सेठ सुदर्शन ने मुनि होकर किया घोर उपसर्ग सहन।
शुक्ल ध्यान की परमशक्ति से प्राप्त किया निर्वाण सदन॥
श्री मुनिवर के चरणाम्बुज मे भाव सहित मैं करूँ नमन।
सिद्धक्षेत्र पटना पदमद्रह भव्य भूमि को हे वंदन॥
भक्ति भाव से पूजन करके निज स्वरूप का करूँ मनन।
आत्म ध्यान के द्वारा पाऊँ शुद्ध हो मुक्ति गगन॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्र अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः।
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्र अत्र मम् सन्निहितो भव भव वषट्।
(अष्टक)
जन्म मरण दुख नाश हेतु गंगा का प्रासुक जल लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥
श्री पदमद्रह पटना से मुनिराज सुदर्शन मुक्त हुए।
शील स्वभावी शुद्धात्म की महिमा से शिव युक्त हुए॥१॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जलं नि.।
भव आताप मिटाने को मै मलयागिरि चंदन लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥२॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो संसारतापविनाशनाय चंदनं नि.।
अक्षय पद पाने को स्वामी मै अखंडज तंदुल लाऊं।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥३॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपद प्राप्तये अक्षतं नि.।
काम क्रोध मद लोभ नष्ट करने को सहज पुष्प लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥४॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो कामबाण विध्वंसनाय पुष्पं नि.।
क्षुधा व्याधि का मूल मिटाने प्रभु नैवेद्य सरस लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्रीपदम५॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं नि.।
मोह तिमिर अज्ञान नशाने भेदज्ञान दीपक लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥६॥
ॐ ह्रीं श्रीपदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं.
कर्म ज्वाल मे अब न जलूं मैं ऐसी ध्यान धूप लाऊं।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥७॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्म दहनाय धूपं नि.
सादि अनंत मोक्षफल पाने कल्पवृक्ष के फल लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम.॥८॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफल प्राप्ताय फलं नि.।
अजर अमर अविकल अनर्घ्य पद पाने ज्ञान अर्घ्य लाऊँ।
चिदानंद चैतन्य चिदातम चिन्मय चेतन पद पाऊँ॥श्री पदम॥९॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्य पदप्राप्तये अर्घ्य नि.।
(जयमाला)
पदमद्रह पटना नगर सिद्धक्षेत्र शुभथान।
सेठ सुदर्शन ने लिया तपकर पद निर्वाण॥
चंपापुर नृप धात्रीवाहन रानी अभयमती सुंदर।
न्याय पूर्वक शासन करते धर्म पालने मे तत्पर॥१॥
इसी नगर मे वृषभदास थे सेठ जिनमती सेठानी।
पुत्र सुदर्शन सेठ जिन्हों की पत्नी मनोरमा रानी॥२॥
पूर्व जन्म मे सेठ सुदर्शन ग्वाले का था जीव सरल।
अंत समय मे अरहंताणं जप कर हुआ सेठ प्रबल॥३॥
वृषभदास जिनमती दीक्षित हो करते थे निज कल्याण।
