श्री नित्यमह पूजन (कवि राजमल पवैया) | Shri Nityamah Pujan (Rajmal Pavaiya)

श्री नित्यमह पूजन

अरिहंतों को नमस्कार कर सब सिद्धों को नमन करूँ।
आचार्यों को नमस्कार कर उपाध्याय को नमन करूँ॥
और लोक के सर्व साधुओं को मैं सविनय नमन करूँ।
नित प्रात’ सामायिक करके तत्त्व ज्ञान का यतन करूँ॥
भाव द्रव्य ले भक्तिभाव से मैं श्री जिन मन्दिर जाऊँ।
जिन प्रभु का प्रक्षाल करूँ मैं श्री जिनवर के गुण गाऊँ॥
शुद्ध भाव से णमोकार जप सहस्त्रनाम पढ हर्षाऊँ।
श्री जिनदेव नित्यमह पूजन करके नाचूँ सुख पाऊँ॥
शांति पाठ पढ क्षमा याचना कर शुद्धातम को ध्याऊँ।
वीतराग जिन चरणों में निज प्रभु की परम शरण पाऊँ॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिन अत्र अवतर अवतर संवौषट्, अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठ ठ, अत्रमम् सन्निहितो भव भव वषट्।

निज भावों का प्रभु जल ले, पाँचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
जन्म मरण का नाश करूँ मैं देव शास्त्र गुरु गुण गाऊँ॥
तीस चौबीसी बीस जिनेश्वर कृत्रिम - अकृत्रिम जिनध्याऊँ।
सर्व सिद्ध प्रभु पंचमेरू नन्दीश्वर गणधर ऋषि भाऊँ॥
सोलहकारण दशलक्षण रत्नत्रय नव सुदेव ध्याऊँ।
चौबीसों जिन ढाई द्वीप अतिशय निर्वाण क्षेत्र ध्याऊँ॥१॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमहसमुच्चयजिनेभ्यो जन्मजरामृत्यु विनाशनाय जल नि

निज भावों का चन्दन लेपांचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
भव ज्वाला की तपन मिटाऊँदेव शास्त्र गुण गाऊँ॥तीसचौबीसी॥२॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्यजिनेभ्यों संसारतापविनाशनाय चन्दन नि

निज भावों के अक्षत ले पांचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
पद अखंड अक्षय प्रगटाऊँदेव शास्त्र गुरु गुण गाऊँ॥तीसचौबीसी.॥३॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो अक्षयपद प्राप्तय अक्षतं नि।

निज भावों के पुष्प सजा पाँचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
काम क्रोध लोभादि मिटाऊँदेवशास्त्र गुरु गुण गाऊँ॥तीसचौबीसी॥४॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं नि।

जड को जड समझे बिन चेतन ज्ञान नहीं होता।
पूर्ण शुद्धता हुए बिना कल्याण नहीं होता॥
जिन भावों के प्रभु चरु ले पांचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
क्षुधा रोग की ज्वाल बुझाऊँदेवशास्त्र गुरु गुणगाऊँ॥तीसचौबीसी.॥५॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्य नि

निज भावों के दीप उजा पाँचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
मोह तिमिर अज्ञान नशाऊँदेव शास्त्र गुरु गुणगाऊँ॥तीसचौबीसी॥६॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो मोहान्धकार विनाशनाय दीपं नि।

निज भावों की धूप चढा पाँचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
अष्ट कर्म को नष्टकरुँ मैं देव शास्त्र गुरु गुण गाऊँ॥तीसचौबीसी॥७॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो अष्टकर्मविध्वन्सनायधूप नि।

निज भावों के फल लेकर पांचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
उत्तम महामोक्ष फल पाऊँदेवशास्त्र गुरु गुण गाऊँ। तीसचौबीसी॥८॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो महा मोक्षफलप्राप्ताय फल नि।

निज भावों के अर्घ बना पांचों परमेष्ठी उर लाऊँ।
अविनाशी अनर्घ पद पाऊँदेव शास्त्र गुरु गुण गाऊँ॥तीसचौबीसी॥९॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चयजिनेभ्यो अनर्घपद प्राप्ताय अर्घ्यं नि।

जयमाला

प्रभु पूजन जिन देव की नित नव मंगल होय।
तीन लोक की संपदा भी चरणों को धोय॥१॥

श्री अरिहंत सिद्ध आचार्योपाध्याय मुनिवर वंदन।
देवशास्त्र गुरु के चरणों में सविनय बार-बार नमन॥२॥

