श्री पार्श्वनाथ पूजा (प्रानतदेवलोकतें आये) | Shri Parshvanath Puja (Pranat Devlok Te Aaye)

(कवित्त छंद ( मात्रा ३१ ))
प्रानतदेवलोकतें आये, वामादे उर जगदाधार,
अश्वसेनसुत नुत हरिहर हगि, अङ्ग हरिततन सुखदातार।
जरत नाग जुगबोधि दियो जिहिं, भुवनसुरेन्द्र धरमउद्धार,
ऐसे पारसको तजि आरस, थापि सुधारस देत विचार॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर। संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ। ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव। वषट्।

(अष्टक)
(प्रमिताक्षर)

सुरदीर्घिकाकनककुम्भ भरों, तव पादपद्मतर धार करों।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥१॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

हरिगन्ध कुंकुम कर्पूर घसों, हरिचिह्न हेरि अरचों सुरसों।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥२॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय भवतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

हिमहीरनीरजलसमानशुचं, वरपुञ्ज तंदुल तवाग्र मुचं।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

कमलादिपुष्प धनुपुष्प धरी, मदभञ्जहेत ढिग पुञ्ज करी।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥४॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

चरु नव्यगव्य रससार करों, धरि पादपद्मतर मोद भरों।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥५॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

मनिदीपजोत जगमग्ग मई, ढिगधारतें स्वपरबोध ठई।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥६॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

दशगन्ध खेय मन माचत है, वह धूमधूममिसि नाचत है।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥७॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

फलपक्क शुद्ध रसजुक्त लिया, पदकंज पूजत हों खोलि हिया।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥८॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

जलआदि साजि सब द्रव्य लिया, कनथार धार नुतृत्य किया।
सुखदाय पाय यह सेवत हों, प्रभुपाश्र्व सार्वगुन बेवत हों॥९॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(पंचकल्याणक)
(लक्ष्मीधरा)

पख वैशाखकी श्याम दूजी मनो, गर्भकल्यानको द्यौस सोही गनों
देवदेवेन्द्र श्रीमातु सेवै सदा, मं जजो नित्य ज्यों विघ्न होवै विदा

ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णाद्वितीयायां गर्भमंगलप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

पौषकी श्याम एकादशीकों स्वजी, जन्म लीनों जगन्नाथ धर्मध्वजी
नाकनागेन्द्र नागेन्द्र पै पूजिया, मै जजों ध्यायके भक्ति धारों हिया

ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां जन्ममंगलप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

कृष्णएकादशी पौषकी पावनी, राजकों त्याग वैराग धारौ वनी
ध्यानचिद्रूपको ध्याय सातामई, आपको मै जजों भक्ति भावै लई

ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां तपोमंगलमण्डिताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

चैतकी चौथिश्यामा महाभावनी, तादिना घातियाघाति शोभावनी
बाह्य आभ्यन्तरे छन्द लक्ष्मीधरा, जैति सर्वज्ञ मै पादसेवा करा

ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णचतुर्थ्यां केवलज्ञानमंगलप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सप्तमीशुद्ध शोभै महासावनी, तादिना मोक्ष पायो महापावनी।
शैलसम्मेदतें सिद्धराजा भये, आपकों पूजतें सिद्धकाजा ठये॥

ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लसप्तम्यां मोक्षमंगलमण्डिताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(जयमाला)
(दोहा ( जमकालंकार ))

पाशपर्मगुनराश हैं, पाशकर्म हरतार।
पाशशर्म निजवास द्यो, पाशधर्म धरतार॥१॥

नगरबनागसि जन्म लिय, वंश इक्ष्वाक महान।
आयु वरषशत तुङ्गत्तन, हस्त सु नौ परमान॥२॥

(पद्धरी छंद)

जय श्रीधर श्रीकर श्रीजिनेश, तुव गुनगन फणि गावत अशेश
जय जय जय आनन्दकन्द चन्द, जय जय भविपङ्कजको दिनन्द

जय जय शिवतियवल्लभ महेश। जय ब्रह्मा शिवशंकर गनेश
जय स्वच्छचिदङ्ग अनङ्गजीत, तुम ध्यावत मुनिगन सुहृदमीत॥

जय गरभागममंडित महंत, जगजनमनमोदन परम संत।
जय जनममहोच्छव सुखदधार, भविसारंगको जलधर उदार॥

हरिगिरिवरपर अभिषेक कीन, झट तांडव निरत अरंभ दीन।
बाजन बाजत अनहद अपार, को पार लहत बरनत भवार ६

ढमढम ढमढम ढमढम मृदंग, धननन नननन घंटा असंग।
झमझम झमझम झम क्षुद्रघंट, टमटम टमटम टंकार बंट॥७॥

झननन झननन नूपुर झंकोर, तननन तननन नन तानशोर।
सनननन नननननगगनमाहिं, फिरिफिरिफिरिफिरिफिरिफिरिकील्हांह

ताथेइ थेइथेइथेइ धरत पांव, चटपट अटपट झट त्रिदशराव।
करिके सहस्र करको पसार, बहुभांति दिखावत भाव प्यार॥

निजभगति प्रगट जित करत इन्द्र, ताको क्या कहिसकिहैं कविंद्र
जहँरंगभूमि गिरराज पर्म, अरु सभा ईश तुमदेव शर्म॥१०॥

अरु नाचत मघवा भगतिरूप, बाजे किन्नर बज्जत अनूप।
सो देखत ही छवि बनत वृंद, मुखसों कैसे बरनै अमंद ११

धन घड़ी सोय धन देव आप, धन तीर्थंकर प्रकृती प्रताप।
हम तुमको देखत नयनद्वार, मनु आज भये भवसिंधु पार॥

पुनिपिता सौंपि हरि स्वगे जाय, तुम सुखसमाज भोग्यौ जिनाय
फिर तपधरि केवलज्ञान पाय, धरमोपदेश दै शिवसिधाय॥१३॥

हम सरनागत आये अबार, हे कृपासिंधु गुन अमलधार।
मो मनमें तिष्ठहु सदाकाल, जवलों न लहों शिवपुर रसाल॥

निरवानथान सम्मेद जाय, ‘वृंदावन’ बंदत शीसनाय।
तुम ही हो सब दुखदंद हर्न, तातें पकरी यह चर्नशने।१५।

(घत्तानंद)

जयजय सुखसागर, त्रिभुवन आगर, सुजस उजागर, पार्श्वपती
वृन्दावन ध्यावत, पूज रचावत, शिवथल पावत, शर्म अती॥

ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥

(कवित्त ( मात्रा ३१ ))

पारसनाथ अनाथनिके हित, दारिदगिरिकों वज्र समान,
सुखसागरवर्द्धनको शशिसम, दवंकषायको मेघ महान।
तिनकों पूज जो भवि प्रानी, पाठ पढ़ें अति आनन्द आन,
सो पावै मनवांछित सुख सब, और लहै अनुक्रम निरवान।

इत्याशीर्वाद परिपुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्।
इति श्रीपार्श्वनाथजिनपूजा समाप्त॥२३॥


स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ २७९ (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)