( दोहा )
निर्विचिकित्सा तीसरा, अंग प्रधान महान।
पूजन करके हे प्रभो, करूँ कर्म अवसान॥
सम्यग्दर्शन की प्रभा, हरती भवदुःख क्लेश।
आप कृपा से हे प्रभो, धारूँ जिनमुनिवेश॥
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य निर्विचिकित्साअंग अत्र अवतर अवतर संवौषट्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य निर्विचिकित्साअंग अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनम्।
ॐ ह्रीं श्री सम्यग्दर्शनस्य निर्विचिकित्साअंग अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट्।
( चौपई )
निर्मल जल स्वभाव मलहीन। हरता जगत रोग यह तीन॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥१॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
निज चंदन शीतलगुण पूर्ण। भवाताप हरता सम्पूर्ण॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥२॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय संसारतापविनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
अक्षतगुण अनंत भंडार। करता है भवसागर पार॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥३॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय अक्षयपदप्राप्तये अक्षतान् निर्वपामीति स्वाहा।
ज्ञानपुष्प अनुपम अनमोल। कामबाण सब हरते तोल॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥४॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
अनुभव रसमय निज नैवेद्य। क्षुधारोग हरते बन वैद्य॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥५॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय क्षुधारोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
तिमिर विनाशक दीप प्रजाल। हरूँ मोहभ्रम का जंजाल॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥६॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय मोहान्धकारविनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
शुक्लध्यान की धूप अनूप। हरती अष्टकर्म दुःखरूप॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥७॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय अष्टकर्मविध्वंसनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
शुक्लध्यान फल मोक्ष महान। परम सौख्यदाता अमलान॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥८॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय महामोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
उत्तम शुद्ध अर्घ्य अविकार। पद अनर्घ्य दाता साकार॥
निर्विचिकित्सा अंग महान। करता निज-पर का कल्याण॥९॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( शार्दूलविक्रीडित )
सुनते-सुनते एक बात सुन लो समकित बिना सुख नहीं।
संशय विभ्रम विनय घोर एकान्त अज्ञान समदुःख नहीं॥१॥
जब तक है यह मोह दुष्ट उर में सम्यक्त्व होगा नहीं।
कोई भी तो भेद-ज्ञान के बिन होता स्वसन्मुख नहीं॥२॥
( उपजाति )
परभाव मुझको दुःख दे रहे हैं, निजभाव मैंने जाना नहीं है।
मैं हूँ त्रिकाली ध्रुवधामवासी, मैंने कभी भी माना नहीं है॥३॥
निज ज्ञानधारा से हो विभूषित, अब मैं बनूँगा निज आत्मध्यानी।
चारों कषायों को क्षीण करके, हो जाऊँगा मैं कैवल्यज्ञानी॥४॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये महार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
महार्घ्य
( वीर )
पर द्रव्यों में द्वेषरूप जो ग्लानि उसी का करूँ अभाव।
निजस्वभाव से प्रीत बढ़ाऊँ प्राप्त करूँ निज शुद्धस्वभाव॥१॥
द्वेष अरोचक भाव न हो प्रभु शुद्धात्म से करूँ न द्वेष।
सतत प्रतीति सुदृढ़ हो निज की निज से ही हो प्रेम विशेष॥२॥
मुनि का तन यदि मलिन दिखे तो निर्मल उसे बनाऊँ नाथ।
मुनि तन का मल-मूत्र आदि सब बिना घृणा फेंकूँ निज हाथ॥३॥
सेवा का हो भाव हृदय में विचिकित्सा का दोष नहीं।
जब तक रोग दूर ना होवे तो उसमें संतोष नहीं॥४॥
इस जड़ तन के सभी द्वार नौ घोर घृणामय हैं अपवित्र।
यदि रत्नत्रय की प्रतीति जागे तो हो जाये देह पवित्र॥५॥
रत्नत्रयधारी की काया तो होती है सदा पवित्र।
चाहे जैसी अशुचि लगी हो होती कभी न वह अपवित्र॥६॥
द्वेष रूप भवमय विकल्प की सभी तरंगों का हो त्याग।
निर्मल स्वानुभूति हो उर में शुद्धात्मा से हो अनुराग॥७॥
कभी घृणा का भाव हृदय में मेरे स्वामी उदय न हो।
कुत्सितभाव न आएँ उर में दूषित मेरा हृदय न हो॥८॥
निर्विचिकित्सा अंग पालकर सम्यग्दर्शन पुष्ट करूँ।
घृणा द्वेष ग्लानि को हर मिथ्यात्वभाव का कष्ट हरूँ॥९॥
ॐ ह्रीं श्री निर्विचिकित्साअंगाय अनर्घ्यपदप्राप्तये जयमालापूर्णार्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा।
( वीर )
निर्विचिकित्सा अंग पूजन कर करूँ स्वयं का प्रभु कल्याण।
सम्यग्दर्शन की महिमा से पाऊँगा ध्रुवपद निर्वाण॥
रत्नत्रयमण्डल विधान की पूजन का है यह उद्देश।
निश्चय पूर्ण देशसंयम ले धारूँ दिव्य दिगंबरवेश॥
पुष्पाञ्जलिं क्षिपेत्
स्रोत: श्री रत्नत्रय मंडल विधान, पृष्ठ ३५ (श्री रत्नत्रय मंडल विधान, भाग 1 (सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान, सम्यक्चारित्र) | Shri Ratnatray Mandal Vidhan, Part 1 (Samyagdarshan, Samyaggyan, Samyakcharitra))