भरतैरावत ढाई द्वीप की तीस चौबीसी का अर्चन।
विद्यमान जिन बीस विदेही सीमंधर आदिक वन्दन॥३॥

तीन लोक के कृत्रिम अकृत्रिम जिनगृह असंख्यात वंदन।
सर्व सिद्धि मंगल के दाता सब सिद्धों को करूँ नमन॥४॥

ज्ञायक स्वभाव के सन्मुख हो पुरुषार्थ जीव जब करता है।
जड़ कर्मों की छाया तक को अन्तर्मुहूर्त में हरता है॥
श्रीजिन सहस्त्रनाम को ध्याऊँ जिनवाणी को करूँ नमन।
पंचमेरु के अस्सी जिन चैत्यालय को सादर वन्दन॥५॥

अष्टम द्वीप श्री नन्दीश्वर बावन चैत्यालय वन्दन।
भव्यभावना सोलहकारण भाऊं ऐसा करूँ यतन॥६॥

उत्तम क्षमा आदि दशलक्षणधर्म सदा ही करूँ नमन।
सम्यक् दर्शन ज्ञान चरितमय रत्नत्रय व्रत करूँ ग्रहण॥७॥

वृषभादिक श्री वीरजिनेश्वर के चरणों का नित अर्चन।
गणधर वृषभसेन गौतम को विघ्नविनाश हेतु वन्दन॥८॥

बाहुबली जी भरत चक्रवर्ती अनन्तवीर्य वन्दन।
पंच बालयति शान्ति कुन्थु अर चक्रेश्वर जिनवरवंदन॥९॥

भूत भविष्यत वर्तमान की तीनों चौबीसी वन्दन।
सहस्त्रकूट चैत्यालय वन्दूँ मानस्तम्भ जिन समवशरण॥१०॥

गर्भजन्मतप ज्ञान मोक्ष पांचों कल्याणक को वंदन।
तीर्थंकर की जन्म भूमियों को मैं सादर करूँ नमन॥११॥

तीर्थ अयोध्या श्रावस्ती कौशाम्बीपुर काशी वन्दन।
चन्द्रपुरी काकन्दी भद्दिलपुर हस्तिनापुरी वन्दन॥१२॥

सिंहपुरी कपिला रत्नपुरि मिथिला शौर्यपुरी वन्दन।
राजगृही चम्पापुर कुण्डलपुर वैशाली करूँ नमन॥१३॥

जिन प्रभु समवशरण, पंच कल्याणक, अतिशय क्षेत्रनमन।
वीतराग निर्ग्रन्थ मुनीश्वर श्री जिनवाणी को वंदन॥१४॥

तीर्थंकर निर्वाण क्षेत्र अरु सिद्ध क्षेत्र को वन्दन।
चम्पा पावा उर्जयंत सम्मेदशिखर कैलाश नमन॥१५॥

शंत्रुजय पावागढ़ तारंगागिरि तुंगीगिरि वन्दन।
कुन्थलगिरि गजपंथ चूलगिरि सोनागिरि को करूँनमन॥१६॥

कर्म बंध का रुप जानकर शुद्धातम का ज्ञान करो।
पाप पुण्य की प्रकृति विनाशो निज स्वरुप का ध्यान करो॥
कोटिशिला रैवातट पावागिरि द्रोणागिरि को वन्दन।
रेशंदीगिरि कुण्डलगिरि मंदारगिरि पटना वन्दन॥१७॥

श्री सिद्धवरकूट गुणावा मथुरा राजगृही वन्दन।
मुक्तागिरि पोदनपुर आदि सिद्ध क्षेत्रों को वन्दन॥१८॥

चिपुलाचल वैभार स्वर्णगिरि उदयरत्नगिरि को वन्दन।
अहिच्छेत्र की ज्ञान भूमि को ज्ञानप्राप्ति हित करूँनमन॥१९॥

ढाई द्वीप के सिद्ध क्षेत्र अरु अतिशय क्षेत्रों को वन्दन।
मन वचन काया शुद्धि पूर्वक सब तीर्थों को करूँ नमन॥२०॥

कल्पद्रुम सर्वतोभद्र इन्द्रध्वज नित्यमह महापूजन।
अष्टान्हिका, आदिपर्वों पर विविध विधान महा पूजन॥२१॥

मध्य लोक के चार शतक अट्ठावन जिन मन्दिर वंदन।
अधो लोक के सात करोड़ बहात्तर लाख भवन वन्दन॥२२॥

