निर्वाण।
लव अंकुश आदिक मुनि वंदूँ पाऊँ वीतराग विज्ञान॥७॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म विनाशनाय धूपं नि।
सुरतरू के फल चरणा चढ़ाकर भव की व्यथा निवारूँ मै।
पूर्णानंद स्वरूपी निज आतम को सदा निहारू मै॥पावा॥८॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि।
अष्ट द्रव्य मय अर्घ्य भेंट कर चहुंगति दुख निरवारूँ मै।
परमानन्द स्वरूपी निज आतम को सदा निहारूँ मै॥पावा.९॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्यं नि।
(जयमाला)
जंबूद्वीप सुभरत क्षेत्र मे है गुजरात प्रान्त सुन्दर।
इसमे पावागढ़ पर्वत वन सुषमा से शोभित मनहर॥१॥
इस पर्वत पर यत्र तत्र जिन मंदिर निर्मित महा विशाल।
जिन मुनियों के चरण चिन्ह दर्शन कर होते भव्य निहाल॥२॥
रामचंद्र के सुत दोनो लव अंकुश महा योग्य बलवान।
राज्य पाट तज दीक्षा लेकर इस गिरि से पाया निर्वाण॥३॥
लाढ़ देश के नृप तप करके भव बंधन से मुक्त हुए।
पांच कोटि मुनि शुक्ल ध्यान धर मुक्ति लोक से युक्त हुए॥४॥
शुद्ध आत्मा की प्रतीति कर पंच महाव्रत की धारा।
निज स्वभाव मय रत्नत्रय के उत्तम पथ को स्वीकारा॥५॥
सर्व परीषह सहे ज्ञान से उपसर्गो पर जय पायी।
मुक्ति वधू उत्कंठित हो उनसे परिणय कर हर्षायी॥६॥
शुक्ल ध्यान धर श्रेणी चढ़कर कर्मघाति का नाश किया।
यथाख्यात चारित्र के बल से केवलज्ञान प्रकाश लिया॥७॥
गुणस्थान चौदहवाँ लेकर कर्म अघाति विनाश किया।
एक समय मे ऊर्ध्वलोक जा सिद्ध शिला पर वास किया॥८॥
सिद्ध स्वरूपी विमल अनूपी निज चैतन्य लोक पाया।
इन मुनियों के चरण कमल की पूजन कर उर हर्षया॥९॥
मै भी अपना ध्यान लगाऊँ मुझको प्रभु ऐसा बल दो।
निज स्वरूप अवलंबन लूँ मैं, सम्यक्दर्शन संबल हो॥१०॥
प्राप्त स्वरूपाचरण करूँ मै यथाख्यात तभी प्रगटाऊँ।
रत्नत्रय की तरणी चढ़कर अनुपम सिद्ध स्वपद पाऊँ॥११॥
पावागढ़ की पूजन करके धन्य हुआ मेरा जीवन।
शुद्ध स्वपद की सहज प्राप्तिकर निजस्वभाव ही है साधन॥१२॥
ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय पूर्णार्घ्यं नि।
पावागढ़ के क्षेत्र की महिमा अगम अपार।
निज स्वरूप जो साधते वे होते भवपार॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलिंक्षिपामि
जाप्यमंत्र-ॐ ह्रीं श्री पावागढ़ सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ३९ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))