(दोहा)
बंदौं श्रीभगवान को, भावभगति सिर नाय।
पूजा श्रीनिर्वाण की, सिद्धक्षेत्र सुखदाय॥
द्वीप अढाई के विषै, सिद्धक्षेत्र जो जान।
तिनिको मै वंदन करौं, भव भव होउ सहाय॥
(अडिल्ल)
परम महा उत्कृष्ट मोक्ष मंगल सही,
आदि अनादि संसार भानि मुक्ती लही।
तिनके चरन अरु क्षेत्र जजों शिवदायही,
आह्वानन विधि ठानि वार त्रय गायही॥
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र आर्यखंड सम्बन्धी सिद्ध क्षेत्र, अत्रावतर अवतर संवौषट् आह्वाननं। ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्य खंड संबंधी सिद्ध क्षेत्र अत्र तिष्ठ तिष्ठ ठः ठः स्थापनं।
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्ध क्षेत्र अत्र मम सन्निहितो भव भव वषट् सन्निधीकरणं।
(अष्टक ढाल पंचमेरु पूजाभाषाकी चालमें)
शीतल उज्जल निर्मलनीर, पूजौं सिद्धक्षेत्र गम्भीर।
लहों निर्वाण, पूजौं मन बच तन धरि ध्यान॥
अब मै शरण गही तुम आन, भवदधिपार उतारन जान।
लहों निर्वाण पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खंड संबंधी सिद्ध क्षेत्रेभ्यो जन्मजरामृत्युविनाशनाय जलं निर्वपामीति स्वाहा।
चंदन घिसौं कपूर मिलाय, भव आताप तुरत मिट जाय।
लहों निर्वाण पूजो मन बच तन धरि ध्यान॥ भवमै०
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खंड सम्बन्धी सिद्ध क्षेत्रेभ्यो भवाताप विनाशनाय चंदनं निर्वपामीति स्वाहा।
अमल अखंडित अक्षत धोय, पूजों सिद्ध क्षत्र सुखहोय।
लहो निर्वाण पूजो मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खंड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यो अक्षयपदप्राप्तये अक्षतं निर्वपामीति स्वाहा।
पुष्प सुगंध मधुप झंकार, पूजों सिद्ध क्षेत्र झंकार।
लहों निर्वाण पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्ध क्षेत्रेभ्यः कामबाणविध्वंसनाय पुष्पं निर्वपामीति स्वाहा।
चर नैवेद्य मिष्ट अधिकाय, पूजों सिद्ध क्षेत्र समभाय।
लहों निर्वाण पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरत क्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यः क्षुधावेदनीरोगविनाशनाय नैवेद्यं निर्वपामीति स्वाहा।
दीप रतनमय तेज प्रकाश, पूजों सिद्ध क्षेत्र समभास।
लहों निर्वाण पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोहांधकार विनाशनाय दीपं निर्वपामीति स्वाहा।
धूप सुगंध लहै दश अंग, पूजों सिद्ध क्षेत्र सर्वंग।
लहों निर्वाण, पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्यखण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यो अष्टकर्मदहनाय धूपं निर्वपामीति स्वाहा।
फल प्रासुक उत्तम अतिसार, सिद्ध क्षेत्र वांछित दातार।
लहों निर्वाण पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यो मोक्षफलप्राप्तये फलं निर्वपामीति स्वाहा।
अर्घ करों निज माफिक शक्ति, पूजों सिद्ध क्षेत्र करि भक्ति।
लहों निर्वाण, पूजों मन बच तन धरि ध्यान॥ भव०
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यो अनर्घपदप्राप्तये अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
