श्री पार्श्वनाथ जिन पूजा (राजेश कासलीवाल) | Shri Parshvanath Jin Puja (Rajesh Kasliwal)

श्री पार्श्वनाथ जिन पूजा

रचयिता: राजेश कासलीवाल, उज्जैन

पूर्ण पाठ नीचे दिया है, मूल PDF (4 पृष्ठ) सबसे नीचे संलग्न।


श्री पार्श्वनाथ जिन पूजा
रचयिता - राजेश कासलीवाल, उज्जैन

स्थापना

(हरिगीत)
तीर्थनाथ जिनेन्द्र पारस, अरस सरस अपार हैं।
आनंद के रसकंद हैं, भवफंद से वे पार हैं॥
वे सार हैं आधार हैं वे, भाविक को सुखकार हैं।
शत इन्द्र वंदित त्रिजगपति को, वंदना शत बार है॥

(दोहा)
अत्र अवतर अवतरो, तिष्ठो उर में आन।
निकट रहो प्रभुवर सदा, यही विनय आव्हान॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र अवतर अवतर संवौषट। ॐ ह्री श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्र! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।

(चामर छंद)
मोह भाव के प्रभाव भव अनंत में भ्रमा।
देह जो भी मिली मान ली आतमा॥
जन्म मरण नाश हो शुद्ध नीर से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

मोह भाव संग राग-द्वेष आताप से।
जल रहा हूँ प्रभो व्यर्थ संताप से॥
भवाताप नाश हेत मलयज से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय भवाताप विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।

क्षण-क्षण भाव मर्ण अनंत दुख को लहा।
सत्व आत्म तत्त्व को भूल क्षय हो रहा॥
पद अक्षय मिले अक्षतों से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

ब्रह्म भाव को बिसार मार की मार से।
छार-छार हूँ प्रभो! तार संसार से॥
भाव कोमल बने दिव्य पुष्प से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

आत्म आनंद का परिपूर्ण धाम है।
तब क्षुधा भाव का कहो क्या काम है?
क्षुधा भाव नाशने नेवज से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्य निर्वपामीति स्वाहा।

तीनलोक दीप्त है आप ज्ञानभान से।
मैं तमा में रहा घोर अज्ञान से॥
अज्ञभाव अंत हो दीप ले कर जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

धूम्र लक्ष्यहीन ज्यों दिग-दिगंत में भ्रमे।
आत्म-भान-हीन जीव चहुंगति परिभ्रमे॥
सब विकार हो विनष्ट धूप से नित जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

पुण्य-पाप-भाव फल दुख संसार है।
मुक्तिनाथ हो प्रभो मोक्ष ही सार है॥
महामोक्ष प्राप्त हो दिव्य फल से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

द्रव्य-गुण-भाव से पूर्ण परमातमा।
आपको भूल मैं भव-भव में भ्रमा॥
पद अनर्घ्य प्राप्त हो अष्ट द्रव्य से जजें।
पार्श्वनाथ देव को द्रव्य भाव से भजें॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

॥पंच कल्याणक॥

(गीता छंद)

षटमास पूरब रतन बरसे, आए प्रभु जब सुरग से।
अश्वसेन सुधन्य हो गए, पार्श्व वामा उर बसे॥
वैशाख की शुभ दूज कृष्णा, वाराणसी आनंदमय।
छप्पन कुमारी अष्ट देवी, नृत्य गायन मधुर लय॥
ॐ ह्रीं वैशाखकृष्णद्वितीयायां गर्भकल्याणप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

तिहुंलोक में आनंद छाया, जन्में त्रिलोकीनाथ जब।
सुरलोक से सब देव आए, सौधर्म शचि के साथ तब॥
एकादशी बदि पौष की, उत्साह से सब हरष कर।
पांडुकशिला अभिषेक तांडव, सहस-लोचन दरश कर॥
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां जन्ममंगलमंडिताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जब आत्म-थिरता बढ़ चली, निजवास हेतु वन गए।
तब शिवपथिक वे पार्श्व जिन, साधु दिगंबर बन गए॥
निज ब्रह्म को संबोधने, लो ब्रह्मवासी आ गए।
पौष बदि एकादशी को, प्रचुर आनंद पा गए॥
ॐ ह्रीं पौषकृष्णैकादश्यां तपोमंगलमंडिताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

