श्री पावागढ़ पूजा (धर्मचन्दजी) | Shri Pavagadh Puja (Dharmchand)

( श्रीयुत धर्मचन्दजी कृत )

(दोहा)

आपावागिरि मुकति शुभ, पांच कोड़ि मुनिराय।
लाड़ नरेन्द्रको आदि दे, शिवपुर पहुँचे जाय॥१॥

तिनको आह्वानन करो, मन वच काय लगाय।
शुद्ध भाव कर पूजजो, शिव सन्मुख चितलाय॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्र से लाड़ नरेन्द्र आदि पाँच करोड़ मुनि सिद्धपदप्राप्ता अत्र अवतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं। अत्र मम सन्निहिता भवत भवत वषट् सन्निधिकरणं।

(अष्टक)

(छंद त्रोटक)

जल उज्ज्वल लीनो प्रासुक कीनो, धार सु दीनो हितकारी।
जिन चरन चढ़ाऊँ, कर्म नशाऊँ, शिवसुख पाऊँ बलिहारी॥
पावागिरि वन्दो मन आनन्दो, भव दुख कन्दो चितधारी।
मुनि पांच जु कोड़ं भवदुख छांड़ं, शिवसुख जोड़ं सुखमारी॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं नि०

चन्दन घसि लाऊँ गंध मिलाऊँ, सब सुख पाऊँ हर्ष बड़ो।
भव बाधा टारो तपत निवारो, शिवसुख कारो मोद मड़ो॥पा०

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय संसारतापविनाशनाय चन्दनं नि०

गजमुक्ता चोखे बहुत अनोखे, लख निरदोखे पुंज करूँ।
अक्षयपद पाऊँ और न चाऊँ, कर्म नशाऊँ चरण परूँ॥पा०

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं नि०।

शुभ फूल मगाऊँ गंध लखाऊँ, बहु उमगाऊँ भेंट धरूँ।
मम कर्मनशावो दाह मिटावो, तुम गुनगाऊँ ध्यानधरूँ॥पा०

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि०।

नेवज बहु ताजे उज्ज्वल साजे, सब सुख काजे चरन धरूँ।
मो भूख नशावे ज्ञान जगावे, धर्म बढ़ावे चैन करूँ॥पा०॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि०।

दीपककी जोतं तम छय होतं, बहुत उद्योतं लाय धरूँ।
तुम आरति गाऊँ भक्ति बढ़ाऊँ, खूब नचाऊँ प्रेम भरूँ। पा०

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय मोहान्धकारविध्वंसनाय दीपं नि०।

बहु धूप मँगाऊँ गंध लगाऊँ, बहु महकाऊँ दश दिशिकों।
घर अग्नि जलाई कर्म खिपाई, भवजनभाई सब हितका॥पा०

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्व०।

फल प्रासुक लाई भवजन भाई, मिष्ट सुहाई भेंट करूँ।
शिवपदको आशा मन हुल्लासा, कर खुहलासा मोक्ष वरूँ॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्व०।

वसु द्रव्य मिलाई भवजन भाई, धर्म सहाई अर्घ करूँ।
पूजाको गाऊँ हर्ष बढ़ाऊँ, खूब नचाऊँ प्रेम भरूँ॥पा०॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागिरिसिद्धक्षेत्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं नि०।

(जयमाला)

(सोरठा)

करके चोखे भाव, भक्ति भाव उर लायके।
पूजों श्रीजिनराय, पावागिरि वंदों सदा॥

(चाल जोगीरासाकी)

श्रीपावागिरि तीर्थ बड़ो है, वंदत शिवसुख होई,
रामचन्द्रके सुत दोय जानो, लाड़ नरेन्द्र जु सोई।
इनहिं आदि दे पाँच कोटि मुनि, शिवपुर पहुँचे जाई,
सेवक दो कर जोर बीनवे, मन वच कर चितलाई॥१॥

कर्म काट जे मुक्त पधारे, सब सिद्धनमें जोई,
सुख सत्ता अरु बोध ज्ञानमय, राजत सब सुख होई।
दर्श अनंतो ज्ञान अनंतो, देखे जाने सोई,
समय एकमें सबही झलके, लोकालोक जु दोई॥२॥

ज्ञान अतींद्री पूरन तिनके, सुक्ख अनंतो होई,
लोक शिखरपर जाय विराजे, जामन मरन न होई।
जा षट्कों तुम प्राप्त भये हो, सो पद मोहि मिलाई,
भक्ति भावकर निशि दिन वन्दों, निशि दिन शीस नवाई

'धर्मचन्द श्रावककी विनती, धर्म बढ़ो हितदाई,
जो कोई भविजन पूजन गावें, तन मन प्रीति लगाई।
सो तैसी फल जल्दी पावे, पुण्य बढ़े दुख जाई,
सेवकको सुख जल्दी दीजो, सम्यक् ज्ञान जगाई॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपावागढ़से लाड़ नरेन्द्र और पाँच करोड़ मुनि मोक्षपदप्राप्तेभ्यो महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।

(त्रोटक छन्द)

श्रीजिनवरराई करमन भाई, धर्म सहाई दुख छीजे,
पूजा नित चाहूँ भक्ति बढ़ाऊँ, ध्यान लगाऊँ सुख कीजे।
सुन भवजन भाई द्रव्य मिलाई, बहु गुन गाई नृत्य करो,
सब ही दुख जाई बहु उमगाई, शिवसुख पाई चरन परो॥

(इत्याशीर्वादः)


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ६६२ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)