तीर्थ सिद्ध क्षेत्र के सबै, बांछा मेरी पूरो अबै,
लहों निर्वाण, पूजों मन बच तन धरि ध्यान।
अब मैं सरन गही तुम आन, भवदधि पार उतारन जान॥
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्य खण्ड सम्बन्धी सिद्ध क्षेत्रेभ्यो अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
प्रत्येक निर्वाणक्षेत्र के अर्घ।
(अडिल्ल)
श्री आदीश्वरदेव भये निर्वाणजू।
श्री कैलाश शिखर पर मानजू॥
तिन के चरन जजों मै मन बच काय के।
भवदधि उतरों पार शरन तुम आय कै॥
ॐ ह्रीं कैलाशपर्वत सेती श्री ऋषभदेव तीर्थंकर दश हज़ार मुनि सहित मुक्ति पधारे और वहाँ तें और मुनि मुक्ति पधारे होहिं तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥१॥
चंपापुर में मुक्ति भये जिनराजजी।
वासुपूज्य महाराज करम क्षयकारजी॥
तिनि के चरन जजों मै मन बच कायकै।
भवदधि उतरों पार शरन तुम आयकै॥
ॐ ह्रीं चंपापुर सेती श्री वासुपूज्य तीर्थंकर हजार मुनि सहित मुक्ति पधारे और वहाँ तें और मुनि मुक्ति पधारे होहिं तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥२॥
श्री गिरनार शिखर जग में बिजी।
सिद्ध वधू के नाथ भये नेमिनाथजी॥
तिन के चरन जजों मैं मनबचकाय कै।
भवदधि उतरों पार शरन तुम आय कै॥
ॐ ह्रीं गिरनार शिखर सेती श्री नेमिनाथ तीर्थंकर पांच सौ छत्तींस मुनि सहित मुक्ति पधारे अर बहत्तरि कोडि सात सौ मुनि और हू मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥३॥
पावापुर सरवर के बीच महावीरजी।
सिद्ध भये हानि कर्म करें सुर सेवजी॥
तिन के चरन जजों मैं मनबचकाय कै।
भवदधि उतरों पार शरन तुम आय कै॥
ॐ ह्रीं पावापुर के पद्म सरोवर मध्य सेती श्री महावीर तीर्थंकर छत्तीस मुनि सहित मुक्ति पधारे और वहां ते और मुनि मुक्ति पधारे होहि तिनि को अघे महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥४॥
श्री सम्मद शिखर शिवपुर को द्वार है।
बीस जिनेश्वर मुक्ति भये भवतार है॥
तिन के चरन जजों मैं मनबचकाय कै।
भवदधि उतरों पार शरन तुम आय कै॥
ॐ ह्रीं सम्मेद शिखर सेती श्री बीस तीर्थंकर मुक्ति पधारे अर उस शिखर तें और मुनि मुक्ति पधारे होहिं तिनिको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥५॥
नंगानंग कुमर दोय राजकुमर जू।
मुक्ति भये सोनागिर जग हितकार जू॥
साढे पांच कोडि भये शिवराजजी।
पूजों मन बच काय लहों सुखमारजी।
ॐ ह्रीं सोनागिर पर्वत सेती नंगानंगकुमारादि साढ़े पाच कोड़ि मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
राम हनू सुग्रीव नील महानील जी।
गवगवाक्ष्य इत्यादि भये शिवतीरजी॥
कोडि निन्यानवै मुक्ति तुंगी गिरि पाय कै।
तिनि के चरन जजों मैं मन बच काय कै।
ॐ ह्रीं तुंगीगिरि पर्वत सेती श्रीरामचन्द्र हनुमान सुग्रीव नील महानील गवगवाक्ष्य इत्यादि निन्यानवै कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥७॥
वरदत्तादिवरंग मुनीन्द्र सुनामजी।
सायरदत्त महान महा गुण धाम हैं।
तारवरनयरतें मुक्ति भये सुखदायजी।
तीन कोडि अरु लाख पचास सुगाय जी॥
ॐ ह्रीं तारवरनयर सेती वरदत्तवरंग सायरत्तादि साढे तीन कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनिको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥८॥