रहे एक पत्नी व्रतधारी सेठ सुदर्शन शील प्रधान॥४॥
सेठ सुदर्शन की छवि लखकर रानी हुई मोह से ग्रस्त।
बड़ी युक्ति से बुला महल मे कामेच्छा की उनसे व्यक्त॥५॥
बोले सेठ सुदर्शन माता मैं पुरुषार्थ हीन बेकार।
क्षमा करो हे माता मुझमे काम भाव का नहीं विकार॥६॥
सेठ सुदर्शन शील बचाकर अपने गृह आए तत्काल।
धर्म साधना मे सुलीन हो करते सामायिक तिहुँकाल॥७॥
ज्ञात हुआ कपिला से इक दिन दिया सुदर्शन ने धोखा।
फिर छलबल से बुला महल मे रानी ने उनको रोका॥८॥
किन्तु न डिगे सुदर्शन अपने श्रेष्ठ शीलव्रत से पलभर।
शोर मचाया तब रानी ने मन मे अतिक्रोधित होकर॥९॥
बंदी बना तभी राजा ने भेजा बंदीगृह भीतर।
शूली दे दो इसे शीघ्र इस नगरी के चौराहे पर॥१०॥
किन्तु सुदर्शन सेठ न घबराए तिल भर अपने मन मे।
पूर्व असाता उदय जान हो गए लीन अंतर्मन मे॥११॥
शूली पर चढ़ते ही शूली त्वरित बन गई सिंहासन।
नभ से पुष्पों की वर्षा लख चकित हुआ राजा का मन॥१२॥
जय जयकार हुई चहुँदिशि मे राजा भी अभिभूत हुआ।
तू हे महाशील का धारी मेरा सच्चा पूत हुआ॥१३॥
क्षमा माँगकर राजा ने रानी को घर से दिया निकाल।
रानी मर कर हुई व्यंतरी रहती वैर हृदय मे पाल१४॥
सेठ सुदर्शन ने विराग ले जिन दीक्षाधारी तत्क्षण।
मनोरमा को पुत्र सुकान्त सौंपकर पहुंचे तत्क्षण वन॥१५॥
तप करते करते विहार कर गए पाटलीपुत्र नगर।
पूर्व बैर से वही व्यंतरी आई अतिक्रोधित होकर॥१६॥
किया महा उपसर्ग सुदर्शन मुनिपर प्रचुर भयंकर घोर।
किंतु ध्यान मे लीन रहे मुनि दौड़े शुक्ल ध्यान की ओर॥१७॥
श्रेणी चढ़ अंतर्मुहूर्त मे अंतःकृकेवली हुए।
महावीर के तीर्थकाल मे पंचम श्रुतकेवली हुए॥१८॥
गंध कुटी रचकर देवो ने प्रभु का जय जयकार किया।
विनश गया उ पसर्ग तत्क्षण जग ने मंगलकार किया॥१९॥
दे उपदेश भव्य जीवों को देश देश मे किया बिहार।
भव्यों को जिन दीक्षाएँ दी महाशीलव्रत कर साकार॥२०॥
फिर आये पाटलीपुत्र मे पदमद्रह के निकट प्रभो।
योग निरोध पूर्वक अन्तिम शुक्लध्यान धर लिया विभो॥२१॥
जा पहुँचे लोकाग्र शिखर पर सिद्ध स्वपद पाया अमलान।
अष्टकर्म से रहित हुए प्रभु पाया अनुपम मुक्ति विहान॥२२॥
इसी भूमि से इसी क्षेत्र से सेठ सुदर्शन मुक्त हुए।
परम विदेही परमपूज्य पद पाया शिवसुख युक्त हुए॥२३॥
प्रभु के पावन चरणाम्बुज लख सादर शीष झुकाता हूँ।
पूजन करके विनय भाव से प्रभु की महिमा गाता हूँ॥२४॥
मै बन महाशीलव्रत धारी निज स्वभाव मे आ जाऊँ।
अष्ट कर्म अनिष्ट करूँ मै तुम समान शिवपद पाऊँ॥२५॥
पदमद्रह पाटलीपुत्र पटना को वंदूँ बारम्बार।
निज स्वभाव का साधन लेकर करूँ आत्मा का उद्धार॥२६॥
ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घ्यपद प्राप्ताय अर्घ्य नि.।
पदमद्रह के क्षेत्र की महिमा परम महान।
निज स्वरूप जो ध्यावते पाते पद निर्वाण॥
इत्याशीर्वादः पुष्पांजलि क्षिपामि
जाप्यमंत्र- ॐ ह्रीं श्री पदमद्रह पटना सिद्धक्षेत्रेभ्यो नमः।
स्रोत: तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया), पृष्ठ ८१ (तीर्थक्षेत्र पूजाञ्जलि (कविराज राजमल पवैया) | Tirthkshetra Pujanjali (Kaviraj Rajmal Pavaiya))