श्री पार्श्वनाथ जिन पूजा (रामचन्द्र) | Shri Parshvanath Jin Puja (Ramchandra)

( रामचन्द्रकृत। अडिल्ल )

पारस मेरु-समान ध्यान में थिर भये।
कमठ किये उपसर्ग सबै छिन में जये॥
ज्ञान-भानु उपजाय हानि विधि शिव वरी।
आह्वानन विधि करूँ प्रगमि त्रिविधा करी॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र अत्रावतरगवतर संवौषट् आह्वाननम।
ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र अत्र तिष्ठ ठः ठः स्थापनम।
ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणम।

( अथ अष्टक। गीताछंद )

शरद इंदुसमान उज्वल स्वच्छ मुनि चित सारसो।
शुभ मलय मिश्रित भृंग भरि हैं शीत अतिहि तुषार सो॥
सो नीर मनहर तृषा नाशन हिमन-उद्भव ल्यावही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपायही॥

ओं ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय जन्ममृत्युजरागरोगविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

घनसार अगर मिलाय कुंकुम मलय संग घसाय ही।
अति शीत होय सनेह उपजाजु बूंद एक गिलाय ही॥
सोगंध भव-तप नाश कारन कनक भाजन लाय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय संसारतापरोगाविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

सरित गंगा अंबुसींची शालि उज्वल अति घनी।
द्युति धरै मुक्ताकी मनोहर मल्ल दारब युत अनी॥
सो अखित-औघ अखंड कारन अग्र पद को लाय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपायही॥

ओं ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान निर्वपामीति स्वाहा।

कनक निग्मय गन जड़िये पंच वरण सुहावने।
प्रसून सुन्दर अमर तरु के गंधयुत अति पावने॥
सो लेय समर निवार कारन घ्राण चक्षु सुहाय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥४॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय कामबाणविनाशनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

लक्ष्मी-निवास सरोज उद्भव तथा सोम थकी झरै।
आमोद पावन मिष्ट अति चित अमी भुंजन को हरै॥
सो चारु रस नैवेद्य कारन क्षुधा नाशन लाय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

कनक दीप मनोज्ञ मणिमय भानु भासुर मोहने।
तम नमै ज्यों घन पवन नामै भ्रम-वर्जित सोहने॥
मम मोह निविड़ विध्वंस कारण लेय जिन ग्रह आयही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणप्राप्ताय मोहांधकाररोगविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

श्रीखंड अगर दशांग धूपसु कनक धूपायण भरै।
आमोदतँ अलिवृन्द आवै गुंजतैं मन को हरै॥
वसु कर्म दुष्ट विध्वंस कारण संग अगिन जराय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपायही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणप्राप्ताय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

अति मिष्ट पक्व मनोज्ञ पावन चक्षु घ्राण को हरै।
अलि गुंज करत सुगंध सेती सुधा की मगरब करै॥
सो फल मनोहर अमर-तरु के स्वर्ण थाल भराय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणप्राप्ताय मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

सलिल स्वच्छ दशांग धूपसु अखित उज्वल लाय ही।
वर कुसुम चरुतैं क्षुधा नासै दीप ध्वांत नसाय ही॥
कर अर्घ धूप मनोज्ञ फल ले राम शिव सुख दाय ही।
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र पूजूं हृदय हरष उपाय ही॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तये अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

( अथ पंचकल्याणक। दोहा। )

प्राणत स्वर्ग थकी चये, वामा उर अवतार।
उभय असित वैशाख ही, लयो जजूँ पद सार॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय वैशाख कृष्ण द्वितीया गर्भ-कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

पौष कृष्ण एकादशी, तीन ज्ञान-युत देव।
जन्मे हरि सुर गिर जजे, मैं जज हूँ कर सेव॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय पौष कृष्ण एकादशी जन्म कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

दुर्द्धर तप सुकुमार वय, काशी देश विहाय।
पौष कृष्ण एकादशी, धरयो जजूँ गुण गाय॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय पौष कृष्ण एकादशी तप कल्याण-काय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

कृष्ण चौथ शुभ चैत की, हने घाति लह ज्ञान।
कह्यो धर्म दुविधा मुदा, जजूँ बोध भगवान॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय चैत्र कृष्ण चतुर्थी ज्ञान कल्याण-काय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