श्री गिरनार शिखर जग में विख्यात है।
कोटि बहत्तर अधिकै अरु सौ सात है॥
संबू प्रद्युमन अनिरुद्ध मुक्ति को पाय कैं,
तिन के चरन जजों मैं मन बच काय कै॥
ॐ ह्रीं श्री गिरनार शिखर सेती शम्बुकुमार प्रद्युम्नकुमार अनिरुद्ध कुमारादि बहत्तर कोडि सात सौ मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥६॥
रामचंद के सुत दोय जिन दिक्षा धरी,
लाडनरिंद आदि मुनि आठ कर्मन हरी।
पावागिरि के शिखर ध्यान धरिके सही,
पांच कोडि मुनि सहित परम पदवी लही॥
ॐ ह्रीं पावागिरि शिखर सेती लाडनरिंद आदि पाच कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥१०॥
पांडव तीन बड़े राजा तुम जानियो।
आठ कोडि मुनि चरमशरीरी मानियो॥
श्री सेतुरंज शिखर मुक्ति वर पाय के।
तिन के चरन जजों मैं मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं शत्रुञ्जय शिखर सेती पांडव तीन को आदि दे आठ कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिन को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री गजपंथ शिखर पर्वत सुखधाम है।
मुक्ति गये बलभद्र सात अभिराम है॥
आठ कोडि मुनि सहित नमों मन लाय के।
तिन के चरन जजो मै मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं गजपंथ शिखर सेती सात बलभद्र को आदि ले आठ कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिन को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा॥
रावण के सुत आदि पंच कोडि जानिये।
ऊपर लाख पचास परम सुख मानिये॥
रेवा नदी के तीर मुक्ति में जाय के।
तिन के चरन जजों मैं मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं रेवा नदी के तीर सेती रावण के सुत को आदि दे साढ़े पांच कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
द्वै चक्री दश काम कुमार महाबली।
रेवा नदी के पश्चिम कूट सिद्ध है भली॥
साढे तीन कोडि मुनि शिव को पाय क,
तिन के चरण जजों मै मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं रेवानदी के पश्चिम भाग तें सिद्ध कूट सेती द्वैचक्री दश कामदेव कुंआदि दे साढ़े तीन कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
दक्षिण दिशि में चूल उतंग शिखर है जहां,
बडनयरी बडनयर तहां शोभित महा।
इन्द्रजीत अरु कुंभकरण व्रत धारि के,
मुक्ति गये वसु कर्म जीति सुख कारिके॥
ॐ ह्रीं दक्षिण दिशा में चूलगिरि उतंग शिखर सेती इन्द्रजीत कुम्भकरण मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्व०
अचला नदी के तीर व पावाशिखरजी,
समंतभद्र मुनि च्यार बड़ी है ऋद्धजी।
तहां तें परम धाम के सुख को पाय के,
तिनके चरन जजों मैं मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं अचलानदी के तीर पावागिरि शिखर सेती समंतभद्रादि च्यार मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्व०।
फलहोडी बडगांव अनूप जहां बसे,
पश्चिम दिशि में द्रोण महा पर्वत लसे।
गुरुदत्तादि मुनीश्वर शिव को पाय के,
तिनि के चरण जजों मै मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं फलहोडी बडगांव की पश्चिम दिशा में द्रोणगिरि पर्वत सेती गुरुदत्तादि मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
