श्री पंच परमेष्ठी पूजन (पंच परमपद ज्ञानमय) | Shri Panch Parmeshthi Pujan (Panch Parampad Gyanmay)

(वीरछन्द)
पंच परमपद ज्ञानमय, अंतर माहिं दिखायँ।
हुआ सहज विश्रान्त मन, चिद्विभूति विलसाँय॥

निज प्रभु की प्रभुता निरख, आनन्द भयो अपार।
भावमयी पूजन अहो, निश्चय शिवदातार॥

ॐ ह्रीं श्री अरहंत-सिद्ध-आचार्य-उपाध्याय-सर्वसाधुपंचपरमेष्ठिसमूह! अत्र अवतर अवतर संवौषट् इत्याह्वाननम्।
ॐ ह्रीं श्री अरहंत-सिद्ध-आचार्य-उपाध्याय-सर्वसाधुपंचपरमेष्ठिसमूह! अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः इति स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री अरहंत-सिद्ध-आचार्य-उपाध्याय-सर्वसाधुपंचपरमेष्ठिसमूह! अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् इति सन्निधिकरणम्।

(छन्द-चौपाई-आँचलीबद्ध)
ज्ञायकमय दृष्टि प्रगटाय, समता सों पूजों शिवदाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥

ज्ञायक ही पाँचों पद माहिं, अंतर दृष्टि सहज दरशाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।

अमल भावमय चन्दन पाय, भव आताप सहज विनशाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो संसारतापविनाशनाय चन्दनं निर्वपामीति स्वाहा।

अहो अखण्ड स्वभाव सुहाय, अक्षय रूप भावना भाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो अक्षयपदप्राप्तयेऽक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञायक भाव परम निष्काम, होवे ब्रह्मचर्य अम्लान।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।

सहज तृप्त शुद्धात्म जान, प्रगट भयो संतोष महान।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥

ज्ञायक ही पाँचों पद माहिं, अंतर दृष्टि सहज दरशाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।

सहज प्रकाशित ज्ञायक लोक, झलके जामें लोकालोक।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।

ध्येय रूप का ध्यान जगाय, धर्म सुगंध सहज महकाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्योऽष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।

ज्ञायक प्रभु परिपूर्ण दिखाय, शिववाँछा भी नहीं उपजाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।

उपादेय शुद्धात्म भाय, स्थिरता मय अर्घ्य चढ़ाय।
महासुख होय, जय-जय-नाथ परम सुख होय॥ ज्ञायक ही..॥

ॐ ह्रीं श्रीपंचपरमेष्ठिभ्योऽनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

जयमाला
(दोहा)
शुद्धात्म ही देव है, निश्चय गुरु पहिचान।
दर्शावें श्री पंचगुरु, करूँ सहज गुणगान॥

(छन्द-चौपाई)
निज ज्ञायक दृष्टि में आवे, ज्ञानी शिवसाधक कहलावे।
गृहस्थपना तज मुनि हो जावे, ध्येय रूप का ध्यान लगावे॥

निज स्वभाव साधन के द्वारा, नाशे घातिकर्म दुखकारा।
अनंत चतुष्टय रूप विराजें, लोकालोक ज्ञान में साजें॥

अरहंत रूप परम अविकारा, मुक्तिमार्ग दरशावनहारा।
अन्तर्दृष्टि प्रभो प्रगटाई, हो अद्वैत नमन सुखदाई॥

सकल कर्म तज मुक्ति पधारे, सिद्धप्रभु आदर्श हमारे।
अशरीरी भी ज्ञान शरीरा, त्रिविध कर्ममल वर्जित धीरा॥

करना कुछ भी शेष नहीं है, पूर्ण शुद्धता विलस रही है।
जिनके गुण चिंतन कर प्राणी, समझ स्वभाव वरे शिवरानी॥

सिद्ध प्रभु ज्यों जाननहार, त्यों मैं भी हूँ जाननहार।
पूर्ण अपूर्ण विकल्प नहीं है, अहो द्रव्य दृष्टि प्रगटी है॥

होय विरागी परिग्रह त्यागी, परिणति शुद्धात्म में पागी।
प्रचुर स्वसंवेदनमय जीवन, मुनिसंघ के नायक पावन॥

भव्यों के निरपेक्ष सहाई, सम्यक् दीक्षा दें सुखदाई।
दोष लगे प्रायश्चित करावें, धर्म ध्वजा जग में फहरावें॥

हो भव क्लान्त शरण में आया, तुम ढिंग निजानंद प्रगटाया।
धर्ममूर्ति आचार्य नमामी, निर्ग्रन्थ दशा होय कब स्वामी॥

द्वादशांग का सार आत्मा, ध्येय रूप परमार्थ आत्मा।
स्वयं मग्न औरन समझावें, संघ माहिं जो पढ़ें पढ़ावें॥

उपाध्याय पदवी जिन पाई, ज्ञान माहिं जो होय सहाई।
वे गुरुवर सबको सुखदाता, आगम अध्यातम के ज्ञाता॥

विषय कषायारंभ नहीं है, ज्ञान ध्यान तप लीन सही है।
रत्नत्रय निधि परिग्रह हारी, ज्ञानसुधा भोजन व्रतधारी॥

लेश प्रपंच न जिनके अंदर, शुद्धात्म आराधक मुनिवर।
देहादिक परद्रव्य मँझारा, इष्ट-अनिष्ट न होय विचारा॥

अद्भुत समता धारी संत, तिहुँ जग वंदनीय निर्ग्रन्थ।
जग में पंच परमपद सार, भविजीवों के तारणहार॥

सहज स्वभाव सु जाननहार, परिणति में भी जाननहार।
जाननहार हूँ सर्व प्रकार, पाया तीन भुवन में सार॥

ॐ ह्रीं श्री अरहंत-सिद्ध-आचार्य-उपाध्याय-सर्वसाधुपंचपरमेष्ठिभ्योऽनर्घ्यपद-प्राप्तये जयमाला-पूर्णाघ्यं निर्वपामीति स्वाहा।

(दोहा)
तीन भुवन में सार, निज ज्ञायक प्रभु अविकार।
ध्येय रूप का ध्यान धर, निश्चय हो भवपार॥

(पुष्पांजलिं क्षिपामि)


स्रोत: वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन), पृष्ठ २३४ (वर्द्धमान पूजाञ्जलि (सं. अखिल जैन) | Vardhaman Pujanjali)