ऊर्ध्व लाख चौरासी, सतानवै सहस तेईस वन्दन।
ज्योतिष व्यंतर भवन असंख्यों जिन प्रतिमायें करूँ नमन॥२३॥

गौतम गणधर स्वामि सुधर्मा जम्बूस्वामी श्रीधर धन।
श्री देशभूषण कुलभूषण इन्द्रजीत अरु कुम्भकरण॥२४॥

रामचन्द्र हनुमान् नील महानील गवय गवाक्ष्य वन्दन।
मुनि सुडील सुग्रीव आदि रावण के सुत मुनिवर वन्दन॥२५॥

वरदत्तराय अरु सागरदत्त श्री गुरदत्तादि वन्दन।
अर्जुन भीम युधिष्ठिर पांडव द्रविड देश के नृप वन्दन॥२६॥

पंचमहा ऋषिवरदत्तादि नग अनंगकुमार नमन।
स्वर्णभद्र आदिक मुनि चारों सेठ सुदर्शन को वन्दन॥२७॥

शम्बु प्रद्युम्नकुमार और अनिरुद्धकुमार आदि वन्दन।
रामचन्द्र सुत लव मदनांकुश लाड देश के नृप वंदन॥२८॥

पंचशतक सुत दशरथ नृप के देश कलिंग नृपति चंदन।
बालि महाबलि मुनिस्वामी नागकुमार आदि वन्दन॥२९॥

कामदेव बलभद्र चक्रवर्ती जो मोक्ष गए वन्दन।
भरत क्षेत्र से मुनि अनंत निर्वाण गए सबको वन्दन॥३०॥

नव देवों को वन्दन कर शुद्धातम को करूँ नमन।
मोह राग रुष का अभाव कर वीतरागता करूँ ग्रहण॥३१॥

प्रभो नित्यमह पूजन करके निज स्वभाव में आ जाऊँ।
तीन समय सामायिक साधू निज स्वरूप में रम जाऊँ॥३२॥

श्री जिन पूजन का उत्तम फल सम्यक् दर्शन प्रगटाऊँ।
ग्यारह प्रतिमा पाल साधु पद लेकर निजआतम ध्याऊँ॥३३॥

प्रायश्चित विनय वैय्यावृत आलोचना हृदय लाऊँ।
प्रतिक्रमणव्युत्सर्ग करूँ मैं दोष नाश शिवपद पाऊँ॥३४॥

उपसर्गों से ही नहीं डिगूँ परिषह जय कर समता लाऊँ।
गुणस्थान आरोहण क्रम से श्रेणी चढूँ मोक्ष पाऊँ॥३५॥

निज स्वभाव साधन के द्वारा वीतराग निज पद पाऊँ।
श्री जिन शासन के प्रभुत्व से मोक्ष मार्ग पर चढ़ूँ जाऊँ॥३६॥

ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चय जिनेभ्यो अनर्घ्यपदप्राप्तये पूर्णार्घ्यं नि।

अनुपम पूजा नित्यमह, स्वर्ग मोक्ष दातार।
निज आतम जो ध्यावते, हो जाते भव पार॥

इत्याशीर्वाद

जाप्यमंत्र - ॐ ह्रीं श्री नित्यमह समुच्चय सर्व जिनेभ्यो नमः
रुचि विपरीत नाश करने को अब प्रतिकूल दृष्टि से ऊब।
निज अखण्ड ज्ञायक स्वभाव समशिव सुख सागर में ही डूब॥

विशेष पर्व पूजन

जैन आगम में इन पर्वों का विशेष महत्त्व है। इन पर्वों के महत्त्व को दर्शाने वाली
पौराणिक कथायें इनसे जुडी हुई हैं। ये पर्व हमें सांसारिक प्रयोजनों से हटाकर
धर्म आराधना के लिए प्रेरणा देते हैं। इन पूजनों में महत्त्वपूर्ण बात यह है कि प्रत्येक
पूजनों में चारों अनुयोगों के सारभूत तत्त्व गर्भित हैं। अतः प्रत्येक आत्मार्थी बन्धु
इन पर्वों पर इन पूजनों के माध्यम से धर्म आराधना करके अनंत सुख को प्राप्त करे।
यही कामना है॥


Artist: कवि राजमल जी पवैया
स्रोत: जैन पूजांजलि (श्री रूपचन्द्र सुशीलाबाई दि. जैन ग्रंथमाला, विदिशा, १९९२), पृष्ठ १२२ से १२८