व्याल महाव्याल मुनीश्वर दोय हैं,
नागकुमार मिलाय तीन ऋषि होय हैं।
श्री अष्टापद शिखर तें मुक्ति में जाय के,
तिनि के चरण जजों मैं मन बच काय के॥
ॐ ह्रीं श्रीअष्टापद सेती व्याल महाव्याल नागकुमार तीन मुनि मुक्ति पधारे अर वहासे और जो जो मुनि मुक्ति पधारे होहिं तिनिको अर्घ महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
अचलापुर की दिशि ईशान महा बसे,
तहां मेढगिरि शिखर महा पर्वत लसे।
तीन कोडि अरु लाख पचास महामुनी,
मुक्ति गये धरि ध्यान करम अरि तिन हनी॥
ॐ ह्रीं अचलापुर की ईशान दिशि मेढगिरि पर्वत के शिखर सेती साढे तीन कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनको अर्घं महाघ निर्वपामीति स्वाहा।
वंशस्थल वन पश्चिम कुंथ पहार है,
कुलभूषण देशभूषण मुनि सुखकार है।
तहां तें शुक्ल ध्यान कार मुक्ति मे जाय के,
तिनि के चरण जजों मैं मन बच कायके॥
ॐ ह्रीं वंशस्थल वन के पश्चिम दिशा मे कुन्थलगिरि शिखर सेती कुलभूषण देशभूषण मुनि मोक्ष पधारे तिनको अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जसहर राजाके सुत पंच शत कहे,
देश कलिंग मझार महा मुनि ते भये।
शुक्ल ध्यान तें मुक्ति रमनि सुख पायके,
तिनिके चरन जजों मै मन बच कायके॥
ॐ ह्रीं कलिंगदेश सेती जसहर राजा के पाच सौ पुत्र मुनि होय मुक्ति पधारे तिनिको अर्घ महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
कोटि शिला एक दक्षिण दिशि में है सही,
निहचै सिद्धक्षेत्र है श्री जिनवर कही।
कोटि मुनीश्वर मुक्ति भये सुख पायके,
तिनके चरण जजों मैं मन बच कायके॥
ॐ ह्रीं दक्षिण दिशिमें कोटि शिला सेती कोडि मुनि मुक्ति पधारे तिनकों अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
समवशरण श्रीपार्श्व जिनेश्वर देवकों,
करें सुरासुर सेव परम पद लेव को,
रिसिंदीगिर उत्तम थान सु पायके,
वरदत्तादि पाँच मुनि मुक्ति सुजाय के॥
ॐ ह्रीं श्री पार्श्वनाथ स्वामी के समवशरण रेसिन्दीगिर शिखर सेती वरदत्तादि पांच मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
पोदनपुर को राज त्याग न जे भये,
बाहुबलि स्वामी तहां तें सिद्ध भये।
तिन के चरण जजों मैं मन बच काय के,
भवदधि उतरों पार सरन तुम आय के॥
ॐ ह्रीं पोदनपुर को राज त्यागि बाहुबलि मुनि मुक्ति पधारे तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
श्री तीर्थंकर चतुरबीस भगवान हैं,
गर्भ जन्म तप ज्ञान भये निर्वाण हैं।
तिनि के चरण जजों मैं मन बच काय के,
भवदधि उतरों पार शरण तुम आय के॥
ॐ ह्रीं पंच कल्याणक धारक चतुर बीस तीर्थ कर तिन को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
तीन लोक में तीर्थ जे सुखदाय हैं,
तिनि प्रति इन्दों भाव सहित सिरनाय हैं।
तिनि की भक्ति करूँ मै मन बच काय के।
भवदधि उतरों पार सरन तुम आय के॥
ॐ ह्रीं तीनलोक में जे जे तीर्थ क्षेत्र हैं तिनि को अर्घं महार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
जयमाला।
(पद्धरी छन्द)
श्री आदीश्वर वंदों महान, कैलाश शिखर तें मोक्ष जान,