सप्तमि श्रावण शुक्ल ही, शेष कर्म हन वीर।
अविचल शिव थानक लह्यो, जजूँ चरण धर धीर॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय श्रावण शुक्ल सप्तमी मोक्ष कल्याणकाय अर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

( अथ जयमाला। दोहा )

पार्श्वनाथ जिनके नमूं, चरण कमल युग सार।
प्रचुर भवाणव तुम हगे, मुझ तारो अनतात॥
श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्र बंदूं शुद्ध मन वच काय।
धन पिता अश्व सेन जी धन धन्य वामा माय॥
धन जन्म काशी देश में वाणारसी शुभ ग्राम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥
अति मनोहर सजल जलद समान सुन्दर काय।
मुख देख के ललचाय लोचन नेक तृपति न थाय॥

पद कमल नख द्युति कनक चपला कोटि रवि छवि धाम।
प्रभु पास दो मुझदाम की सुन अरज अविचल ठाम॥
ह्वै अधो-मुख पंचाग्नि तपतो कमठ को चर क्रूर।
तित अगिन जरते नाग बोधे देय वच वृष पूर॥
वे भये हैं धरणीन्द्र पदमा भवनत्रिक-रिधि-धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥
इम उरग सिगत निहार कै मय अथिर शरण न कोय।
संसार यो भ्रम जाल है जिम चपल चपला होय॥
ह्वै एक चेतन मामतो शिव लहूँ तज के धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥
इम चितवतां लौकांतिकेश्वर आय पूजे पांय।
परणाम कर संबोध चाले चितवते गुण धाय॥
धन धन्य वय सुकुमार में तप धरयो अति बल धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥
बंदूं समय जिन धरी दीक्षा विहर अह-छित जाय।
तित ठये बन में दुष्ट वो सुर कमठ को चर आय॥
अति रूप भीषण धार के फुंकार पन्नग स्याम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥
ह्वै तुंग वारण सिंह गर्ज्यो उपल रज वरषाय।
कर अगिन वरषा मेघ मूसल तड़ित परलय वाय॥

प्रभु धीर वीर अत्यंत निर्भै असुर को बल खाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अरज अविचल ठाम॥
वाही समय धरणीन्द्र को नय मुकुट कंप्यो पीठ।
हरि आय सिंहासन रच्यो फणमंड कीनो ईठ॥
तब असुर करनी भई निष्फल अचल जिन जिम धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥८॥
धर ध्यान योग निरोध के चव-घाति कर्म उषार।
लहि ज्ञान केवलतैं चराचर लोक सकल निहार॥
समवादि-भूति कुबेर कीनी कहै किम बुधि खाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥९॥
हरि करी नुति कर जोर विनती धन्य दिन इह वार।
धन घड़ोया प्रभु पास जी हम लहे भव के पार॥
धन धन्य वाणी सुनी मैं अघनाशनी पुनि धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥१०॥
वसु कर्म नाश विनाश वसु शिव-नगर पाई वीर।
वसु द्रव्यतैं वह थान पूजै टरै भव ही पीर॥
सो अचल है सम्मेद पै मम भाव है वसु जाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अरज अविचल ठाम॥११॥
कर जोर कै चंदराम भाखै अहो धन तुम देव।
भवि बोध कै भव सिंधु तारे तरन-तारन टेव॥

मैं नमत हूँ मो तार अब ही ढील क्यों तुम काम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥१२॥
नित पढ़ै जे नर नारि ही भव हरै तिन की पीर।
सुर लोक लह नर होय चक्री काम हलधर वीर॥
पुन सर्व कर्म जु घात के लह मोक्ष सब सुख धाम।
प्रभु पास दो मुझ दाम की सुन अर्ज अविचल ठाम॥१३॥
श्री पार्श्व जिनेश्वर नमित सुरेश्वर पूजे तिन भवपास-हरम्।
स्वर्गादिक जावै नृपपद पावै रामचंद पुन मुक्तिभरम्॥

ओं ह्रीं श्री पार्श्वनाथजिनेन्द्राय गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, निर्वाण पंचकल्याणकप्राप्ताय अनर्घपदप्राप्तयेमहाअर्घं निर्वपामीति स्वाहा।

इति श्री पार्श्वनाथ जिन पूजा संपूर्णा॥२३॥


स्रोत: जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली), पृष्ठ १४७ (जैन पूजा संग्रह (महावीर प्रसाद एण्ड सन्स, देहली) | Jain Puja Sangrah)