पुरुषार्थ श्री पारस प्रभु का, भाग्य भविजन का अहा।
तुम दिव्यध्वनि भवि को मिली, विज्ञान-केवल जिन लहा॥
कृष्णा चतुर्थी चैत की, सब विश्व झलका ज्ञान में।
प्रभु लीन निज में ही सदा, अविरल रहे मम ध्यान में॥
ॐ ह्रीं चैत्रकृष्णचतुर्थ्यां केवलज्ञानप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

तज योग को संयोग को, जिनवर अदेही हो गए।
चिरकाल के संसार को, तज मोक्षनगरी को गए॥
शुभ सप्तमी सावन सुदि, सम्मेद की पावन धरा।
मोहान्त हो शोकान्त हो, लोकान्त को जा शिव वरा॥
ॐ ह्रीं श्रावणशुक्लसप्तम्यां मोक्षमंगलप्राप्ताय श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

॥जयमाला॥
(दोहा)
पार्श्वनाथ जिनेश की, महिमा अपरम्पार।
नित्य जपें गुणमाल को, होवें भव से पार॥
(भुजंगप्रयात)
श्री पार्श्वप्रभु को नमन हो सदा ही, विभू तीर्थकर्ता नमन भाववाही।
नमन मोक्षपथ के दिवाकर प्रणेता, नमन स्यादवादी नमन तत्त्ववेत्ता॥
परम भाव ध्याया परम पद को पाया, करम नाश हेतु धरम को बताया।
अधोभाव विकृत सभी नाश पामी, प्रभु पार्श्वस्वामी नमामि नमामि॥

प्रथम मोह बैरी को घर से निकारा, निजातम के अनुभव से सम्यक्त्व धारा।
कषायें अनन्तानुबंधी विनाशी, सुसम्यक्त्व आचार सुज्ञान भासी॥
यही मुक्तिमारग का पहला चरण था, विभावों की सेना को दलने का रण था।
विभू आपके पथ चलूं मैं मुदामी, प्रभु पार्श्वस्वामी नमामि नमामि॥

प्रतिक्षण करे क्षीण संसार को अब, बची जो कषायें नशें क्रम से वे सब।
नगन वेश धारा यथाजात रुपा, धरा पर विचरते वे सिद्ध स्वरूपा॥
घड़ी दो जो आतम में आकर समाए, प्रभु श्री अरिहंत पदवी को पाए।
समोशर्न दिव्य ध्वनि जगनामी, प्रभु पार्श्वस्वामी नमामि नमामि॥

सकल ज्ञेय ज्ञाता नहीं कोई नाता, निजानंद आनंद आपूर्ण धाता।
विधाता जगत के नहीं काम करते, तथापि भविक के तुम्ही कष्ट हरते॥
खिरी दिव्य वाणी हुई तत्त्ववर्षा, मिला मुक्तिमारग सभी लोक हर्षा।
करें तेरी पूजा निरंतर जजामि, प्रभु पार्श्वस्वामी नमामि नमामि॥

तजा देह अंतिम अरे ओ अयोगी, निराकुल सुखामृत निराबाध भोगी।
अहो वीतरागी सभी कर्म त्यागी, अजन्मा अमर हो जरा दूर भागी॥
शिखर से शिखर-लोक पर जा विराजे, धरा तुम चरण छू कनक नाम भाजे।
हुए तीर्थनामी महा मोक्षधामी, प्रभु पार्श्वस्वामी नमामि नमामि॥
(धत्ता छंद)
श्री पार्श्व जिनंदा आनंदकंदा पापनिकंदा सुखकारी।
भव संकट हरता शिवसुख भरता तीरथ करता मनहारी॥
ॐ ह्रीं श्रीपार्श्वनाथजिनेन्द्राय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमाला पूर्णार्घ्यं महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)
पार्श्वनाथ जिनेन्द्र का, आराधन अभिराम।
जिन सम निज को जानकर, पावें मोक्ष सुधाम॥
(पुष्पांजलि क्षिपेत्)


:paperclip: मूल दस्तावेज़ (PDF):

स्रोत: Jain Granth E Library (Telegram), t.me/jainegranth/60015।