चंपापुर तें श्री वासुपूज्य, तिन मुक्ति लही आत हर्ष हुज्य।
ऊर्जयंते नेमजी मुक्ति पाय, पावापुर तें श्री वीर राय,
सम्मेद शिखर श्री मुक्तिद्वार, श्री बीस जिनेश्वर मोक्ष धार॥
सोनागिर साढ़े पांच काड़ि, तुंगीगिरि राम हनू सुजोडि,
निन्यानवे कोडि मुक्ति मझार, तिनिकै हम चरण नमैं त्रिकाल
वरदत्तादि वरंग मुनीन्द्र चंद्र, तहां सायरदत्त महान बिंद,
तारवरनयरतें मोक्ष पाय, तिनि के चरननि हम सिर नमाय॥
संबू प्रद्युमन अनिरुद्ध भाय, गिरिनारि शिखर तें मोक्ष पाय,
बहत्तर कोडि सै सात जान, तिनको मैं मनवच करहों ध्यान
श्रीरामचंद्र के दो सुत पूत, अरु पांचकोडि मुनि सहित हूत,
लाडनरिंद इत्यादि जानि, श्री पावागिर तें मोक्ष थान॥
अष्ट कोडि मुनिराज जान, पांडव त्रय वंदि राजा महान,
श्री सेतुञ्जयतें मुक्ति पाय, तिनि को मैं वंदों सिर नमाय।
गजपंथ शिखर जग में विशाल, मुनि आठकोडि हुजे दयाल,
बलिभद्र सात मुक्तीसुजाय, तिनिको हम मनबच शीसनाय॥
रावण के सुत अरु पांच कोडि, पचास लाख ऊपरि सुजोडि।
रेवा तट तें तिनि मुक्ति लीन, करि शुक्ल ध्यान तें कर्म छीन,
द्वै चक्रवर्ति दश कामदेव, आहूट काडि मुनिवर सुएव,
रेवा के पच्छिम कूट जानि, तिनि वरी मुक्ति वसुकर्म हानि।
दक्षिण दिशमें गिरिचूल जानि, तहां इन्द्रजीत कुंभकरण मानि
ते मुक्ति गए वसु कर्म जीत, सो सिद्धक्षेत्र बंदों विनीत॥
पावागिर शिखर मंझार जानि, तहां समतभद्रमुनि च्यारि मानि
तिनि मुक्तिपुरी को गमन कीन, शिव मारग हमकों सोधि दीन
फलहोडी बडगांव सु अनूप, पश्चिम दिसि द्रोणार रूप,
गुरुदत्तादिक शिवपद लहाय, तिनिको हम बंदें सीस नाय॥
व्याल महाव्याल मुनीश दोइ, श्रीनागकुमार मिलि तीन होइ,
श्री अष्टापद तें मुक्ति होइ, तिनि आठ कर्म मलको सुधोइ।
अचलापुर की दिसि में ईशान, तहां मेढगिरि नामा प्रमान,
मुनि तीनकोडि ऊपरि सुजोय, पचासलाख मिलि मुक्तिहोय,
वंशस्थलवन कुंथू पहार, कुलभूषण देशभूषण सुसार॥
भारी उपमर्ग करयो वितीत, तिनि मुक्ति लई अर कर्म जीत,
जसहरके सुत शत पंच सार, कलिंग देश तें मुक्ति धार।
मुनि कोडि शिलातैं मुक्ति लीन, तिनको बंदन मनबचन कीन
वरदत्तादि पांचों मुनीश, तिन मुक्ति लई बंदों सईस॥
श्री बाहुबलि बल अधिक जान, वसु कर्म नाशि के मोक्ष थान,
जहां पंचकल्याण जिनेन्द्रदेव, तिनकी हम निति मांगें सुसेव।
यह अरज गरीबन की दयाल, निर्वाण देउ हमको सुहाल,
ॐ ह्रीं भरतक्षेत्र के आर्यखण्ड सम्बन्धी सिद्धक्षेत्रेभ्यः पूर्णार्घं निर्वपामीति स्वाहा।
(अडिल्ल)
यह गुणमाल महान सुभविजन गाइयो,
स्वर्ग मुक्ति सुखदाय कंठ में लाइयो।
यातें सब सुख होय सुजस को पाय के,
भवदधि उतरों पार सरन प्रभु आय के॥
इत्याशीर्वादः।
(दोहा)
नर भव उत्तम पायके, औसर मिलियो मोहि।
चोखो ध्यान लगाय के, सरन गही प्रभु तोहि॥
बालक सम हम बुद्धि हैं, भक्ति थकी गुण गाय।
भूल चूक तुम सोधियो, सुनियो सज्जन भाय॥
औगुन तुम मति दीजियो, गुण गह लीजो मीत।
पूजा नित प्रति कीजियो, कर जीवन सों प्रीत॥
संवत अष्टादश शतक, सत्तरि एक महान।
भादों कृष्ण जु सप्तमी, पूरण भयो सुजान॥
इति श्री निर्वाणक्षेत्र पूजा संपूर्णम्।
स्रोत: पूजन रत्नाकर, पृष्ठ ५८० (पूजन रत्नाकर | Pujan Ratnakar)